दिल्ली हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी: क्या दिल्ली को सिर्फ इमारतें बनाना है?

दिल्ली हाई कोर्ट ने पोलो एसोसिएशन को जगह खाली कराने के नोटिस पर केंद्र से सवाल किए। कोर्ट ने दिल्ली में बेतहाशा ऊंची इमारतों और हरित क्षेत्रों पर चिंता जताई।

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट को इंडियन पोलो एसोसिएशन (IPA) की उस अर्जी पर फैसला करने का निर्देश दिया, जिसमें केंद्र सरकार के उस नोटिस पर रोक लगाने की मांग की गई थी, जिसमें पब्लिक वेलफेयर का हवाला देते हुए उसे अपनी जगह खाली करने के लिए कहा गया था.

जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने IPA की अर्जी का निपटारा कर दिया, लेकिन खाली करने के नोटिस पर केंद्र सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल से सवाल किए. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार के वकील से कहा, यह सालों से चल रहा है। आप दिल्ली को क्या बनाना चाहते हैं, यह सिर्फ आप ही जानते हैं

दिल्ली के हरित इलाकों पर खतरा?

जब केंद्र के वकील ने कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि खाली कराने का फैसला लोगों की भलाई के लिए है, तो कोर्ट ने कहा कि दिल्ली के लोग किसी छोटे मोटे पहाड़ पर जाकर वहीं रहें. दिल्ली हमारे लिए नहीं बचेगी. यह हमारे पास एक छोटा सा फेफड़ा है और आप उसे भी छीनना चाहते हैं। उसे छीन लें. पक्का करें कि लोग दिल्ली न आएं. सभी ऊंची इमारतें बनाना, क्या यह पब्लिक इंटरेस्ट में है? हमारे यहां हर जगह सिर्फ ऊंची इमारतें हैं.

कोर्ट ने आगे कहा कि NDMC, किसी भी कॉलोनी में जाओ, हमारे पास 20 मंजिला घर हैं. हर कॉलोनी गिरा दी गई है. अगर आप चाहते हैं कि दिल्ली ऐसे ही रहे तो भगवान हम सबको बचाए.

लुटियंस जोन को लेकर हाईकोर्ट नाराज

केंद्र के वकील ने कहा कि लोगों की आबादी बढ़ने के साथ, जमीन की जरूरत है और सरकार को सिर्फ सीमित जगह से ही काम करना होगा. इस पर कोर्ट ने कहा कि आप ताकतवर हैं लेकिन दिल्ली घुट जाएगी. कोर्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट को बुधवार को स्टे एप्लीकेशन पर सुनवाई करने का निर्देश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.