भिवानी: भारत नगर में नगर परिषद का पीला पंजा; विरोध के बीच 20 से अधिक अवैध रैंप तोड़े
भिवानी के भारत नगर में नगर परिषद ने की बड़ी कार्रवाई। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से तोड़े गए 20 से अधिक अवैध चबूतरे और रैंप।
भिवानी। भारत नगर में घरों के बाहर गली की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक अवैध चबूतरे और रैंप तोड़ दिए। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को क्षेत्र के लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान जारी रखा गया।