भिवानी: पैक्स कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न, वजीर सिंह धनाना बने प्रधान

भिवानी और चरखी दादरी में पैक्स कर्मचारी महासंघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न। वजीर सिंह धनाना को बनाया गया जिला प्रधान। जानें पूरी कार्यकारिणी की सूची।

भिवानी। हुडा पार्क में रविवार को पैक्स कर्मचारी महासंघ की भिवानी और चरखी दादरी जिला इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव में वजीर सिंह धनाना को भिवानी-दादरी इकाई का प्रधान चुना गया। चुनावी सभा में दोनों जिलों के पैक्स कर्मचारियों ने भाग लिया।

चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा के शीर्ष पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। शीर्ष नेतृत्व की देखरेख में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में वजीर सिंह धनाना को भिवानी-दादरी प्रधान, आनंद सिंह को उपप्रधान, उदयपाल सिंह को उपप्रधान, सुरेश सिंह को महासचिव चुना गया।
वहीं मुकेश नांदा को सह सचिव, सुरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, नरेश मंडाना को मुख्य सलाहकार, धर्मपाल लोहारू को मीडिया प्रभारी, शिवचरण को दादरी इंचार्ज, विजय सिंह को ऑडिटर, राजबीर सिंह को संगठन मंत्री तथा सुखबीर सिंह को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के गठन के बाद मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखने तथा कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
नवनियुक्त जिला प्रधान वजीर सिंह धनाना ने शीर्ष नेतृत्व तथा भिवानी और चरखी दादरी के सभी पैक्स कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर आनंद, मुकेश और धर्मपाल भी उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.