भिवानी की हिमांशी जांगड़ा ने जूनियर विश्व शूटिंग में जीता कांस्य पदक
जर्मनी में आयोजित ISSF जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भिवानी की हिमांशी जांगड़ा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता कांस्य पदक। जानें उनकी संघर्ष यात्रा।
भिवानी। जर्मनी के सुहल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भिवानी की निशानेबाज हिमांशी जांगड़ा ने जूनियर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। कोंट रोड स्थित गली नंबर चार निवासी गोविंद जांगड़ा और शिखा जांगड़ा की पुत्री हिमांशी ने फाइनल मुकाबले में 217.6 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि शूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन और लगातार बेहतर स्कोर के आधार पर हिमांशी का चयन भारतीय सेना की गर्ल्स स्पोर्ट्स कंपनी में हुआ था। पिछले वर्ष जून माह से वह सेना के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। सेना में चयन और वहां मिले उच्च स्तरीय प्रशिक्षण ने उसके प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।