नीतू घणघस का कमाल: गोल्डन बेल्ट टूर्नामेंट में जीता गोल्ड और बेस्ट बॉक्सर खिताब
भारतीय मुक्केबाज नीतू घणघस ने रोमानिया में अंतरराष्ट्रीय गोल्डन बेल्ट टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। साथ ही उन्हें मिला 'बेस्ट बॉक्सर' का खिताब। पढ़ें पूरी खबर।
भिवानी। रोमानिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गोल्डन बेल्ट टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाज नीतू घणघस ने 51 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के साथ बेस्ट बॉक्सर का खिताब भी अपने नाम किया। 10 से 17 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में रोमानिया की मुक्केबाज और फाइनल में अल्जीरिया की मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक जीता।