भिवानी: पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, विकास की नई राह
पीएम मोदी ने पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। भिवानी में आयोजित समारोह में सांसद धर्मबीर सिंह और मंत्री श्रुति चौधरी ने विकास कार्यों पर चर्चा की।
भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद से लाइव कार्यक्रम के साथ भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर लोगों की टकटकी कार्यक्रम पर लगी रही। मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन से जिले में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ने की आस जगी है। यह आयोजन स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।