रक्षाबंधन के बाद भी भिवानी में सफाई व्यवस्था ठप, 24वें दिन भी जारी रहा नगर परिषद कर्मचारियों का धरना
भिवानी में नगर परिषद और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 24वें दिन भी जारी रही। शहर में कचरे के ढेर लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भिवानी। रक्षाबंधन त्योहार के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान ठप रहा। शनिवार को नगर परिषद और दमकल कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 24वें दिन भी जारी रही। कूड़ा प्वाइंटों पर कचरे के ढेर बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताली कर्मचारियों ने रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया और बाद में शहर में विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया।