Apple प्रोडक्ट्स में बड़ा बदलाव: iPad Mini और iPhone 18 में होगा OLED डिस्प्ले

Apple अपने नए iPad Mini, iPhone 18 Pro और फोल्डेबल iPhone के लिए OLED डिस्प्ले ला रहा है। Samsung और LG करेंगे सप्लाई। जानें क्या होंगे नए फीचर्स।

Apple जल्द ही अपने कई नए प्रोडक्ट्स में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. आने वाले समय में कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज, iPad Mini, MacBook Pro और यहां तक कि अपने फोल्डेबल iPhone में भी OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इसी में अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि Samsung Display ने Apple के लिए OLED पैनल का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है.

iPad Mini पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर होगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Display ने इस महीने iPad Mini के लिए OLED स्क्रीन का बड़े स्तर पर निर्माण शुरू कर दिया है. यह नया iPad Mini पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी के साथ आएगा, जिससे तस्वीरें और वीडियो और भी साफ और रंगीन दिखाई देंगे.इसके साथ ही Samsung ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए भी OLED पैनल बनाना शुरू कर दिया है. इसका मतलब है कि आने वाली iPhone सीरीज में यूजर्स को पहले से ज्यादा शार्प और ब्राइट डिस्प्ले देखने को मिलेगा.

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone

एक और बड़ी बात यह सामने आई है कि Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी तैयार किया जा रहा है, जिसे कुछ रिपोर्ट्स में iPhone Ultra नाम दिया गया है. इसके लिए भी OLED स्क्रीन का उत्पादन इसी महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है.वहीं, नेक्सट जनरेशन के MacBook Pro के लिए भी OLED पैनल अगले महीने से बनना शुरू हो सकते हैं.

दोनों कंपनियां मिलकर OLED स्क्रीन सप्लाई करेंगी

Apple अपने अलग-अलग प्रोडक्ट्स के लिए Samsung Display और LG Display पर निर्भर रहेगा. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि iPhone 18 Pro सीरीज के लिए दोनों कंपनियां मिलकर OLED स्क्रीन सप्लाई करेंगी. वहीं Samsung Display कई बड़े Apple प्रोडक्ट्स जैसे फोल्डेबल iPhone, iPad Mini और MacBook Pro के लिए प्रमुख सप्लायर हो सकता है.

चीनी कंपनी BOE सप्लाई चेन में शामिल नहीं

दूसरी तरफ, LG Display को Apple Watch 12 के लिए OLED स्क्रीन का मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है. लेकिन चीनी कंपनी BOE इस बार Apple की सप्लाई चेन में शामिल नहीं होगी. क्योंकि पहले कुछ क्वालिटी समस्याओं के कारण उसकी सप्लाई प्रभावित हुई थी, इसलिए अब उसे नए iPhone प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया है.नई iPad Mini की बात करें तो इसके इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना है. इसमें Apple की नई A18 चिप और Apple Intelligence सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे यह और भी स्मार्ट और तेज काम करेगा.कुल मिलाकर, Apple अपने आने वाले प्रोडक्ट्स को ज्यादा एडवांस और प्रीमियम बनाने के लिए OLED डिस्प्ले पर तेजी से काम कर रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.