अयोध्या मंदिर दान विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJI सूर्य कांत से जांच की मांग
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दान में कथित गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। वकील ने CJI सूर्य कांत से स्वतंत्र जांच और FIR की मांग की।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान में कथित चोरी और गड़बड़ियों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. मामले पर सुनवाई के लिए CJI सूर्य कांत से गुहार लगाई गई है. वकील अनूप अवस्थी ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग की है. याचिका में FIR दर्ज करने और जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए कोर्ट की निगरानी में जांच के निर्देश देने की भी मांग की गई है.
हालांकि CJI सूर्य कांत ने वकीलों से अनुरोध किया है, कि कोर्ट में किसी केस की मौखिक मेंशनिंग न करें. इसकी जगह पर कृपया लिखित नोट दें, फिर हम देखेंगे कि क्या जरूरी है और क्या नहीं. उन्होंने आगे कहा कि हम जमानत की सभी अर्जियों, व्यक्तिगत स्वतंत्रता वगैरह से जुड़े मामलों को लिस्ट करेंगे.
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…