Vivo T5 Lite 5G: लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, मिलेगी 6500mAh की दमदार बैटरी
Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च! लीक फीचर्स में 6500mAh बैटरी, MediaTek डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।
Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G जल्द भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. इस फोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगी हैं, लीक हुए फीचर्स इस बात का संकेत दे रहे हैं कि ये फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है. इससे पहले मार्च में Vivo T5x 5G और अप्रैल में Vivo T5 Pro 5G को लॉन्च किया गया था और अब लाइट वर्जन के आने वाला है.
Vivo T5 Lite 5G के फीचर्स आए सामने (लीक)
XpertPick की रिपोर्ट के अनुसार, इस वीवो स्मार्टफोन में 6.74 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली एलसीडी स्क्रीन है, जो 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. पब्लिकेशन ने इंडस्ट्री के एक सोर्स का हवाला देते हुए दावा किया है कि हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि ये फोन तीन वेरिएंट्स में उतारा जाएगा, 4 जीबी रैम/128 जीबी, 6 जीबी रैम/128 जीबी और 6 जीबी रैम/128 जीबी.
इस फोन में 6500 एमएएच की दमदार बैटरी मिल सकती है और ये फोन 44W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, इसके अलावा फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिल सकता है. वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिे इस फोन को आईपी65 रेटिंग मिलने की भी बात कही जा रही है.
लीक के अनुसार, इस फोन को Twilight Shadow और Wave Blue कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है. इस फोन की कीमत कितनी होगी, ये फोन किस दिन लॉन्च होगा और ये फोन किस तारीख से उपलब्ध कराया जाएगा? फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है.