मनीषा मौत मामला: 10 महीने बाद भी सीबीआई जांच अधूरी, परिजनों में भारी रोष
शिक्षिका मनीषा मौत मामले को 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन सीबीआई जांच का खुलासा नहीं हुआ। परिजनों ने सीबीआई की चुप्पी पर उठाए सवाल। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
ढिगावा मंडी। ढाणी लक्ष्मण निवासी निजी स्कूल की शिक्षिका मनीषा मौत मामले में परिजनों का सब्र अब जवाब दे रहा है। बेटी की मौत को 10 महीने से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन सीबीआई जांच का अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। अब मनीषा के पिता ने सीबीआई के डीएसपी से फोन पर बातचीत की तो उन्होंने कहा कि कोई फोन नहीं आया।