पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 04 जून 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 04 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 04 जून 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 जून 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 23:33 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढ़ा – 27:42 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* बव. -10:30 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शुक्ल – 09:01 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:15
*🌙चन्द्रोदय-* 22:49
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 07:42 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 14:03 से 15:47
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी चतुर्थी 23:33 तक पश्चात् पंचमी प्रारम्भ , संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (पंचांगभेद से आज भी) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री क्यालू जी प्रारम्भ (गंगथ, नूरपुर 4-7 जून) , प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन जयन्ती , थ्येनआनमन दिवस (Tiananmen Square Memorial Day) व निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस / दुनिया भर में हिंसा का शिकार हुए मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Innocent Children Victims of Aggression)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ बदी पंचमी 25:23 तक पश्चात् षष्ठी प्रारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से , कुमारयोग , विश्व पर्यावरण दिवस, सुवृक्षा।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*शास्त्राण्यधीत्यापि भवन्ति मूर्खा*
*यस्तु क्रियावान् पुरुष: स विद्वान् ।*
*सुचिन्तितं चौषधमातुराणां*
*न नाम – मात्रेण करोत्यरोगम् ॥*
*भावार्थ👉*
_शास्त्रों का अध्ययन करने के बाद भी लोग मूर्ख रह जाते हैं । परन्तु जो क्रियाशील है वही सही अर्थ मेंं विद्वान् है । किसी रोगी के प्रति केवल नाम मात्र बोलने से सुविचारित औषधि रोगी को ठीक नहीं कर सकती। वह औषधि नियमानुसार लेनेपर ही वह रोगी ठीक हो सकता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 जून 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग हैं। यात्रा योग बन रहा है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकलेगा । आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सुधार रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1039 – हेनरी तृतीय रोम का सम्राट बने।
1674 – अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स शहर में घोड़ों की दौड़ पर प्रतिबंध लगाया गया।
1784 – ल्योन, फ्रांस में एलिजाबेथ थिबल, गर्म हवा के गुब्बारे में सवारी करने वाली महिला बनी।
1805 – त्रिपोली और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच पहला बारबरी युद्ध समाप्त हुआ।
1805 – लंदन के हार्स गार्ड्स परेड में रंगमंच का पहला कार्यक्रम आयोजित किया किया।
1810 – घोड़े के चोरो को पड्कने के लिए डेडम, मैसाचुसेट्स में एक सोसाइटी की स्थापना की गयी।
1831 – राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा लियोपोल्ड वैन सक्सन-कोबर्ग को बेल्जियम के राजा के रूप में चयन किया गया।
1845 – मैक्सिको और अमेरिका के बीच लड़ाई शुरू हुई।
1850 – इंग्लैंड में पेट्रोकेमिंग करने वाला स्व-डिओडोरिज़िंग उर्वरक तैयार किया गया।
1896 – हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेटरोइट शहर में अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा।
1911 – अलास्का के इंडियन क्रीक में सोना मिला।
1919 – अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया।
1928 – चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या की।
1929 – जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली टेक्निकलर मूवी का डेमो दिया।
1939 – ओकलाहोम शहर में पहली बार खरीदारी करने वाली गाड़ी पेश की गई।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।
1944 – अमेरिकन आर्मी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।
1959 – सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की।
1964 – मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।
1970 – ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।
1982 – इजराइल ने दक्षिणी लेबनान पर हमला किया।
1986 – हेनरी फोर्ड ने अपनी कार की टेस्ट ड्राइव की।
1989 – चीन की राजधानी बीजिंग में तियानानमेन चौक पर शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों का हिंसक दमन किया गया । इस दमन का पूरे विश्व में विरोध हुआ।
1991 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी।
1997 – दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा।
2001 – ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भड़की, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित।
2003 – डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा ‘मिस यूनीवर्स-2003’ बनीं।
2005 – लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया।
2006 – यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
2007 – ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की।
2008 – न्यूयार्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।
2011 – नए सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि भारतीय लोग आर्थिक वृद्धि पर पर्यावरण रक्षा को मामूली रूप से प्राथमिकता देते हैं।
2011 – अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन ने पश्चिमी देशों को भारत और चीन से सीख लेने की सलाह दी।
2015 – घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत।
2019 – घर से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे से जेट ईंधन बनाने का तरीका ,अमेरिका में वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी (डब्ल्यूएसयू) के वैज्ञानिकों ने खोजा ।
2020 – हांगकांग की विधायिका ने एक विवादास्पद विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत चीनी राष्ट्रगान का अपमान करना गैरकानूनी होगा।
2021 – भारतीय नौसेना के सबसे पुराने हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत आईएनएस संधायक को 40 गौरवशाली वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद विशाखापट्टनम के नौसेना डॉकयार्ड में कार्यमुक्त कर दिया गया।
2022 – चीन में 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही बुलेट ट्रेन हुई डिरेल, चालक की मौत; कई घायल हुए।
2022 – उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट से 9 की मौत व 15 घायल हुए।
2023 – जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की तीसरी बैठक हैदराबाद में शुरू हुई।
2023 – यूक्रेनी जवाबी कार्रवाई देश के पूर्व और दक्षिण में बढ़ती लड़ाई के साथ शुरू हुई।
2023 – अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। इस पंचांग का संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री हालुवास।
2024 – चुनाव परिणाम भारत : 1962 के बाद तीसरी बार रिपीट होगी कोई सरकार, BJP ने अकेले जीती INDIA से ज्यादा सीटें।
2025 – एमपी के झाबुआ में शादी समारोह से लौट रहे थे दो परिवार, वैन पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रॉला, 9 की मौत हुई।
2025 – बेंगलुरु में RCB की IPL जीत के जश्न में भगदड़ से 11 की मौत हुई।
*4 जून को जन्मे व्यक्ति*
1936 -नूतन – हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1946 – श्रीपति पण्डितराध्युल बालसुब्रमण्यम एक भारतीय पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक और फ़िल्म निर्माता थे।
1947 – अशोक सर्राफ हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1948 – अनिल शास्त्री – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं।
1975 – अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म।
1979 – अवनीश सिंह चौहान – भारतीय लेखक ।
1984 – प्रियामणि – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल।
1988 – प्रमोद भगत भारत के एक पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी।
*4 जून को हुए निधन👉*
1962 – अचंत लक्ष्मीपति – आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे।
2001 – नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन।
2007 – चीन के पूर्व उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन (कन्फर्म नहीं)।
2016 – सुलभा देशपांडे – भारतीय अभिनेत्री ।
2018 – साहित्यकार अभिमन्यु अनत – मॉरीशस में हिन्दी कथा साहित्य के सम्राट थे।
2020 – खट्टी-मीठी फिल्मों के निर्देशक बासु चटर्जी का निधन।
2020 – कोरोना की वजह से फिल्म निर्माता अनिल सूरी का 77 साल की उम्र में निधन।
2020 – ब्रिटिश प्रोड्यूसर और गीतकार रूपर्ट हाइन ( Rupert Hine ) का निधन।
2023 – दिग्गज अभिनेत्री सुलोचना लाटकर (94) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पियानोवादक जॉर्ज विन्सटन (74) का निधन हुआ।
2023 – बेसबॉल के अमेरिकी पिचर, कोच और मैनेजर रोजर ली क्रेग (93) का निधन हुआ।
2024 – ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर जॉन टॉड (86) का निधन हुआ।
2025 – अमेरिकी पत्रकार और डब्ल्यू पत्रिका की सौंदर्य संपादक जेन लार्कवर्थी (62) का निधन हुआ।
*4 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 मेला श्री क्यालू जी प्रारम्भ (गंगथ, नूरपुर 4-7 जून)।
🌟 प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन जयन्ती।
🌟 थ्येनआनमन दिवस (Tiananmen Square Memorial Day)।
🌟 निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस / दुनिया भर में हिंसा का शिकार हुए मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Innocent Children Victims of Aggression)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*