पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 19 जून 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 19 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 19 जून 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 जून 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 17:02 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 10:07 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* बव. – 05:56 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* हर्शण – 14:53 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 09:46
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 10:37 से 12:22
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी पंचमी 17:02 तक पश्चात् षष्ठी शुरु, मूल संज्ञक नक्षत्र जारी, सर्वदोषनाशक रवियोग 10:07 से, कुमारयोग, श्री महादेव विवाह (उड़ीसा) , श्रुति पंचमी (जिनवाणी दिवस, जैन), दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , सांई टेऊंराम पुण्य दिवस (मतभेद) , आचार्य श्री आदिसागर जी आचार्य पद (जैन, ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी) , आर्यिका श्री अनुनयमति जी समाधि (जैन, ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी) , गुरू श्री हरगोबिन्द सिंह जयन्ती (तारीखानुसार), श्री राहुल गांधी जन्म दिवस, श्री ओकरम इबोबी सिंह जन्म दिवस, राष्ट्रीय पठन दिवस (National Reading Day, CBSE), संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस, विश्व सौहार्द दिवस (World Sauntering Day), विश्व एथनिक / जातीय दिवस (World Ethnic Day), मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग व वर्ल्ड सिकल सेल अवेयरनेस डे (World Sickle Cell Awareness Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी षष्ठी 15:49 तक पश्चात् सप्तमी शुरु, स्कन्द  षष्ठी व्रत , श्री विन्ध्यवासिनी षष्ठी पूजा , आरोग्य षष्ठी , अरण्य षष्ठी / जामात्रि षष्ठी (बंगाल) , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:26 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:26 तक, मंगल वृष राशि में 23:59 पर , श्री वल्लभाचार्य बैकुंठगमन , सन्त श्री टेऊॅंराम पुण्य तिथि (मतभेद)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अयं निजः परो वेति*
*गणना लघुचेतसाम्।*
*उदारचरितानां    तु*
*वसुधैव कुटुम्बकम्॥*
*अर्थात् 👉*
_यह मेरा है और वह पराया है — ऐसी गणना छोटे हृदय वाले लोग करते हैं। उदार हृदय वाले व्यक्तियों के लिए तो पूरी पृथ्वी ही परिवार है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 जून 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्त रहने की सम्भावना परन्तु आराम कर सकोगे। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन कम लगे तो सकारात्मक सोच बनाएँ लाभ मिलेगा। बाहर के खाने से परहेज करें। किसी कार्य के बधाई के पात्र बनोगे। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से बचें। यात्रा योजना का विस्तार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा।ध्यान देने पर स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।  कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।  आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*19 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1269 – फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहुदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फऱमान जारी किया।
1754 – अल्बानी कांग्रेस सात ब्रिटिश उपनिवेशों और इरकौई इंडियनों द्वारा आयोजित की गयी।
1770 – नई यरूशलेम की जनरल चर्च की स्थापना हुई।
1816 – सात ओक्स की लड़ाई में हडसन बे कंपनी को उत्तर पश्चिम कंपनी द्वारा विन्निपेग के नजदीक कनाडा में पराजित किया गया।
1843 – ‘दास कैपिटल’ के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।
1846 –  एलिसियन फील्ड्स में बेसबॉल का जन्म हुआ। आधिकारिक तौर पर पहली बार खेला गया।
1861 – फ्रांसिस पीरपॉन्ट वेस्ट वर्जीनिया के अनंतिम गवर्नर चुने गए।
1865 – यूनियन जनरल ग्रैनर ने टेक्सास के सभी गुलामों को आजाद किया।
1875 – प्रेसीडियो में अमेरिकी मरीन अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
1899 – एडवर्ड एल्‍गर का एनिग्मा वैरिएशंस लंदन में प्रीमियर हुआ।
1910 – पहली बार फादर्स डे वाशिंगटन के स्पोकेन में मनाया गया।
1921 – तुर्की और फिलीस्तीन के ईसाइयों ने यहूदियों के खिलाफ मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1933 – आस्ट्रिया की सरकार ने नाजी संगठनों पर प्रतिबंध लगाया।
1934 – संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार से स्वतंत्र एजेंसी संघीय संचार आयोग (FCC) की स्थापना हुई।
1938 – इटली ने हंगरी को 4-२ रनो से हराकर विश्व कप जीता।
1948 – पनामा और कोस्टारिका ने इजरायल को मान्यता दी।
1948 – सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।
1949 – फ्रांस की उपनिवेश चंदरनगर की जनता ने भारतीय संघ के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।
1961 – कुवैत ने इंग्लैंड से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1968 – मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
1981 – भारत ने एप्पल उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
1987 – लुई चतुर्थ की फ्रांस के राजा के रूप में ताजपोशी हुई।
1991 – सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया था।
1994 – अर्नेस्टो सेम्पर कोलंबिया के राष्ट्रपति बने।
1996 – प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
1996 – बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते।
1996 – प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
1999 – कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।
2002 – पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।
2003 – फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2005 – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।
2006 – जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।
2007 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया।
2007 – विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
2008 – उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।
2008 – गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
2019 – भाजपा सांसद और एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला को आज सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया।
2019 – श्रीलंका ने स्वदेश निर्मित अपना पहला सेटेलाइट रावन-1 कक्षा में लांच किया।
2019 – भारत सरकार ने बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के साथ समझौते किए , इनके तहत दूरदर्शन (डीडी) इंडिया का प्रसारण उन देशों में किया जाएगा।
2020 – आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।{ रेहड़ी-पटरी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) के लिए विशेष लघु-ऋण (माइक्रो-क्रेडिट) सुविधा योजना का शुभारंभ }।
2020 – उर्जित पटेल को Economic Think Tank NIPFP के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
2021 – ईरान राष्ट्रपति चुनावों में इब्राहीम रईसी 62 फीसदी वोटों से जीतने के बाद देश के 13वें राष्ट्रपति बने (शपथ अगस्त में)।
2022 – पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइस जेट के विमान में आग लगने से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई , 185 यात्री बाल-बाल बचे।
2022 – बिहार में बिजली गिरने और आंधी से संबंधित घटनाओं में अलग अलग जिलों में 17 लोगों की मौत हुई।
2022 – प्रधानमंत्री ने शतरंज ओलंपियाड के 44वें सत्र से पहले ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ किया व प्रगति मैदान एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना राष्‍ट्र को समर्पित की।
2022 – भारत में स्कूली शिक्षा में आईसीटी के उपयोग को यूनेस्को की मान्यता मिली।
2023 – पर्यटकों को टाइटैनिक तक ले जाने वाली पनडुब्बी लापता हुई। ब्रिटिश अरबपति समेत कई मशहूर हस्तियां इसमें सवार।
2023 – असम के माजुली में 134 यात्रियों से भरी नौका लापता हुई।
2023 – भारतीय सैन्य दल ने मंगोलिया में बहुराष्ट्रीय संयुक्त अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2023” में भाग लिया।
2023 – म्यांमार के विद्युत पेशेवरों के लिए भारत का पांचवां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
2023 – पर्यटन कार्यसमूह की चौथी बैठक दो सह – कार्यक्रमों के साथ गोवा में शुरू हुई।
2023 – संयुक्त राष्ट्र ने समुद्र पर नियंत्रण के लिए पहली बार कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय संधि को अपनाया।
2024 – राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान (एनआईएमएएस) ने माउंट एवरेस्ट की सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाले अपने पांच प्रतिष्ठित पूर्व छात्रो को सम्मानित किया।
2025 – भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने ashini’ (AI आधारित भाषा प्लेटफॉर्म) के साथ समझौता किया ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुभाषी डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिले।

*19 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1595 – गुरू हरगोबिन्द सिंह – सिखों के छठें गुरू थे।
1623 – फ्रांसीसी गणितज्ञ, लेखक और दर्शनशास्त्री ब्लेज पास्कल का जन्म हुआ। जिन्होंने द्रव को समीकरणों में बांधकर विज्ञान को नया आयाम दिया।
1871 – माधवराव सप्रे – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।
1922-  वी बालकृष्ण इरादी – प्रसिद्ध भारतीय वकील।
1922 – आजे नील्स बोर अथवा आजे नील्स बोहर नोबेल पुरस्कार विजेता डेनमार्क के नाभिकीय भौतिक विज्ञानी थे।
1931 – सुदर्शन अग्रवाल – उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल।
1943 – शोमू मुखर्जी – एक बंगाली भारतीय निर्देशक, लेखक और निर्माता थे।
1945 – म्यामांर की नेता आंग सान सू की का जन्म हुआ।
1947 – मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म।
1948 – ओकरम इबोबी सिंह 15 सालों तक मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे।
1962 आशीष विद्यार्थी – भारतीय अभिनेता।
1970 – राहुल गांधी – भारतीय नेता , सांसद  और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष।
1985 – काजल अग्रवाल – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

*19 जून को हुए निधन👉*

1949 – सैयद ज़फ़रुल हसन बीसवीं सदी के एक प्रमुख पाकिस्तानी मुस्लिम दार्शनिक थे।
1981 – सुभाष मुखोपाध्याय – भारतीय चिकित्सक व वैज्ञानिक थे। वह विश्व के दूसरे तथा भारत के ‘प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी’ के जनक थे।
2008 – पत्रकार वरुन सेन गुप्ता का देहांत हुआ।
2013 – जेम्स गंडॉल्लिनी – अभिनेता , संयुक्त राज्य अमेरिका।
2018 – नेरेला वेणु माधव एक भारतीय प्रभाववादी मिमिक्री कलाकार थे।
2020 – वयोवृद्ध अर्थशास्त्री और 10 वें वित्त आयोग के सदस्य बी.पी.आर. विट्ठल बारू का 93 वर्ष कि आयु में निधन।
2020 – पद्म श्री अवार्डी और सामाजिक कार्यकर्ता विद्याबेन शाह का निधन।
2021 – उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव डॉ. गुरुप्रसाद मोहापात्रा (59) का कोविड-19 से निधन हुआ।
2022 – जाने-माने फोटो पत्रकार जर्नलिस्ट आर. रवींद्रन (69) निधन हुआ।
2023 – लिथुआनियाई फुटबॉल स्टार कारोलिस च्वेदुकास (32) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रैगटाइम पियानोवादक, संगीतकार, अभिनेता और लेखक मैक्स एडवर्ड मोरथ (96) का निधन हुआ।
2024 – प्रमुख जर्मन ऑर्केस्ट्रा के प्रमुख नियुक्त होने वाले पहले ब्रिटिश कंडक्टर जेम्स लॉफ़्रान (92) का निधन हुआ।
2025 – साहित्य अकादमी पुरस्कार एवं बंकिम पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बंगाली साहित्यकार प्रफुल्ल रॉय (91) का निधन  हुआ।

*19 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 आचार्य श्री आदिसागर जी आचार्य पद (जैन, ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी)।
🌟 सांई टेऊंराम पुण्य दिवस (मतभेद)।
🌟 आर्यिका श्री अनुनयमति जी समाधि (जैन, ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी)।
🌟 गुरू श्री हरगोबिन्द सिंह जयन्ती (तारीखानुसार)।
🌟 श्री राहुल गांधी जन्म दिवस।
🌟 श्री ओकरम इबोबी सिंह जन्म दिवस।
🌟 राष्ट्रीय पठन दिवस (National Reading Day, CBSE)।
🌟 संघर्ष के दौरान यौन हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस।
🌟 विश्व सौहार्द दिवस (World Sauntering Day)।
🌟 विश्व एथनिक / जातीय दिवस (World Ethnic Day)।
🌟 वर्ल्ड सिकल सेल अवेयरनेस डे (World Sickle Cell Awareness Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.