भिवानी: चानौत टी प्रकरण में चर्चित पूर्व सरपंच सोमेश का ग्रामीणों ने किया स्वागत
चानौत टी प्रकरण में लोगों की जान बचाने वाले पूर्व सरपंच सोमेश का गांव प्रेमनगर में भव्य स्वागत। ग्रामीणों ने सोमेश के समर्थन में खड़े होने का किया ऐलान। पढ़ें पूरी खबर।
भिवानी। गांव प्रेमनगर में चानौत टी प्रकरण में पांच लोगों की जान बचाने वाले टीमैन पूर्व सरपंच सोमेश का ग्रामीणों और युवाओं ने स्वागत किया। शनिवार को गांव पहुंचने पर सरपंच राजेश बूरा समेत ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। लोगों ने कहा कि सोमेश के साथ गलत हुआ है और उन्हें बेवजह निशाना बनाया गया है। पूरा गांव सोमेश के समर्थन में खड़ा है।
स्वागत समारोह के बाद सोमेश ने गांव में पौधरोपण भी किया। ग्रामीणों ने कहा कि मानवता के नाते सोमेश ने अच्छा कार्य किया है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे हरियाणा के हर गांव में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच राजेश बूरा, इंद्र बूरा, नवीन, विनोद, दीपक, अमित, बिजेंद्र, कमल, रोहित, विकास, ललित और संजीव मौजूद रहे।