फरीदाबाद: ₹2,500 की रिश्वत लेते ACB ने हवलदार को रंगे हाथ दबोचा
फरीदाबाद के सेक्टर-7 चौकी क्षेत्र में बाइक चोरी के केस में कार्रवाई के नाम पर ₹2,500 की घूस लेते हवलदार रणबीर गिरफ्तार। एसीबी की बड़ी रेड।
फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस में तैनात हवलदार रणबीर को ₹2,500 की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सेक्टर-7 चौकी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में कार्रवाई के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और हवलदार रणबीर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।