अंबाला के काजीवाड़ा में सनसनी, घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला पर चली गोली, अस्पताल में भर्ती

अंबाला के काजीवाड़ा में घर के बाहर बैठी 62 वर्षीय महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली जांघ को छूकर निकल गई, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

अंबाला : हरियाणा के अंबाला से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां घर के बाहर बैठी महिला को गोली मार कर हमलावर फरार हो गए। गनीमत रही गोली महिला की जांघ को छूकर निकल गई। जिससे महिला की जान बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना काजीवाड़ा इलाके की है। महिला की पहचान 62 वर्षीय संतोष के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी गोली लगने की घटना हुई। महिला को गोली छूकर निकल गई। अचानक हुए इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.