पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 13 जुलाई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 13 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 13 जुलाई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 जुलाई 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 18:52 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 05:42 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* विष्टि – 08:42 तक
*💫पश्चात्-* शकुन
*✨योग-* ध्रुव – 16:00 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 05:31
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 29:02
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 07:15 से 08:59
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 आषाढ़ बदी चतुर्दशी 18:52 तक पश्चात् अमावस्या प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 08:41 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 05:42 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , आचार्य श्री विद्यानन्द जी आचार्य पद (जैन) , वीर शिवा काशिद पुण्य दिवस (12-13 जुलाई , महाराष्ट्र) , श्री कृष्ण गुंडोपंत गिंडे उर्फ के. जी. गिंडे पुण्यतिथि , स्वामी कल्याण देव शुक्रताल (पुण्य दिवस , कन्फर्म नहीं) व शहीद दिवस / “Martyrs’ Day” (काश्मीर)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आषाढ़ बदी अमावस्या 15:15 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , स्नान दान श्रद्धादि की देवपितृकार्य आषाढ़ी / भौमवती / हलहारिणी / दर्श अमावस्या , अन्वाधान , कुमारयोग 15:13 से।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मुखं  प्रसन्नं  विमला  च  दृष्टि:*
*कथाऽनुरागो मधुराच वाणी ।*
*स्नेहोऽधिक: सम्भ्रमदर्शनञ्च*
*सदानुरक्तस्य जनस्य लक्ष्म॥*
*भावार्थ*
_सदा प्रसन्न मुख, दृष्टि विमल, बातों में अनुराग, मधुर वाणी, स्नेह की अधिकता, बार बार निहारना ये छह लक्षण आत्मीय जनों के हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 जुलाई 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा व अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। त्याग भावना जागृत होगी। शान्ति व शील स्वभाव बेहद जरुरी है । लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धर्म के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा व धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कुसंगति से हानि सम्भव हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा और सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप खुशनुमा रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। विरोधी पक्ष ईर्ष्या सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । थौड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें।  पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा ।  वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कोई आवश्यक समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद होने से बचें। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा और पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  घर में हल्का तनाव रह सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*13 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1534 – ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
1645 – अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1660 – शिवा काशिद शिवाजी ने शिवाजी महाराज और परिणामी मराठी साम्राज्य पर संकट को टालने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया (12-13 जुलाई 1960)।
1700 –  कांस्टेंटिनोपल की संधि शांति की स्थापना के बाद रूसी-तुर्की युद्ध हुआ।
1771 – ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।
1772 – कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।
1787 – संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के लिए नियमों को नियंत्रित करने के लिए नॉर्थवेस्ट अध्यादेश की पुष्टि की।
1830 – राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था (1803 का भी वर्ण है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
1832 – हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
1863 – न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
1871-  क्रिस्टल पैलेस लंदन में विश्व का पहला चैम्पियनशिप बिल्ली शो हैरिसन वेयर द्वारा आयोजित किया गया।
1878 – बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।
1879 – बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना हुई।
1882 – रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
1887 – स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।
1897 – मारकोनी ने बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया (कन्फर्म नहीं)।
1905 –  कलकत्ता के बांग्ला साप्ताहिक संजीवनी द्वारा पहली बार ब्रिटिश सामानों की होली जलाने / बहिष्कार का सुझाव दिया गया।
1908 – लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल शुरु हुआ।
1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
1923 – कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से ‘Hollywood’ लिखा गया था।
1925 – वॉल्ट डिज़नी ने इडाहो शहर में लिलियन बाउंड्स के साथ शादी की।
1929 – जतिन्द्र नाथ दास ने ऐतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।
1945 – मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।
1947 – ‘इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट’ ब्रिटिश पार्लियामेंट में पारित हुआ।
1954 – अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए।
1974 – हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
1971 – मोरक्को के बागी नेताओं को मौत की सजा दी गई थी।
1977 – आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गये।
1992 – यीत्ज़ाक राबिन इस्राइल के प्रधानमंत्री बने।
1998– भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
1998 – ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।
2000 – अमेरिका और वियतनाम ने बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
2000 – फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
2001 – वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
2004 – रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
2006 – परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
2008 – अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
2009 – शी वुल्फ शकीरा ने अपने आठवें एल्बम की शुरुआत की। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2011 – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।
2016 – यूनाइटेड किंगडम की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा थेरेसा मई प्रधानमंत्री चुनी गयी।
2019 – मेघालय देश का पहला राज्य बना जहां जल नीति बनाई गई ।
2019 – सोमालिया के होटल में आतंकी हमले में अमेरिकी व ब्रिटिश नागरिकों समेत 26 की मौत हुई।
2020 – भारतवंशी चंद्रिका प्रसाद संतोखी को लैटिन अमेरिकी देश सूरीनाम का राष्ट्रपति चुन लिया गया।
2021 – विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ता‍जिकिस्‍तान की दो दिन की यात्रा पर दुशाम्‍बे पहुँचे।
2021 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित कुर्रम में आतंकी हमला हुआ , सेना के कैप्टन समेत 12 सैनिकों की मौत, 15 से अधिक घायल हुए।
2022 – दिखा:धरती के सबसे करीब आया चंद्रमा , साल का सबसे बड़ा सुपरमून  दिल्ली-अजमेर समेत दुनियाभर में 15% ज्यादा चमकीला चांद दिखा।
2022 – राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक श्री जी. अशोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की 43वीं बैठक का आयोजन किया गया।
2022 – चीन और पाकिस्तान द्वारा सी गार्डियंस-2 समुद्री अभ्यास (10 से 13 जुलाई ) आयोजित किया गया।
2022 – भारत में बांग्‍लादेश के अगले उच्‍चायुक्‍त के तौर पर मुस्‍तफ‍िजुर रहमान न‍ियुक्‍त किए गए।
2023 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस यात्रा के लिए रवाना हुए।
2023 – रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने की योजना को मंजूरी दी।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।
2024 – भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, WCL 2024 का खिताब जीता।
2024 – प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मुंबई  में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) टावर्स का उद्घाटन किया।
2025 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को नॉमिनेट किया।
2025 – तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास डीजल से भरी मालगाड़ी में भीषण आग लगी‌।

*13 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1814 – सुप्रसिद्ध भानुभक्त आचार्य एक नेपाली लेखक, कवि और अनुवादक थे।
1932 – बीना राय – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
1933 – भीष्म नारायण सिंह – असम और मेघालय के राज्यपाल रहे।
1939 – प्रकाश मेहरा – हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता एवं निर्देशक का जन्म उत्तरप्रदेश के बिजनौर में हुआ था।
1941 – टी. कल्पना देवी – आठवीं लोकसभा की सदस्य।
1941 – सुनीता जैन – हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार।
1944 – ज़ोरामथंगा भारतीय राज्य मिज़ोरम के पूर्व एवं नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ।
1945 – ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म सिडनी में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1947 – अस्ताद देबू एक भारतीय समकालीन नर्तक और कोरियोग्राफर थे।
1984 – उर्वशी शर्मा भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं।

*13 जुलाई को हुए निधन👉*

1994 – कृष्ण गुंडोपंत गिंदे उर्फ के.जी. गिंडे एक भारतीय शास्त्रीय गायक और शिक्षक थे।
1995 – बंगाली उपन्यासकार / लेखिका आशापूर्णा देवी का निधन हुआ।
2013 – शर्मिला रेगे भारतीय समाजशास्त्री और लेखिका थी।
2021 – यशपाल शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के एक पूर्व खिलाड़ी थे।
2023 –  अमेरिकी अभिनेत्री कार्लिन ग्लिन का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2024 – बुल्गारियाई फुटबॉल गोलकीपर इलिया वालोव का 62 वर्ष की आयु में फेफड़ों की बीमारी से निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता जेम्स बी. सिकिंग का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2025 – पद्मश्री से सम्मानित साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव (83) का निधन हुआ।
2025 – कर्नाटक के प्रसिद्ध और वरिष्ठ पत्रकार के. बी. गणपति (85) का निधन हुआ।

*13 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 आचार्य श्री विद्यानन्द जी आचार्य पद (जैन)।
🌟 वीर शिवा काशिद पुण्य दिवस (12-13 जुलाई , महाराष्ट्र)।
🌟 श्री कृष्ण गुंडोपंत गिंडे उर्फ के. जी. गिंडे पुण्यतिथि।
🌟 स्वामी कल्याण देव शुक्रताल (पुण्य दिवस , कन्फर्म नहीं)।
🌟 शहीद दिवस / “Martyrs’ Day” (काश्मीर)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.