पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 26 जनवरी 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 26 जनवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 26 जनवरी 2026
🇮🇳💎🇮🇳 ⚜🕉⚜ 🇮🇳💎🇮🇳
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*_🇮🇳आपको परिवार , मित्र , सगे – सम्बन्धी व सभी देशवासियों सहित भारत के 77वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳_*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 जनवरी 2026*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 21:20 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 12:33 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* विष्टि – 10:19 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* साध्य – 09:11 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 07:12
*🌄सूर्यास्त-* 17:55
*🌙चन्द्रोदय-* 11:31
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 08:32 से 09:53
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
_*🔅आज सोमवार को 👉 माघ सुदी अष्टमी 21:20 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री भीष्माष्टमी (मध्याह्न व्यापिनी) भीष्मोद्देश्य से तर्पण , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 10:15 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 12:33 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भारतीय गणतंत्र दिवस (77वां) , खोडियार माता जयन्ती (खोडियार माँ प्रगति दिवस , माघ शुक्लाष्टमी) , संत श्री सेवालाल महाराज जयंती (माघ शुक्ल अष्टमी) , जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (International Customs Day)।*_
*_🔅कल मंगलवार को 👉 माघ सुदी नवमी 19:07 तक पश्चात् दशमी शुरु , महानन्दा नवमी , गुप्त नवरात्र समाप्त।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अपि स्वर्णमयी लङ्का*
*न मे लक्ष्मण रोचते ।*
*जननी जन्मभूमिश्च*
*स्वर्गादपि गरीयसी ॥*
*भावार्थ👉*
_लंका पर विजय हासिल करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण से कहा – “यह सोने की लंका मुझे किसी तरह से प्रभावित नहीं कर रही है । माँ और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़ कर हैं।”_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 जनवरी 2026 , सोमवार*
*_🇮🇳आपको परिवार , मित्र , सगे – सम्बन्धी व सभी देशवासियों सहित भारत के 77वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳_*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन अनमना सा महसूस करोगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। अतिथि आगमन सम्भव है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। पुराना रोग या क्रम उभर सकता है। शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है । लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हो सके तो आराम करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई नया कार्य शुरू करेंगे। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में तनाव रह सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 👉*
1340 – इंग्लैंड के राजा एडवर्ड तृतीय को फ्रांस का राजा घोषित किया गया।
1666 – फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1736 – पोलैंड के स्टैनिस्लाव प्रथम ने अपने सिंहासन का त्याग किया।
1748 – ब्रिटेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया और सार्डिनिया ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये।
1788 – ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन का उपनिवेश बना।
1837 – मिशिगन को अमेरिका का 26वां प्रांत बनाया गया।
1841 – हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।
1845 – ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये।
1905 – दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, कलिनन, जिसका वजन 3106 कैरेट था, दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया।
1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
1931- ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।
1931 – हंगरी और ऑस्ट्रिया ने ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1934 – जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
1950 – भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
1950 – स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1950 – उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
1950 – वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय (‘फैडेरल कोर्ट ऑफ इंडिया’) का नाम सर्वोच्च न्यायालय (‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया’) कर दिया गया
1950 – भारत का युद्ध पोत एच.एम.आई.एस. दिल्ली आई.एन.एस. दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।
1963 – मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।
1972- युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर ‘अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक’ की स्थापना की गयी।
1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।
1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।
1990 – रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।
1991 – इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।
1992 – मारीटानिया में विपक्ष के प्रदर्शंकारियों पर पुलिस की गोली से अनेक लोग घायल हुए।
1994 – रावलपिंडी (पाकिस्तान) में प्रथम महिला पुलिस थाने का उद्घाटन।
1999 – महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।
2000 – कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।
2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।
2002 – भारत के 53वें गणतंत्र दिवस पर अग्नि-2 मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही।
2003 – ईरान के राष्ट्रपति ‘सैयद मोहम्म्द खातमी’ गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।
2004 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की।
2005 – गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मणिपुर व असम में बम फटे पर कोई हताहत नहीं हुआ।
2008 – 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली।
2008 – एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।
2008 – ब्रिटेन की एक अदालत ने श्रीलंका के उग्रवादी संगठन लिट्टे के नेता मुरीधरन को नौ महीने की क़ैद की सज़ा सुनाई।
2010 – भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।
2010 – भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाले 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की।
2014 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक पर्यटक नाव के डूबने से 21 लोग मारे गये।
2019 – असम राइफल्स ने नया इतिहास रचते हुए परेड में नारी शक्ति का प्रदर्शन किया।
2019 – नेपाल के युवा क्रिकेटर रोहित पाउडेल ने तोड़ा सचिन तेंडुलकर का रेकॉर्ड, बने सबसे युवा हाफ सेंचुरियन।
2019 – ‘नारी शक्ति’ बना ऑक्सफर्ड का हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर।
2019 – हरियाणा के हिसार में स्वाइन फ्लू से 11 लोगों की मौत, 12 और रोगियों की रिपोर्ट पॉजीटिव, 170 पहुंचा आंकड़ा , करनाल और यमुनानगर में भी कुल तीन की मौत।
2020 – भारत सरकार ने कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू की।
चीन में मृतकों की संख्या 56 हुई।
2020 – 71वें गणतंत्र दिवस पर सेना की सिग्नल कोर की कैप्टन तान्या शेरगिल पुरुष सैन्य टुकड़ियों का नेतृत्व करने वाली महिला अफसर बनी।
2021 – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारत में सबसे बड़ा कहे जाने वाले नागपुर के बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान का उद्घाटन किया।
2021 – गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय वायुसेना की दो महिला पायलटों ने हिस्सा लेकर इतिहास रचा।
2021 – यूरोपीय संसद की पूर्व सदस्या, काजा कैलास एस्टोनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी।
2022 – मुंबई के बांद्रा में बहुमंजिला इमारत ढही , 7 लोगों को बचाया गया व 5 के फसे रहने की आशंका रही।
2022 – भारत सरकार ने ड्रोन विमानों के प्रमाणन को सरल, तीव्र और पारदर्शी बनाने के लिए ड्रोन प्रमाणन योजना अधिसूचित की।
2023 – भारत ने iNCOVACC नाम से कोविड-19 के लिए दुनिया का पहला नजल वैक्सीन (नाक से ली जाने वाली ) का प्रक्षेपण किया।
2023 – भारत और जापान के बीच वायु सेनाओ का युद्धभ्यास वीर गार्जियन 2023 का समापन हुआ।
2024 – 900KMPH की रफ्तार से कर्तव्य पथ के ऊपर मारुत फॉर्मेशन में उड़े राफेल , प्रचंड और सुखोई ने भी ताकत दिखाई।
2024 – कर्तव्य पथ पर पहली बार ट्राई-सर्विस कंटिंजेंट में सभी महिला सैनिकों की टुकड़ी ने हिस्सा लिया।
2024 – उड़ीसा में एसयूवी कार ने ऑटो समेत दो बाइक सवारों को रौंदने से 7 की मौत हुई व 13 घायल हुए।
2024 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80 जवानों को वीरता पुरस्कार देने की घोषणा की।
2025 – गणतंत्र दिवस पर आधुनिक भारत के साथ-साथ गीता, महाकुंभ व संविधान की झलक दिखाई दी।
2025 – तीर्थराज प्रयागराज में चल रहे दिव्य-भव्य महाकुम्भ में 76वें गणतंत्र दिवस का विशेष आयोजन हुआ।
*26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1906 – सत्यवती देवी – साम्यवादी महिला एवं स्वतंत्रता सेनानी थीं।
1915 – रानी गाइदिनल्यू – भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1923 – देवनाथ पाण्डेय ‘रसाल’ – प्रसिद्ध कवि।
1933 – अनिल गाँगुली – हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक थे।
1937 – आचार्य चंदना जैन धर्म की आचार्य (पद्मश्री सम्मनित)।
1967 – प्रदीप सोमासुंदरन, भारतीय पार्श्वगायक।
1968 – न्यूजीलैंड क्रिकेटर क्रिस प्रिंगल का जन्म हुआ।
1974 – श्रीलंकाई क्रिकेटर समन जयंत का जन्म हुआ।
*26 जनवरी को हुए निधन👉*
1556 – मुग़ल सम्राट हमायुँ की मृत्यु।
1823 – एडवर्ड जेनर – प्रसिद्ध कायचिकित्सक।
1954 – मानवेन्द्र नाथ राय – वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।
1968 – माधव श्रीहरि अणे – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
2005 – प्रख्यात इतिहासकार विलियम दाएकिन का निधन।
2012 – एम० ओ० एच० फारूक मारीकर – केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी के तीन बार के मुख्यमंत्री थे। वह भारत के किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे।
2012 – करतार सिंह दुग्गल – पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक थे।
2015 – आर. के. लक्ष्मण मशहूर कार्टूनिस्ट।
2020 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायन व उनकी बेटी की कैलिफोर्निया में एक हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत।
2023 – पूर्व डेट्रॉयट लायंस खिलाड़ी जेसी लेमिनेयर का (25) का निधन हुआ।
2024 – यूपी में गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक डॉ शिव प्रताप यादव (74) का का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बेसबॉल प्रबंधक जिमी विलियम्स (80) का निधन हुआ।
*26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 *भारतीय गणतंत्र दिवस (77वां)।*
🌟 खोडियार माता जयन्ती (खोडियार माँ प्रगति दिवस , माघ शुक्लाष्टमी)।
🌟 संत श्री सेवालाल महाराज जयंती (माघ शुक्ल अष्टमी)।
🌟 जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (International Customs Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*