करनाल: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
करनाल में शादी का झांसा देकर युवती से बार-बार दुष्कर्म का मामला। आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
करनाल: करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र में प्रवासी युवती को शादी का झांसा देने के बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कथित तौर पर युवती को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच दिल्ली भेज दी है।
बता दें कि पीड़िता मूल रूप से छत्तीसगढ़ के एक गांव की रहने वाली है और मौजूदा समय में करनाल रह रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात दिल्ली में जयप्रकाश उर्फ संदीप से हुई थी। उस समय आरोपी घरौंडा में काम करता था। मुलाकात के बाद आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का वादा किया। इसके बाद कई बार मिलने के दौरान उसने भरोसा दिलाया कि वह उससे विवाह करेगा। 26 जनवरी को जयप्रकाश ने अपने परिवार के लोगों को बुलाकर छतरपुर, दिल्ली में रोका रस्म कार्यक्रम करवाया। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुटी हुई है।