गुरुग्राम की पारस ड्यूज सोसाइटी में गिरा छत का प्लास्टर, बड़ा हादसा टला

गुरुग्राम के सेक्टर-106 स्थित पारस ड्यूज सोसाइटी के एक फ्लैट में छत का प्लास्टर गिर गया। घटना के समय महिला दूसरे कमरे में थी। निवासियों ने स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की है।

गुड़गांव : सेक्टर-106 की पारस ड्यूज सोसाइटी के एक फ्लैट में प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। यह घटना टावर एफ के फ्लैट नंबर 408 में हुई। ड्राइंग रूम में जहां प्लास्टर गिरा वहां से कुछ ही दूरी पर सोफा रखा हुआ था।

सोसाइटी निवासियों की मानें तो इस फ्लैट में महिला अपने पेट्स के साथ रहती है। देर शाम को यह घटना उस वक्त हुई जब महिला दूसरे कमरे में थी। अचानक जोरदार आवाज सुनकर महिला ड्राइंग रूम में आई तो उन्होंने प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा जमीन पर पड़े देखा। इसकी जानकारी सोसाइटी आरडब्ल्यूए व मेंटीनेंस एजेंसी को दी गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि जिस तरह से यह घटना हुई है उससे सोसाइटी निर्माण की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गया है। लोगों ने सोसाइटी के स्ट्रक्चर ऑडिट की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.