“गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है”, कुलदीप वत्स विवाद पर CM नायब सैनी का पलटवार

विधायक कुलदीप वत्स विवाद पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर पलटवार किया। CM ने स्पीकर से CCTV फुटेज जांचने की मांग की।

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में उस वक्त माहौल बेहद गर्मा गया जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस विधायकों और विपक्ष के आरोपों पर जोरदार पलटवार किया। सदन में विधायक कुलदीप वत्स द्वारा लगाए गए मारपीट और बदसलूकी के आरोपों का करारा जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर ही गुंडागर्दी करने का आरोप लगा दिया।

स्पीकर से की CCTV वीडियो देखने की मांग
सदन के भीतर मचे हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) को संबोधित करते हुए कहा:”गुंडागर्दी कांग्रेस कर रही है। स्पीकर साहिब, आप दोनों पक्षों को अपने चेंबर में बुला लें और वीडियो (CCTV फुटेज) निकलवा कर देख लें, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।”

विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सत्ता पक्ष किसी भी तरह की गुंडागर्दी में शामिल नहीं है, बल्कि विपक्ष जानबूझकर सदन का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए विधानसभा के फुटेज जांचे जाने चाहिए, जिससे साफ हो जाएगा कि असल में अभद्रता और हंगामा किसने शुरू किया था।मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच जमकर नारेबाजी और नोकझोंक देखने को मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.