पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 20 जून 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 20 जून 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 20 जून 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 जून 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 15:49 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* मघा – 09:26 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* तैतिल – 15:49 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वज्र – 12:47 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 10:50
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 08:52 से 10:37
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी षष्ठी 15:49 तक पश्चात् सप्तमी शुरु, स्कन्द षष्ठी व्रत, श्री विन्ध्यवासिनी षष्ठी पूजा, आरोग्य षष्ठी, अरण्य षष्ठी /जामात्रि षष्ठी (बंगाल), मूल संज्ञक नक्षत्र 09:26 तक, सर्वदोषनाशक रवियोग 09:26 तक, मंगल वृष राशि में 23:59 पर, दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, श्री वल्लभाचार्य बैकुंठगमन, सन्त श्री टेॐराम पुण्य तिथि (मतभेद) , श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जन्म दिवस, विश्व शरणार्थी दिवस व इंटरनेशनल हॉर्स कैब डे (International Horseshoe Crab Day)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ सुदी सप्तमी 15:23 तक पश्चात् अष्टमी प्रारम्भ , भानु सप्तमी , राजयोग , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 09:32 से सूर्योदय तक , त्रिपुष्कर योग 09:32 से 15:21 तक , विराज दिन , ऐतरेय ब्राह्मण , विघ्नकारक भद्रा 15:21 से 27:31 तक , सूर्य सायन कर्क राशि में 13:51 पर , सायन सूर्य दक्षिणायन , सायन वर्षा ऋतु प्रारम्भ , दैत्यों की मध्य रात्रि एवं देवताओं का मध्यान्ह , श्री चांगदेव महाराज यात्रा (पुणतांबे , ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी) , श्री उद्धव महाराज मुंगळेकर पुण्यतिथि (बिलोली, नांदेड , ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी) , विश्व पितृ दिवस (Father’s Day , जून के तीसरे रविवार को) , वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पुण्यतिथि (ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी अनुसार) , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (12वां) , विश्व जिराफ दिवस व विश्व संगीत दिवस (World Music Day)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति*
*सर्वे  सुखदुखे  जनाः।*
*दुःखादुद्विजते   जन्तुः*
*सुखं  सर्वाय  रुच्यते।।*
*अर्थात् 👉*
_सब को अपने कर्मानुसार सुखदुःख भुगतने पडते है। दुःख से मानव थक जाता है, सुख सबको भाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 जून 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नयी योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में रूची रहेगी। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। खरीददारी कर सकते हैं। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे जिससे जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। धार्मिक यात्रा योग। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

712 – मुहम्मद बिन कासिम ने सिंध में रावर पर हमला कर हिंदू राजा दाहिर की हत्या की।
1756 – नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया और ब्रिटिशों से कलकत्ता को मांगा।।
1768 – रूस-तुर्की युद्ध (1768-74), रूस ने बार के किले पर कब्जा कर लिया।
1779 – स्टोनो फेरी की लड़ाई (अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध) चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना के पास लड़ी।
1782 – गंजा ईगल को संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतीक के रूप में चुना गया।
1791 – राजा लुई XVI को फ्रांसीसी क्रांति से बचने की कोशिश में पकड़ा गया।
1819 – 320 टन की सवाना, किसी भी महासागर (अटलांटिक) को पार करने वाली पहली स्टीमशिप बन गई।
1840 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।
1858 – ग्वालियर में 1857 के भारतीय विद्रोह के अंतिम विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया।
1862 – रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या की गई।
1863 – पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना।
1866 – इटली की किंगडम ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1873 – भारत में वाईएमसीए की स्थापना हुई।
1874 – लुसियन क्लेमन्स को प्रथम यूएस लाइफशविंग मेडल से सम्मानित किया गया।
1877 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की।
1887 – भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला।
1916 – पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1931 – कार्ल ब्यूरेश आस्ट्रिया के कुलपति बनाये गए।
1943 – न्यू जॉर्जिया अभियान शुरू हुआ।
1960 – माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1990 – ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक मरे।
1991 – एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी।
1992 – दैनिक जगत क्रान्ति के संस्थापक सम्पादक श्री तिलक राज भाटिया का निधन हुआ।
1994 – ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
1998 – विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
1999 – सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल।
2000 – काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001 – जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने, भारत-पाक शिखर वार्ता को संवैधानिकता प्रदान करने का प्रयास।
2001 – श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में।
2001 – ताइवान ने मिसाइल परीक्षण किया।
2002 – पाकिस्तान ने अशरफ़ जहाँगीर क़ाज़ीको संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
2003 – पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा में विकीमीडिया फाउंडेशन की स्थापना की गई।
2005 – रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2006 – जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2008 – बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इण्डिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के क़ारोबार का अधिग्रहण किया।
2008 – यूरोपीय संघ ने क्यूबा पर लगे प्रतीकात्मक प्रतिबन्ध हटाने का निर्णय लिया।
2012 – लीबिया में सामुदायिक हिंसा में 105 लोगों की मौत, 500 घायल।
2014- प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।
2019 – संक्रांति के उत्सव का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 21 जून को मनाया गया तथा इस दिन की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 20 जून 2019 को की गई थी।
2019 – WHO ने बढ़ते रोगाणुरोधी प्रतिरोध को रोकने और एंटीबायोटिक के उपयोग को सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक नया उपकरण “AWaRe” प्रदान किया ।
2019 – भारतीय रेलवे और आरईएल ने चार खंडों पर सिग्नलिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गरीब कल्‍याण रोजगार अभियान की शुरूआत की।
2020 – चीन के किनझोउ शहर (Qinzhou City) में ‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर’ (IUCN) के ‘हॉर्सशू क्रैब स्पेशलिस्ट ग्रुप’ की बैठक में 20 जून, 2020 को प्रथम ‘इंटरनेशनल हॉर्सशू क्रैब डे’ (International Horseshoe Crab Day) के रूप में घोषित किया गया।
2021 – अमेरिका में आए समुद्री तुफान से 10बच्चों सहित 12 की मौत हुई।
2022 – इजरायल में फिर सरकार गिरी (नफ्ताली बेनेट और यायिर लैपिड संसद भंग करने के लिए सहमत हुए) , साढ़े तीन साल में पांचवीं बार चुनाव निश्चित।
2022 – पंजाब में एक जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना शुरू करने का अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया।
2022 – कर्नाटक में पीएम मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया व विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
2022 – बहुराष्ट्रीय पीसकीपिंग युद्धाभ्यास “खान क्वेस्ट- 2022” मंगोलिया में संपन्न हुआ।
2023 – पंजाब विधानसभा में सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया।
2023 – अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बालकनी टूटने से 22 लोग घायल हुए।
2023 – चौथी शिक्षा कार्य समूह की बैठक पुणे में शुरू हुई व जी20 के अंतर्गत पर्यटन कार्य समूह की चौथी बैठक का उद्घाटन सत्र गोवा में आयोजित हुआ।
2023 – भारत ने नई दिल्ली में भारत-ईराक संयुक्त आयोग की बैठक के 18वें सत्र की मेजबानी की।
2024 – तमिलनाडु में ‘जहरीली शराब’ पीने से मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंची 19 से ज्यादा का इलाज जारी।
2024 – जम्मू में चिनाब ब्रिज पर ट्रेन का ट्रायल हुआ , यह दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज है।
2025 – नकली नोट मामले के आरोपी मोइदीनबाबा उमर बेरी को यूएई (UAE) से भारत लाया गया।

*20 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1760 – लॉर्ड वैलेस्ली फोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी का गवर्नर जनरल रहा था (भारत के पूर्व महाराज्यपाल)।
1869 – लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।
1910 – भुवनेश्वर – हिंदी के प्रसिद्ध एकांकीकार।
1923 – गौर किशोर घोष – कुशल पत्रकार तथा लेखक।
1936 – सुषमा सेठ भारतीय सिनेमा, टीवी व रंगमंच की जानीमानी अभिनेत्री ।
1940 – विश्वनाथ प्रसाद तिवारी – प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी साहित्यकार।
1949 – श्रीमती श्यामला गोपीनाथ 21 सितंबर 2004 से 20 जून 2011 भारतीय रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर रहीं।
1952 – विक्रम सेठ – जाने-माने साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि थे।
1958 – द्रौपदी मुर्मू भारत की १५वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञा।
1967 – ऑस्ट्रेलियाई – अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और निर्माता निकोल किडमैन का जन्म हुआ।
1972 – एक भारतीय अभिनेता राहुल खन्ना का जन्म हुआ था।
1978 – अंग्रेजी प्रोफेशनल फुटबॉल प्रबंधक फ्रैंक लैंपार्ड का जन्म हुआ।
1979 – एक भारतीय पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और आई-लीग क्लब NEROCA FC के मुख्य कोच पी रेंडी सिंह का जन्म हुआ।

*20 जून को हुए निधन👉*

1930 – रामपुर रियासत के नवाब हामिद अली खान बहादुर का निधन हुआ ।
1965 – वेंकटेश नारायण तिवारी – हिन्दी के ध्वजवाहक, पत्रकार और साहित्यकार थे।
1987 – सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थे।
1992 – दैनिक जगत क्रान्ति के संस्थापक सम्पादक श्री तिलक राज भाटिया का निधन हुआ।
2005 – अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जैक किल्बी का निधन हुआ।
2012 – प्रोफेसर, वैज्ञानिक और पद्म श्री और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले बालू शंकरन का निधन हुआ।
2020 – कैंसर से पीड़ित पूर्व भारतीय निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का निधन हुआ।
2022 – राजस्‍थान में एसटी-3 नामक बाघिन की मौत हुई , पोस्टमार्टम करवाने के बाद बाघिन का दाह संस्कार कर दिया गया।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सिंग हॉल ऑफ़ फ़ेम के अधिकारी और गोल्डन ग्लव्स बॉक्सिंग चैंपियन रेमंड डगलस व्हीटली (74) का निधन हुआ।
2024 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन (52) का निधन हो गया।
2025 – मराठी फिल्म और रंगमंच के उभरते अभिनेता तुषार घाडीगांवकर (32) का निधन हुआ।
2025 – दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यवाहक कुलपति एवं प्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रो. पूरन चंद जोशी (69) का निधन हुआ।

*20 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री वल्लभाचार्य बैकुंठगमन।
🌟 सन्त श्री टेॐराम पुण्य तिथि (मतभेद)।
🌟 श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जन्म दिवस।
🌟 विश्व शरणार्थी दिवस।
🌟 इंटरनेशनल हॉर्स कैब डे (International Horseshoe Crab Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.