पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 28 जुलाई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 28 जुलाई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 28 जुलाई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 जुलाई 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 18:21 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 13:12 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढ़ा
*💫करण-* वणिज – 18:21 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* विश्कुम्भ – 23:33 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 05:39
*🌄सूर्यास्त-* 19:14
*🌙चन्द्रोदय-* 18:37
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 19:50 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 15:51 से 17:33
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 आषाढ़ सुदी चतुर्दशी 18:21 तक पश्चात् पूर्णिमा प्रारम्भ , शिव शयन चतुर्दशी (उ.) , सार्यकाल चतुदर्शी में श्री शिवशयनोत्सव (कल भी) , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:11 तक , शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 28:52 पर , विघ्नकारक भद्रा 18:20 से , चौमासी चौदस (जैन) , चातुर्मास कलश स्थापना (चातुर्मास प्रारंभ , जैन) , कर्म निर्जरा व्रत (जैन) ,  दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री ज्वालामुखी प्रा. (काश्मीर) , सांईबाबा उत्सव प्रारंभ शिर्डी , संत मामा दांडेकर पुण्यतिथि (आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी) , ऐलक श्री सिद्धान्त सागर जी ऐलक दीक्षा (जैन) , श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी जयन्ती , श्री काजी लेण्डुप दोर्जी स्मृति दिवस , श्री डोनकुपर रॉय स्मृति दिवस , विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस व विश्व हेपेटाइटिस दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 आषाढ़ सुदी पूर्णिमा 20:07 तक पश्चात् प्रतिपदा प्रारम्भ , आषाढ़ी पूर्णिमा व्रत , श्रीसत्यनारायण व्रत , कोकिला पूर्णिमा , प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में कोकिला रुपिणी शिवा का पूजन (शिवशयनोत्सव , उ.) , वायु परीक्षा (सूर्यास्त समय) , स्नान-दान व्रतादि की आषाढ़ी पूर्णिमा , गुरू पूर्णिमा , गुरू श्री व्यास पूजा , मन्वादि , बौधायन श्रावणी उपाकर्म , अष्टान्हिका व्रत पूर्ण (जैन) , विघ्नकारक भद्रा 07:13 तक , कर्णघन्टा (कनखल) तीर्थ में स्नान , सन्यासियों का चातुर्मास्य व्रतारम्भ , करिदिन , अन्वाधान , गोपदम व्रतारम्भ , सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं का धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस , बौद्ध भिक्षुओं का वर्षावास ग्रहण , आषाढ़ मासीय व्रत – यम – नियमादि समाप्त , मेला श्री काहवाल (गुरदासपुर, पंजाब) , मेला श्री रुद्रगंगा (चंद्रेणीदेसा, डोडा) , महर्षि वेदव्यास जयन्ती (आषाढ़ी पूर्णिमा) , तेरापन्थ स्थापना दिवस (जैन) व विश्व बाघ दिवस।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*पुत्रस्य   मातापितरौ*
*यस्य  रुष्टावुभावपि ।*
*गुर्वपध्यानतः सोऽपि*
*मृतो जायति गर्दभः ॥ ६०॥*
★ महाभारत अनुशासनपर्व १११
*अर्थात् 👉*
_जिस पुत्र के ऊपर माता और पिता दोनों ही रुष्ट होते हैं, वह गुरुजनों के अनिष्टचिन्तन के कारण मृत्यु के बाद गदहा (गधा) होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 जुलाई 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक / कार्यालय क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह , सुविधा व आशीर्वाद मिलेगा। आपको भी व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। संतान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। छोटी पार्टी का आयोजन होगा। स्वास्थ्य में भी लाभ रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा । परिजनों का सहयोग मिलेगा । संबंधो में मधुरता लाने का प्रयास करें । गलतफहमियां आज परेशान कर सकती है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य व्यक्ति को न लेने दें। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा चिंता न करें। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार का वातावरण असहज रह सकता है । परन्तु मध्यान तक स्थिति सुधरने लगेगी अपना उत्तरदायित्व समझेंगे किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। सहकर्मियों का साथ मिलने से कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर लेंगे। संध्या के समय धन लाभ होगा मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा फिर भी आज स्वार्थ की मनोवृत्ति अधिक रहने से किसी का अहसान नहीं मानेंगे। महिला मित्रो से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास करेगा। मनोरंजन के साथ-साथ तामसी वृतियो में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा फिर भी रंग में भंग ना पड़े इसका ध्यान रखे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके लिए विशेष रहेगा । धन को लेकर चिंता न करें बल्कि धन सम्बंधित मामलो को प्राथमिकता से निपटाएं अन्य सब सही होगा । कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते आगे के लिए टलेगा। किसी विशेष खुशी का आयोजन होगा जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा व भरपूर सहयोग मिलेगा । सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना आप जैसे बुद्धि जीवी का काम नहीं। परिजनों के साथ बाहर का भोजन खाएंगे। सेहत बढिया रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से अपने कार्य निकाल सकेंगे। घर में अथवा कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी ना करे इसलिए सोच समझ कर ही अपनी बात रखे अथवा मौन ही रहें। सरकारी अथवा पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद न आने दें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको संयमित व्यवहार करने की सलाह है। स्वाभाव में उग्रता रहने सही नहीं होती ध्यान रहे । आपके कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात बोलने अथवा सलाह देना उचित नहीं । धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ करने के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी। परिजनों के विपरीत व्यवहार की अनदेखी करना ही बेहतर रहेगा। आध्यात्म से जुड़े शांति मिलेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। दोपहर का समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च हो सकता है। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी करने वाले जातक आज परिश्रम के बाद ही कार्य में सफलता पा सकेंगे। उच्चाधिकारी से किसी बात पर मतभेद रह सकता है आज इनसे बचकर रहने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलने से थोड़ी राहत अनुभव होगी। परिवार में पत्नी अथवा पुत्रादि को समय और प्यार दें । खर्च अधिक रहेगा। आज आर्थिक मामलों में ढील ना दें अन्यथा आगे परेशानी हो सकती है। गैस कब्जादि के कारण परेशानी होने की संभावना है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके मन के विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे जिससे कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। परन्तु फिर भी आज आपका ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनो से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है परन्तु इनसे बच कर रहे भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका पूर्ण लाभ नहीं ले पाएंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी फिर भी आडंबर से दूर रहें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आप अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार से बचें । कार्यो में लापरवाही भी अधिक न करें। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर सौहार्द पूर्ण रहें। व्यवसाय आशा के अनुकूल रहेगा। धन लाभ आज परिश्रम ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से समाचार मिल सकता है।  सेहत का ध्यान रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी आज अच्छी रहेगी । कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। आज किसी से मदद अथवा शिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक ही होगा। बीच-बीच में मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का रहेगा। परिजन सहयोग करेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1586 – इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया।
1717 –  पोर्शिया के राजा फ्रेडरिक विल्हेम प्रथम ने 5-12 साल के बच्चो के लिए शिक्षा अनिवार्य किया।
1741 – कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1742 – प्रशिया और अस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1751 –  कार्तली की साम्राज्य ने किरबीबुल्ला की लड़ाई में एरकेले द्वितीय के नीचे ताब्रीज खानाने की एक बड़ी सेना को हराया।
1794 – फ़्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ।
1821 – पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1858 – भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शल द्वारा इजाद किये गये पहचान के तौर पर अंगूठे के निशान का पहली बार प्रयोग।
1866 – अमेरिका में पैमाइश के लिए मीट्रिक प्रणाली के इस्तेमाल को कानूनी मान्यता दी गई।
1878 – बर्लिन सम्मेलन के समापन पर रुस जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1914 – आस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यहां से प्रथम विश्वयुद्ध की शुरूआत हुई।
1917 – न्यूयॉर्क में 10,000 से ज्यादा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिकों ने श्वेत समाज का जुल्म और बर्बरता के खिलाफ मौन जुलूस निकाला।
1943 – इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने त्यागपत्र दिया।
1951 – वॉल्ट डिज्नी की फिल्म एलिस इन वंडरलैंड जारी हुई।
1957 – जापान के इशहाया में भारी बारिश की वजह से 992 लोगों की मौत हुई।
1959 – ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु हुआ।
1964 – चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण हुआ, जिसने 4308 तस्वीरें भेजी।
1977 –  ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम के माध्यम से पहला तेल वाल्डेज़, अलास्का पहुंचता।
1978 – सोवियत संघ ने पूर्वोत्तर कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1979 – चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
1983 – नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया।
1990 –  अल्बर्टो फुजिमोरी पेरू के राष्ट्रपति बने।
1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
1997 – ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य बना।
2001 – पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
2004 – इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
2008 – निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
2019 – रेत पर कलाकृतियां बनाने वाले मशहूर भारतीय कलाकार सुदर्शन पटनायक को अमेरिका में पीपुल्स च्वाइस अवार्ड से नवाजा गया।
2019 – ईरान ने अरक में लगे अपने हैवी वाटर न्यूक्लियर रिएक्टर को फिर से चालू किया ।
2020 – चीन ने कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ हांगकांग की प्रत्यर्पण संधियों को स्थगित करने की घोषणा की। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा – न्यूजीलैंड ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को निलंबित किया।
2020 – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक भ्रष्टाचार समेत 7 मामलों में दोषी पाए गए। इसके लिए उन्हें 12 साल जेल की सजा सुनाई गई।
2021 – भारतीय वायु सेना ने औपचारिक रूप से पूर्वी वायु कमान (ईएसी) के हासीमारा वायु सेना स्टेशन में रफाल लड़ाकू विमान को 101 स्क्वाड्रन में शामिल किया।
2022 – भारतीय नौसेना ने अपने निर्माता कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि से प्रतिष्ठित स्वदेशी विमान वाहक (आईएसी) ‘विक्रांत’ की डिलीवरी लेकर समुद्री इतिहास रचा।
2022 – भारतीय नौसेना को कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से दो MH-60 R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए।
2022 – भारत, फ्रांस व संयुक्त अरब अमीरात की त्रिपक्षीय बैठक नई दिल्ली में हुई।
2022 – भारत व रूस ने मॉस्‍को में संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
2022 – राजस्थान के बाड़मेर में हुए मिग-21 क्रैश में विंग कमांडर मोहित राणा व फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल शहीद हुए।
2022 – महाराष्ट्र की 7 वर्षीय लड़की देशना ने 20 कारों के नीचे सबसे तेज (13.74 सेकेण्ड) लिम्बो स्केटिंग के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।
2022 – भारत में पहली बार हो रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड का प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया व इंग्लैंड के बर्मिंघम में आधिकारिक तौर पर 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई।
2023 – पाकिस्तान में पुलिस ने एक बड़ा आतंकी हमला टालते हुए 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
2023 – अमेरिका ने ताइवान के लिए 345 मिलियन डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की।
2023 – सिंगापुर में 20 साल में पहली बार महिला को फांसी दी गई।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्नई में जी20 पर्यावरण और जलवायु मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – भारत ने इंडिया स्टैक साझा करने के लिए पापुआ न्यू गिनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट https://npstrust.org.in का शुभारंभ हुआ।
2023 – स्पेसएक्स के फाल्कन हेवी ने दुनिया का सबसे विशाल संचार उपग्रह ह्यूजेस ज्यूपिटर 3 का प्रक्षेपित किया।
2023 – कनाडा के कैलगरी में छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौत हुई।
2024 – पेरिस ओलंपिक में  भारत को मिला पहला मेडल, शूटिंग में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज जीता।
2024 – भारत और सऊदी अरब द्वारा निवेश पर उच्च स्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक का आयोजन हुआ।
2025 – श्रीनगर में सेना के ऑपरेशन ‘महादेव’ में 3 आतंकी मारे गए।
2025 – मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा की गई।
2025 – दिव्या देशमुख महिला विश्व कप शतरंज विजेता बनी व भारत की 88वीं ग्रांड मास्टर बनी।

*28 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1165 – इबने अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि।
1909 – कासू ब्रह्मानंद रेड्डी- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1925 – हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग।
1927 – रामेश्वर ठाकुर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1933 – तरलोचन सिंह
भारत के पूर्व राष्ट्रपति के प्रेस सचिव रहे।
1936 – वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड गैरी सोबर्स। इन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 8032 रन बनाए व 235 विकेट लिए।
1957 – अनिल जनविजय – हिन्दी के कवि, लेखक व रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक।
1972 – आयशा जुल्का -भारतीय फिल्म अभिनेत्री।
1983 – सुविज्ञ शर्मा -भारतीय कलाकार, चित्रकार व उद्यमी।
1983 – वेंकटेश प्रभू कस्तुरी राजा जिन्हें धनुष के नाम से जाना जाता है भारतीय फ़िल्म अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार व निर्माता।
1986 – हुमा क़ुरैशी- हिन्दी सिनेमा में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री।

*28 जुलाई को हुए निधन👉*

1972 – चारू मजूमदार – ‘भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी’ के नेता, जिन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी।
2007 – काजी लेण्डुप दोर्जी – सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री।
2013 – जगदीश राज खुराना पूर्व बॉलीवुडट अभिनेता थे।
2014 – मधुकर दिघे मेघालय के पूर्व राज्यपाल। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2016 – महाश्वेता देवी – भारत की सामाजिक कार्यकर्ता व लेखिका।
2017 – इंद्र कुमार – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
2019 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन।
2019 – मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष डोनकुपर रॉय का निधन। वह विधानसभा अध्यक्ष से पहले मेघालय के सीएम भी रहे थे।
2020 – बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन।
2021 – नंदू नाटेकर – पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था (पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता)।
2023 –  अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी हारलैंड इरविन कार्ल (91) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी इतिहासकार , लेखिका व उपन्यासकार डेनिला कोमास्ट्री मोंटानारी (74) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश टेलीविजनकार व संगीतकार जेम्स माविन पार्कर (88) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई हॉकी खिलाड़ी एडविन जॉन लॉन्ग (90) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी व्यवसायी व रिपब्लिकन पार्टी के राजनेता लुइस डेलुका (89) का निधन हुआ।
2024 – चिनो एक्सएल अमेरिकी रैपर और अभिनेता का 50 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

*28 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला श्री ज्वालामुखी प्रा. (काश्मीर)।
🌟 सांईबाबा उत्सव प्रारंभ शिर्डी।
🌟 संत मामा दांडेकर पुण्यतिथि (आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी)।
🌟 ऐलक श्री सिद्धान्त सागर जी ऐलक दीक्षा (जैन)।
🌟 श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी जयन्ती।
🌟 श्री काजी लेण्डुप दोर्जी स्मृति दिवस।
🌟 श्री डोनकुपर रॉय स्मृति दिवस।
🌟 विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस।
🌟 विश्व हेपेटाइटिस दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.