पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 22 अगस्त 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 22 अगस्त 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 अगस्त 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 26:02 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 14:50 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* तैतिल – 12:50 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* विश्कुम्भ – पूर्णरात्रि
*🌅सूर्योदय-* 05:53
*🌄सूर्यास्त-* 18:54
*🌙चन्द्रोदय-* 15:01
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 14:50 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 09:08 से 10:46
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 श्रावण सुदी दशमी 26:02 तक पश्चात् एकादशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग , अश्वत्थ मारूती पूजन , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , बुध मघा नक्षत्र एवं सिंह राशि में 19:31 पर , अक्षयनिधि दशमी (जैन) , सौभाग्य दशमी – कलश दशमी (जैन) ,  दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री हरिशंकर परसाई जयन्ती , श्री आर० गुंडू राव स्मृति दिवस , श्री ऋषंग कीशिंग स्मृति दिवस , विश्व पादप दूध दिवस (World Plant Milk Day) , विश्व लोककथा दिवस (World Folklore Day) , मद्रास दिवस (387 साल पहले हुए एक समझौते की स्मृति में) , धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के कृत्यों के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस व बैंक अवकाश (चौथा शनिवार)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 श्रावण सुदी एकादशी 28:20 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पुत्रदा / पवित्रा एकादशी व्रत , वरद् लक्ष्मी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 17:45 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 17:45 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 15:10 से 28:19 तक , सूर्य सायन कन्या में 07:59, गण्डमूल 17:45 तक, शक भाद्रपद प्रारम्भ , शरद् ऋतु प्रारम्भ , झूलन यात्रा प्रारम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*ईर्ष्या लोभो मदः प्रीतिः*
*क्रोधो भीतिश्च साहसम्।*
*प्रवृत्तिच्छिद्र   –  हेतूनि*
*कार्ये सप्त बुधा जगुः॥*
*भावार्थ👉*
_ईर्ष्या, लोभ, मद, प्रीति, क्रोध, भय और जोश में होश खो बैठना, ये सात प्रवृत्तियां मनुष्यों द्वारा किये  जाने वाले सभी कार्यों के सफल समापन में एक छिद्र के समान बाधक कारण होती हैं, ऐसा विद्वानों ने बताया है |_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 अगस्त 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा लेकिन समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा ।  संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी ।  कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें । मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।
रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा । मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है । किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1320 – दिल्ली के सुल्तान नसीरूद्दीन खुसरो को गाजी मलिक ने हराया।
1627 – फ़्रांस के कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों के बीच अंतिम युद्ध हुआ।
1639 – दक्षिण भारत के शहर चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) से ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपने विस्तार की नींव रखी।
1698 – रुस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच त्रिकोणीय संधि हुई जो स्वीडन के विरोध में थी।
1707 –  स्वीडन और प्रशिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।
1717 –  स्पेनिश सैनिकों ने सर्दीनिया पर उतारा गया।
1762 – एन. फ्रेंकलिन अमेरिकी अखबार न्यूपोर्ट आर आई, मर्करी की पहली महिला संपादक बनी।
1775 –  किंग जॉर्ज III ने खुले विद्रोह में शामिल होने के लिए कॉलोनियों की घोषणा की।
1795 –  राष्ट्रीय संविधान द्वारा वर्ष III के संविधान की पुष्टि की गई।
1798 –  आयरिश विद्रोह की सहायता के लिए फ्रांसीसी सैनिकों काउंटी मायो में किल्कमुमिन में स्थित किया गया।
1817 –  ब्राजील के अररकारा शहर की खोज हुई।
1848 – अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1849 – इतिहास का पहला हवाई हमला- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया।
1851 – ऑस्ट्रेलिया में सोने की खानों के इलाके की खोज हुई।
1865 –  विलियम शेपार्ड को तरल साबुन के लिए पहले अमेरिकी पेटेंट जारी किया गया।
1894 – नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गाँधी द्वारा 22 अगस्त को की गई थी।
1910 – जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।
1914 – ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।
1921 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
1962 – विश्व के पहले परमाणु सम्पन्न समुद्री जहाज़ ने वर्जीनिया से जॉर्जिया तक की यात्रा पूरी की।
1969 – अमेरिका में समुद्री तूफान आने से 255 लोगों की मौत हुई।
1979 – भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने लोकसभा भंग कर राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिये साल के अंत तक आम चुनाव कराने का आदेश दिया।
1996 – राज्य सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू हुई।
2002 – काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न।
2002 – नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।
2007 – मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
2008 – मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्णय लिया।
2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
2010 – चिली की खान में ढ़ाई महीने तक फंसे रहने के बाद मजूदूरों को बाहर निकाला गया। उनके जमीन के अंदर जिंदा होने के प्रमाण 22 अगस्त को ही मिला था।
2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2012 – सीरिया के गृहयुद्ध में 47 लोग मारे गए।
2012 -केन्या में दो जनजातीय समूह के बीच युद्ध में 48 लोग मारे गए ।
2019 – जेएनयू की प्रोफेसर मीता नारायण को ‘पुश्किन पदक- 2019’ से सम्मानित किया गया।
2020 – पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहीम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाए ।
2021 – बलूचिस्तान में 3 दिन में दूसरा हमला हुआ।
2022 – दक्षिण कोरिया और अमरीका ने अपना सबसे बडा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।
2022 – चीन का उच्च प्रौद्योगिकी वाला अनुसंधान पोत श्रीलंका की छह दिन की विवादित यात्रा के बाद वापस लौटा।
2022 – बिम्सटेक के महासचिव तेनजिन लेकफेल चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।
2022 – केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने सिल्क मार्क एक्सपो का उद्घान किया।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जोहान्सबर्ग के समर प्लेस में ब्रिक्स राजनेताओं की रिट्रीट बैठक में भाग लिया।
2023 – चंद्रयान-3 ने चांद की नई PHOTOS भेजीं।
2023 – चुनाव आयोग ने सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकन बनाया।
2023 – भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री सहयोग बढ़ाने पर फिलीपींस तटरक्षक बल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – भारत और बांग्लादेश के बीच संयुक्त सीमा शुल्क समूह की 14वीं बैठक संपन्‍न हुई।
2023 – थाईलैंड की संसद ने तीन महीने की देरी के बाद रियल एस्टेट टाइकून श्रीथा थाविसिन को प्रधानमंत्री चुना।
2023 – उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 14 घंटे बाद केबल कार से आठ लोगों को नाटकीय ढंग से बचाया गया।
2024 – लद्दाख के लेह और दुरबुक के बीच बस गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत व 22 से ज़्यादा घायल हुए।
2024 – इंडोनेशिया में पार्लियामेंट में उग्र भीड़ घुसी, प्रदर्शनकारियों ने संसद की बाड़ तोड़ दी।
2025 – PM नरेंद्र मोदी ने बिहार के बेगूसराय में ऐतिहासिक ‘औंटा-सिमरिया 6-लेन पुल’ का उद्घाटन किया।
2025 – पंजाब के होशियारपुर में एलपीजी (LPG) टैंकर ब्लास्ट हुआ।

*22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1877 – आनन्द कुमार स्वामी – भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।
1904 – चीनी नेता डेंग जियाओ पिंग का जन्म हुआ।
1915 – सोंभु मित्रा – फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार थे।
1919 – गिरिजाकुमार माथुर – प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।
1924 – हरिशंकर परसाई जी का जन्म हुआ।
1934 – इलियास आज़मी – ग्यारहवीं लोकसभा के सदस्य।
1935 – रेवाप्रसाद द्विवेदी संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार।
1955 – तेलुगु फ़िल्मों के जाने माने अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी ।

*22 अगस्त को हुए निधन👉*

1818 – वॉरेन हेस्टिंग भारत के प्रथम गवर्नर जनरल।
1918 – भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
1922 – जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।
1931 – भारतीय संगीत के पुनरूधारक विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर।
1959 – खान बहादुर सैयद सर फ़ज़ल अली – असम और उड़ीसा के राज्यपाल तथा न्यायधीश थे।
1978 – केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 83 साल की उम्र में निधन हुआ।
1993 – आर० गुंडू राव – कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
2014 – यू. आर. अनंतमूर्ति – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद थे।
2017 – ऋषंग कीशिंग – मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।
2018 – गुरुदास कामत भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री बने।
2021 – सैयद शाहिद हकीम एक भारतीय फुटबॉलर थे।
2022 – फिल्म निर्माता अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला (91) का निधन हुआ।
2022 – सोनाली फोगाट (42) हिसार से एक भारतीय टिकटॉक स्टार व भाजपा की सदस्या का निधन हुआ।
2023 – फेमस हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी (40) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी एथलीट टॉम कोर्टनी (90) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी गायक-गीतकार टोटो कुटुग्नो (80) का निधन हुआ।
2025 – मशहूर पंजाबी एक्टर और कॉमेडियन जसविंदर भल्ला (65) का निधन हुआ।

*22 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री हरिशंकर परसाई जयन्ती।
🌟 श्री आर० गुंडू राव स्मृति दिवस।
🌟 श्री ऋषंग कीशिंग स्मृति दिवस।
🌟 विश्व पादप दूध दिवस (World Plant Milk Day)।
🌟 विश्व लोककथा दिवस (World Folklore Day)।
🌟 मद्रास दिवस (387 साल पहले हुए एक समझौते की स्मृति में)।
🌟 धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के कृत्यों के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🌟 बैंक अवकाश (चौथा शनिवार)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.