पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 24 जुलाई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 24 जुलाई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 जुलाई 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 09:14 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 28:37 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* गर – 09:14 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शुक्ल – 20:11 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 05:37
*🌄सूर्यास्त-* 19:17
*🌙चन्द्रोदय-* 15:20
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 10:44 से 12:27
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार वार को 👉 आषाढ़ सुदी दशमी 09:14 तक पश्चात् एकादशी प्रारम्भ , आशा दशमी व्रत , सोमपदा दशमी , वेदारम्भ में अनध्याय , गिरिजा पूजा , पुनर्यात्रा / उल्टा रथ (उड़ीसा ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , विघ्नकारक भद्रा 22:24 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 28:37 से , , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , दिगंबर महाराज श्री पितळे पुण्यतिथि – मेहकर (बुलढाणा) , देशभक्ति फिल्मों के सरताज पं. श्री मनोज कुमार जी जयन्ती व आयकर दिवस भारत (167वां)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आषाढ़ सुदी एकादशी 11:36 तक पश्चात् द्वादशी प्रारम्भ , श्री हरिशयनी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , श्रीविष्णु-शयनोत्सव , चातुर्मास्य व्रतारम्भ , चातुर्मास्य व्रत-यम-नियमादि प्रारम्भ , रात्रि में विष्णु पूजा , शाक त्याग व्रतारम्भ , गोपदम व्रत का उद्यापन , हरिवासर का अभाव है , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 04:37 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:29 तक , विघ्नकारक भद्रा 11:35 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*प्रस्तावसदृशं  वाक्यं*
*प्रभावसदृशं   प्रियम्  ।*
*आत्मशक्तिसमं कोपं*
*यो जानाति स पण्डित:॥*
*भावार्थ👉*
_कथ्य के अनुकूल वाक्य कहना, अपने प्रभाव के अनुरूप सामने वाले को प्रिय लगना तथा अपनी आत्मशक्ति के अनुरूप क्रोध करने वाला व्यक्ति ही बुद्धिमान् कहलाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 जुलाई 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । आपको व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। संतान को समय देने के साथ – साथ आराम के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिला जुला समय रहेगा ।आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे।आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका मन पसन्न मुद्रा मे रहेगा ।परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। सरकारी लाभ होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मसले हल होंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज व्यापार अच्छा चलेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को विशेष खुशी देने की कोशिश करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। यात्रा-पर्यटन के योग हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर व्यय करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। शत्रु से सतर्क रहें। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। विवाहिताओं को आज मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1132 – एलीफ के रानफुल द्वितीय और सिसिली के रोजर द्वितीय के बीच नोसेरा की लड़ाई।
1148 – फ्रांस के लुई VII दूसरे क्रूसेड के दौरान दमिश्क में घेराबंदी ।
1701 –  किले पोन्ट्छार्ट्रेन नामक एक फ्रांसीसी ने एम्पोरियम को स्थापित किया।
1715 – जनरल डॉन जुआन यूबीला के तहत 10 जहाजों पर एक स्पेनिश खजाना स्पेन से हवाना, क्यूबा गया, सात दिनों बाद, उनमें से नौ फ्लोरिडा के तट पर एक तूफान में डूब गया और कुछ खजाना बाद में पाया गया।
1758 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए।
1783 –  जॉर्जिया को रूस का संरक्षक बनाया गया।
1793 – फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।
1797 –  होराटियो नेल्सन सांता क्रूज़ की लड़ाई में घायल हो गया, जिसमे उसने अपना एक हाथ खो दिया ।
1823 – चिली में दास प्रथा को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया।
1830 –  चिली में दास प्रथा समाप्त कर दी गई।
1834 –  पुर्तगाल में लिबरल युद्ध समाप्त हुआ।
1860 – भारत में आयकर सर जेम्स विल्सन द्वारा आरंभ किया गया।
1870 – अमेरिका में पहली अंतरदेशीय रेल सेवा की शुरुआत हुई।
1915 –  सेंट्रल शिकागो में एक स्टीमर ईस्टलैंड की वजह से 844 लोगों की जान गयी।
1929 –  फ्रांसीसी प्रधान मंत्री रेमंड पोंकारे ने इस्तीफा देने के बाद अरिस्तैड ब्रेंड को इसका उत्तराधिकारी बनाया गया।
1932 – रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई।
1935 – ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम भेजा गया।
1938 – इंस्टेट कॉफी की खोज हुई।
1941 – उत्तर यूरोपीय देश लिथुनिया में सम्पूर्ण यहूदी आबादी की नाजियों ने हत्या की।
1944 – 300 लड़ाकू विमानों ने जर्मनी पर बम गिराए।
1969 – अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा।
1982 – जापान के नागासाकी में भारी बारिश से पुल ढहने से 299 लोगों की मौत हुई।
1989 – भारत में लोकसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने बोफर्स तोप के मुद्दे पर सदन से इस्तीफा दे दिया और जिसे स्वीकार कर लिया गया।
1991 – तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में बजट पेश किया जिसने भारत के लिए आर्थिक उदारीकरण के रास्ते खोल दिये।
1994 – असम के बसबारी में बोडो उग्रवादियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की।
1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1999 – ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम ‘सार्वभौमिक महिला धर्मसभा’ का आयोजन।
1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
2000 – एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
2002 – यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
2004 – इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।
2005 – कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
2006 – प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।
2008 – फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
2019 – वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में गुट निरपेक्ष आंदोलन की मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त राष्ट्र में भारत के दूत सैय्यद अकबरुद्दीन द्वारा किया गया।
2019 – भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में विरल आचार्य का कार्यकाल समाप्त हुआ, उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया ।
2019 – केंद्र सरकार ने कुछ सांसदों की सुरक्षा घटाने का निर्णय लिया जिसके बाद 1300 से अधिक कमांडो इस ड्यूटी से मुक्त हुए।
2020 – गुजरात के आणंद में विश्व स्तरीय अत्याधुनिक शहद परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ हुआ।
2020 – केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 160वां आयकर दिवस मनाया।
2021 – चीन के जिलिन प्रांत में शनिवार को एक वेयरहाउस में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए।
2021 – मीराबाई चानू ने 49 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया व तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता भी खोला।
2022 – बिहार के सारण जिले में पटाखा कारोबारी के घर विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई व कई घायल हुए।
2022 – महाराष्‍ट्र में सोलापुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हुए।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग 4 घंटे तक मीटिंग की , खेलों से लेकर कारोबार तक हर मुद्दे पर बात हुई।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार – 2022 प्रदान किए।
2023 – भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह की तीसरी और अंतिम बैठक चेन्नई में शुरू हुई।
2023 – जगजीवन आरपीएफ अकादमी लखनऊ में श्री संजय चंदर ने नवनिर्मित राष्ट्रीय शहीद स्मारक का अनावरण किया।
2023 – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को नया ‘लोगो’ ‘एक्स X ‘ मिला।
2024 – नेपाल में काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हुए प्लेन में सवार 19 में से 18 की मौत हुई व पायलट की हालत गंभीर रही।
2024 – DRDO ने दूसरे चरण की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2024 – भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग के कार्यकारी उप-समूह ने नई दिल्ली में अपनी तीसरी बैठक आयोजित की।
2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंदन यात्रा के दौरान भारत व यूनाइटेड किंगडम ने ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए।

*24 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1802 – फ्रांसीसी लेखक एलेक्जेन्डर डयूमा का जन्म हुआ। वह ड्रामा लिखने में बहुत दक्ष थे।
1853 – शंकर बालकृष्ण दीक्षित – भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषी व मराठी में लिखित अमूल्य ग्रंथ “भारतीय ज्योतिषशास्त्र” के रचयिता।
1897 – अमीलिया मैरी एरहार्ट प्रसिद्ध अमेरिकी विमानचालक व लेखिका थीं।
1911 – पन्नालाल घोष – भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक।
1924 – नाजिश प्रतापगढ़ी – उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।
1928 – केशुभाई पटेल मार्च 1995 से अक्टूबर 1995 तक भारत के गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।
1935 – रामपाल उपाध्याय – बारहवीं लोकसभा के सदस्य। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
1936 – तीजनबाई को सन 2093 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
1937 – मनोज कुमार- प्रसिद्ध भारतीय देशभक्त अभिनेता।
1943 – श्री जीसी मल्होत्रा – 12वीं – 13वीं लोकसभा और भारतीय संसद में लोक सभा (निचला सदन) के पूर्व महासचिव।
1945 – अज़ीम प्रेमजी – बंगलोर स्थित ‘विप्रो कॉर्पोरेशन’ के अध्यक्ष, जो कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम का विकास और उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन करती है।
1946 – सत्यपाल मलिक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मेघालय के १९वें राज्यपाल।
1947 – पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास का जन्म हुआ। इन्होंने 78 टेस्ट में, 5,062 रन और 62 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,572 रन बनाये।
1985 – पंकज आडवाणी- प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी ।

*24 जुलाई को हुए निधन👉*

1939 – तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता।
1980 – उत्तम कुमार – भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
2017 – यशपाल (वैज्ञानिक) – भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे।
2017 – उडिपी रामचंद्र राव भारत के एक अन्तरिक्ष वैज्ञानिक व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के भूतपूर्व अध्यक्ष थे।
2020 – प्रख्यात नृत्यांगना अमला शंकर का 101 वर्ष की उम्र में निधन।
2020 – अफ्रीका के देश तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति बेंजामिन उम्कापा (81) का निधन।
2021 – बांग्लादेश के मशहूर लोक गायक फकीर आलमगीर (71) का कोविड-19 से निधन हुआ।
2023 – RSS के वरिष्ठ नेता व प्रचारक मदन दास देवी (81) का निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ीलियाई सांबा, बोसा नोवा और जैज़ गायक लेनी एंड्रेड (80) का निधन हुआ।
2024 – इंडोनेशियाई राजनीतिज्ञ और इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति हमजा हज़ (84) का निधन हुआ।
2025 – भारतीय थिएटर जगत के दिग्गज व श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (SRC) के पहले निदेशक राजिंदर नाथ (91) का निधन हुआ।
2025 – भारत की अग्रणी जलवायु वैज्ञानिक और मानसून मौसम विज्ञान के दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विशेषज्ञों में से एक प्रोफेसर सुलोचना गाडगिल (81) का निधन हुआ।

*24 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 दिगंबर महाराज श्री पितळे पुण्यतिथि – मेहकर (बुलढाणा)।
🌟 देशभक्ति फिल्मों के सरताज पं. श्री मनोज कुमार जी जयन्ती।
🌟 आयकर दिवस भारत (167वां)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.