डेंगू-मलेरिया से बचाव: हर रविवार अपनाएं ‘ड्राई डे’, जानें क्या है उपाय
मानसून में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ा। स्वास्थ्य विभाग की अपील- हर रविवार मनाएं 'ड्राई डे'। कूलर, टायर और पानी की टंकियों को ऐसे रखें साफ। पढ़ें पूरी जानकारी।
भिवानी। मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए हर रविवार को ड्राई डे मनाने और घरों में साफ-सफाई को लेकर विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने भी लोगों से प्रत्येक रविवार को ड्राई डे अपनाने की अपील की है।