पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 01 अगस्त 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 01 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 01 अगस्त 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 अगस्त 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 23:09 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 20:46 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* वणिज – 10:55 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शोभन – 23:22 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:42
*🌄सूर्यास्त-* 19:12
*🌙चन्द्रोदय-* 20:51
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 09:04 से 10:45
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 श्रावण सुदी तृतीया 23:09 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , अगस्त माह प्रारम्भ , जया – पार्वती व्रत का पारणा , पंचक जारी , शुक्र कन्या में 9:28 पर ,राहु (वक्री) घनिष्ठा में , विघ्नकारक भद्रा 10:52 से 23:08 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , लोकमान्य श्री बालगंगाधर तिलक पुण्यतिथि , राजर्षि पुरूषोत्तमदास टंडन जयन्ती , श्रीमती कमला नेहरू जयन्ती , मुस्लिम महिला अधिकार दिवस (भारत) , विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस (World Lung Cancer Day) , स्वीज़रलैंड राष्ट्रीय दिवस व विश्व स्तनपान सप्ताह ( 01 से 07 अगस्त)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 श्रावण सुदी चतुर्थी 23:17 तक पश्चात् पंचमी शुरू , संकट श्री गणेश चतुर्थी व्रत ,पंचक जारी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*कलहान्तानि हर्म्याणि*
*कुवाक्यान्तं च सौहृदम् ।*
*कुराजान्तानि राष्ट्राणि*
*कुकर्मान्तम् यशो नॄणाम्।।*
*भावार्थ👉*
_झगड़ों से परिवार टूट जाते हैं । ग़लत शब्द प्रयोग करने से दोस्त टूटते हैं। बुरे शासकों के कारण राष्ट्र का नाश होता है । बुरे कामों को करने से यश दूर भागता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 अगस्त 2026 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए उर्जावान रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान रहेगा। जीवनसाथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। वाणी में विनम्रता लाएँ व बेवजह कलह से बचें । संध्या का समय थकान वाला रहेगा व आज कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव कर सकते हैं । समय बढिया रहेगा इसलिए परिवार के साथ बिताएँ व मनोरंजन का लाभ उठाएँ।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता रहेगी । अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहेगा। नयी योजनाओं को हाथ में लेने का मौका मिलेगा। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सर, अथवा कमर से निचले भाग में हल्का दर्द बनने की सम्भवना है। फिर भी भाग्य आपका साथ देगा व मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन से दूर रहें। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़न से थकान बन सकती है। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके पास कार्यो की भरमार रहेगी। परिश्रम का उचित फल कम मिलेगा। संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय कम दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अस्तव्यस्त रहने के बावजूद भी मनोकामना पूर्ण होने के संयोग हैं। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी । धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी – संतान का सुख मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के पहले भाग में आपको परिश्रम के अनुसार फल कम मिलेगा। दिमाग में नए-नए विचार रहेगें । नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद बढेगी। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का पहला भाग चिंतन में रह सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा । महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेना हो सकता है। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बनेगी। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार आएगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। सेहत में आज थोड़ी थकान रह सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर लाचारी न करें । आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा परिस्थितियां अनुसार राहत मिलेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत मिलीजुली रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय कम दे पाएंगे। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना रहेगी। लाभ के कई अवसर मिलेंगे । संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। घर में किसी विवाद को बढावा देने से बचें। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना हितकर रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*1 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1498 – प्रसिद्ध खोजी नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस वेनेजुएला के इस्ला सांता में उतरा।
1648 – स्वीज़रलैंड की स्वतंत्रता को औपचारिकता दी गयी और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1714 – महारानी जॉर्ज लुडविग इंग्लैंड के किंग जॉर्ज प्रथम बने।
1729 – 1729 का धूमकेतु, संभवतः सबसे बड़ा धूमकेतु, रिकॉर्ड पर सबसे अधिक स्पष्ट परिमाण के साथ, निकोलस सरबट द्वारा खोजा गया। जो की मार्सिले में गणित के प्रोफेसर थे।
1732 – बैंक ऑफ इंग्लैंड का उद्घाटन किया गया।
1770 – कागल का युद्ध: रूसी कमांडर प्योरट रोमिंट्सव ने 150,000 तुर्कों का सफाया किया।
1785 – कैरोलीन हर्षेल धूमकेतु की पहली महिला खोजक बन गईं।
1818 – संयुक्त राज्य विभाग के पृथक स्थलाकृतिक ब्यूरो की स्थापना की गयी।
1831 – नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।
1876 – कोलोराडो अमेरिका का 38वां राज्य बना।
1883 – ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू की गयी।
1894 – पहला चीन और जापान युद्ध शुरू।
1914 – जर्मनी ने प्रथम विश्व युद्ध की शुरूआत में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1916 – स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर श्रीमती एनी बेसेंट ने बाल गंगाधर तिलक के सहयोग से होम रूल लीग के अध्यक्ष दादाभाई नौरोजी के साथ मिलकर होम रूल लीग आंदोलन की शुरूआत की।
1920 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।
1920 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त केसर ए हिंद पुरस्कार को लौटाया।
1936 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर ने बर्लिन में हुये ओलंपिक खेलों की अध्यक्षता की।
1947 – भारत और पाकिस्तान के बीच शक्तियों का बंटवारा हुआ।
1947 – लार्ड माउंटबेटन भारत के गवर्नर जनरल और मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के गवर्नर जनरल बने।
1952 – प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया।
1953 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया।
1953 – देश में सभी एयरलाइंसों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1957 – नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई।
1958 – आचार्य भावे को रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया।
1960 – पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।
1975 – दुर्बा बनर्जी विश्व की पहली कमर्शियल महिला पायलट बनीं।
1995 – हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
2000 – ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।
2004 – श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या ‘मैन आफ़ द सिरीज’ बने।
2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
2007 – वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।
2008 – अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।
2009 – महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केएबीआईएल की स्थापना।
2019 – नई दिल्ली में अटल सामुदायिक नवोन्मेष केंद्र लांच किया गया।
2019 – देहली के मख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली की।
2019 – रुहान राजपूत ‘एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड, 2019’ से सम्मानित।
2020 – ट्रिपल तलाक को अपराध घोषित करने वाले कानून की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारत में मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मनाया गया।
2021 – भारत ने अगस्त महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष पद संभाला।
2022 – भारतीय संसद ने व्यापक विनाश के हथियार और वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधि निषेध) संशोधन विधेयक 2022 पारित किया।
2022 – हिमाचल प्रदेश की गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत हुई।
2022 – मध्य प्रदेश में जबलपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 की मौत हुई व 13 लोग आग में झुलसे।
2022 – पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक पिकअप वैन में करंट दौड़ने से 10 कांवड़ियों की मौत व 16 अन्य घायल हुए।
2022 – श्री सत्येंद्र प्रकाश ने पत्र सूचना कार्यालय (PIB) के प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।
2022 – भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के वर्तमान महानिदेशक अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला।
2023 – पीएम मोदी लोकमान्य तिलक नेशनल अवार्ड से सम्मानित हुए व पुरस्कार की राशि नमामि गंगे को समर्पित की।
2023 – महाराष्ट्र के ठाणे में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 लोगों की मौत, 3 घायल हुए।
2023 – जी-20 एम्पॉवर शिखर सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात के गांधीनगर में हुआ।
2023 – वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने ईएनसी के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला व मेजर जनरल अमिता रानी ने एमएनएस, अपर महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
2023 – फिच ने अमेरिकी सरकार की क्रेडिट रेटिंग को AAA से घटाकर AA+ कर दिया, इसका कारण “शासन में गिरावट” बताया।
2024 – हिमाचल में 4 जगह बादल फटे, 2 मौतें, 52 लापता; जयपुर में घर के बेसमेंट में डूबने से 3 की मौत हुई।
2024 – पेरिस ओलिंपिक में शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत को तीसरा मेडल दिलाया।
2024 – बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में 12 लोगों की मौत हुई।
2025 – भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS Satpura सिंगापुर और भारत के बीच होने वाले 32वें समुद्री द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘सिम्बेक्स-25’ में भाग लेने सिंगापुर पहुंचा।
*1 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1869 – हरकोर्ट बटलर – उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल थे।
1882 – भारत रत्न (1961 में) से अलंकृत और राजर्षि के नाम से प्रसिद्ध आधुनिक भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ।
1899 – कमला नेहरू – प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी।
1910 – भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद निसार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंद डालने वाले पहले भारतीय बॉलर थे।
1913 – भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1924 – अब्दुल्ला इब्न अलाज़ीज़ सऊद – सउदी अरब के राजा थे।
1924 – सर फ्रैंक मोर्टिमर मैग्लिन वॉरेल (ताए,उपनाम) एक वेस्ट इंडीज क्रिकेटर और जमैका के सीनेटर थे।
1932 – बैजू बावरा, दायरा, तथा पाकीजा जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ।
1939 – गोविन्द मिश्र, प्रसिद्ध साहित्यकार। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1944 – दामोदर माऊज़ो गोवा के उपन्यासकार, कथाकार, आलोचक और निबन्धकार।
1949 – बची सिंह रावत – भाजपा के उत्तराखंड में अल्मोडा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बने (14वीं लोकसभा के सदस्य , 4 बार सांसद रहे)।
1955 – अरुण लाल एक सेवानिवृत्त भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट कमेंटेटर।
1957 – रामवीर उपाध्याय, भारत के उत्तर प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रहे।
1987 – तापसी पन्नू – भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री।
1993 – रोहित टोकस एक भारतीय मुक्केबाज।
*1 अगस्त को हुए निधन👉*
1591 – उर्फ़ी शीराजी – मुग़ल दरबार में बादशाह अकबर के प्रसिद्ध कवियों में से एक था।
1863 – ज़िन्दाँ रानी – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह की पाँचवी रानी तथा उनके सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह की माँ थी।
1913 – देवकीनन्दन खत्री – हिन्दी के महान् और प्रथम तिलिस्मी लेखक।
1920 – ‘इंडियन होमरूल लीग’ के संस्थापक, हिन्दू-मुस्लिम एकता के हिमायती और ‘स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’ का नारा देने वाले बाल गंगाधर तिलक का मुंबई में निधन हुआ।
1970 – कांठे महाराज- भारत के प्रसिद्ध तबला वादक (01 अगस्त 1969 का भी वर्णन)।
1999 – नीरद चन्द्र चौधरी – भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान का ब्रिटेन में निधन हुआ।
2000 – अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर और आलोचक।
2001 – बेगम एजाज रसूल
भारतीय संविधान सभा की पूर्व सदस्या।
2008 – हरकिशन सिंह सुरजीत, भारतीय राजनेता।
2018 – भीष्म नारायण सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ व असम और मेघालय के पूर्व राज्यपाल।
2019 – एक ओवर में छह छक्के खाने वाले वेल्स के पूर्व गेंदबाज मैल्कम नैश का निधन।
2020 – राज्यसभा सांसद और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह (64) का निधन हुआ।
2021 – इंग्लैंड के सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष टेस्ट क्रिकेटर बनने वाले गेंदबाज इयान थॉमसन (92) का निधन हुआ।
2022 – जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी हैन्स वीलबेचर (88) का निधन हुआ।
2023 – न्यू जर्सी महासभा की पूर्व सदस्या शीला ओलिवर (71) का निधन हुआ।
2024 – फ्रांसीसी रग्बी यूनियन कोच बर्ट्रेंड फोरकेड का 81 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता, हास्य कलाकार और मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन नवास (51) का निधन हुआ।
*1 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 लोकमान्य श्री बालगंगाधर तिलक पुण्यतिथि।
🌟 राजर्षि पुरूषोत्तमदास टंडन जयन्ती।
🌟 श्रीमती कमला नेहरू जयन्ती।
🌟 मुस्लिम महिला अधिकार दिवस (भारत)।
🌟 विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस (World Lung Cancer Day)।
🌟 स्वीज़रलैंड राष्ट्रीय दिवस।
🌟 विश्व स्तनपान सप्ताह ( 01 से 07 अगस्त)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*