झुप्पा डिस्ट्रीब्यूटरी में 6 महीने से पानी न आने से भड़के किसान, सिंचाई मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
लोहारू की झुप्पा डिस्ट्रीब्यूटरी में 6 माह से पानी न आने और सफाई न होने पर किसानों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के नाम ज्ञापन सौंपा।
लोहारू। झुप्पा डिस्ट्रीब्यूटरी में करीब छह माह से पानी नहीं आने और नहर की सफाई नहीं होने से परेशान गांव सेहर, ढाणा और नांगल के दर्जनों किसानों ने मंगलवार को लोहारू स्थित नहर विभाग कार्यालय पहुंचकर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के नाम जेई सुधीर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने नहर में पर्याप्त पानी छोड़ने, सफाई कराने और सिंचाई व पेयजल की डिग्गी भरवाने की मांग की।