यश की ‘टॉक्सिक’: रिलीज डेट, कियारा की फीस और फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट्स

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को होगी रिलीज। कियारा आडवाणी की फीस, स्टार कास्ट और फिल्म से जुड़े विवादों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Toxic: यश की ‘टॉक्सिक’ फाइनली कई बार पोस्टपोन होने के बाद अब रिलीज होने जा रही है. 26 अगस्त, 2026 को फिल्म रिलीज होगी, मेकर्स ने यह खास दिन चुना है. लेकिन उससे पहले ही बीते दिन फिल्म का गाना ‘तबाही’ आया. इस गाने में यश और कियारा आडवाणी की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली है. जिसे लेकर काफी ट्रोल भी हो रहे हैं.

1 / 5
यश की फिल्म में पांच एक्ट्रेस काम कर रही हैं. जिसमें कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया शामिल हैं. हालांकि, कियारा फिल्म में यश की लव इंटरेस्ट का रोल कर रही हैं, जिसका नाम- NADIA होगा.

2 / 5
कियारा आडवाणी के अलावा यश और मेकर्स भी इंटीमेट सीन्स को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं. खासकर डायरेक्टर गीतू मोहनदास को लेकर लोगों का कहना है कि- किस तरह फिल्म को बनाया है, जिसमें महिलाओं को इस तरह पेश किया जा रहा है. इन सबके बीच यह कियारा आडवाणी के लिए एक बड़ी फिल्म है.

3 / 5
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी ने सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए लगभग 15 करोड़ फीस ली है. इससे पहले उन्हें किसी भी प्रोजेक्ट के लिए इतनी बड़ी रकम नहीं मिली है. वहीं, यश फिल्म में प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर डील कर रहे हैं, क्योंकि को-प्रोड्यूसर भी हैं. चर्चा ऐसी भी है कि उन्होंने 50 करोड़ लिए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी ने सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए लगभग 15 करोड़ फीस ली है. इससे पहले उन्हें किसी भी प्रोजेक्ट के लिए इतनी बड़ी रकम नहीं मिली है. वहीं, यश फिल्म में प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर डील कर रहे हैं, क्योंकि को-प्रोड्यूसर भी हैं. चर्चा ऐसी भी है कि उन्होंने 50 करोड़ लिए हैं.

4 / 5
साल 2026 यश के लिए काफी बड़ा साबित हो सकता है, अगर उनकी 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में सफल हो जाती है तो. दरअसल दिवाली पर उनकी फिल्म 'रामायण' भी आ रही है, जिसमें वो रावण बने हैं और फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. बताते चलें कि KGF 2 के बाद से ही उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है.

साल 2026 यश के लिए काफी बड़ा साबित हो सकता है, अगर उनकी ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में सफल हो जाती है तो. दरअसल दिवाली पर उनकी फिल्म ‘रामायण’ भी आ रही है, जिसमें वो रावण बने हैं और फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. बताते चलें कि KGF 2 के बाद से ही उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है.

5 / 5
Leave A Reply

Your email address will not be published.