जुलाना में चोरी का पर्दाफाश, काम करने आई महिला, उसके पति और साथी समेत 3 गिरफ्तार

जुलाना के वार्ड 7 में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दंपति समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से ₹2.13 लाख नगदी और गहने बरामद।

जुलाना  : जींद जिले के जुलाना कस्बे में गत 4 जुलाई को वार्ड 7 में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने  बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जानकारी के अनुसार वार्ड 7 निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर से सभी लोग काम पर गए थे। इसी दौरान उनके घर से 25 हजार रूपये नगदी और साढ़े तीन लाख के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वहीं दूसरा मामला जुलाना के वार्ड नंबर 7 निवासी पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह पुरानी अनाज मंडी जुलाना में राजेन्द्र कुमार एंड किशोरी लाल के नाम से किरयाणा स्टोर संचालित करता है। उसकी पत्नी कमलेश की तबीयत खराब रहने के कारण लगभग एक सप्ताह पहले उन्होंने वार्ड नंबर 7 निवासी निधि पत्नी हिमांशु को घरेलू कार्य के लिए रखा था।

2 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। उसी दौरान निधि घर का काम करने आई और उसके साथ उसका पति हिमांशु भी था। पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने कमरे में आराम कर रही थी, जबकि हिमांशु उससे बातचीत करता रहा। कुछ देर बाद पत्नी की आंख लग गई। जब वह उठी तो निधि और उसका पति घर से जा चुके थे।

राजेन्द्र सिंह ने बताया कि निधि की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उनकी पत्नी ने अगले दिन दूसरे कमरे में रखी अलमारी की जांच की। जांच करने पर अलमारी से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, चार चांदी के सिक्के, एक आर्टिफिशियल गले का हार, 2 आर्टिफिशियल कड़े तथा एक जोड़ी आर्टिफिशियल कानों के झुमके गायब मिले।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए जुलाना के वार्ड 7 निवासी कर्ण, हिमांशु और उसकी पत्नी निधि को गिरफतार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 13 हजार की नगदी और गहने बरामद किए हैं।

मंडी चौकी इंजार्च अजय कुमार ने बताया कि जुलाना निवासी कृष्ण व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को चोरी की शिकायत दी जिस पर मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि दंपति काम के बहाने मकानों में रखी नगदी और गहने को निशाना बनाते थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफतार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 13 हजार रूपये की नगदी और गहने बरामद किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.