भिवानी: पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, गांव दांग कलां में हड़कंप

भिवानी के गांव दांग कलां में मिंटू उर्फ लारा नाम के युवक पर फायरिंग। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी संजय ने चलाई गोली। पुलिस ने शुरू की जांच।

भिवानी : हरियाणा के भिवानी से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सोमवार देर शाम  गांव दांग कलां में एक युवक पर फायरिंग की गई। वहीं इस गोलाबारी की घटना ने लोगों को दहला कर रख दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित शख्स की पहचान दांगकलां निवासी मिंटू उर्फ लारा के रुप में हुई है। पीड़ित शख्स अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गली में उस पर फायरिंग कर दी। गोली छूकर निकल गई। बताया जा रहा है कि दो माह पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसी बात की रंजिश निकालने के लिए संजय नामक युवक ने उस पर गोली चला दी। आनन-फानन में स्थानीय  लोग घायल अवस्था में मिंटू को अस्पताल लेकर गए , जहां उसका इलाज चल रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरु कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर दी है। वहीं इस वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.