भिवानी: ‘नया सफर’ योजना, पुराने वाहनों को बदलें और पाएं भारी सब्सिडी
भिवानी में निजी बस संचालकों के लिए 'नया सफर' योजना। पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाकर BS-6 या इलेक्ट्रिक वाहन लेने पर टैक्स में 100% छूट और अन्य लाभ पाएं।
भिवानी। एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता में निजी बस संचालकों की बैठक हुई। यह बैठक लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में आयोजित की गई। एसडीएम ने बस संचालकों से नया सफर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के स्थान पर आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल वाहनों को अपनाने को कहा।
सेकंड-हैंड बीएस-6 वाहनों की खरीद पर भी मोटर वाहन कर में 50 फीसदी छूट मिलेगी। ब्याज सब्सिडी और अन्य निर्धारित प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे। बैठक में प्राइवेट बस एसोसिएशन के प्रधान दिनेश कुमार, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान रामोतार शर्मा, अमित डागर व जोगपाल सिंह मौजूद रहे। निजी बस संचालकों ने योजना के सफल क्रियान्वयन में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।