पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 03 फरवरी 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 03 फरवरी 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 03 फरवरी 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 फरवरी 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 24:43 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* मघा – 22:11 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* तैतिल – 13:14 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शोभन – 26:38 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 07:08
*🌄सूर्यास्त-* 18:01
*🌙चन्द्रोदय-* 19:37
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:56
*🤖राहुकाल-* 15:18 से 16:40
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 फाल्गुन बदी द्वितीया 24:43 तक पश्चात् तृतीया शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:11 तक , बुध धनिष्ठा नक्षत्र कुम्भ राशि में 21:52 पर , राजयोग 22:10 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , शब – ए – बारात (मुस्लिम) , स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली जयन्ती , मोहम्मद अलीमुद्दीन स्मृति दिवस व श्री सी. एन. अन्नादुराई स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी तृतीया 24:12 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*शैले शैले न माणिक्यं*
*मौक्तिकं न गजे गजे ।*
*साधवो  न  हि  सर्वत्र*
*चन्दनं  न  वने  वने  ।।*
*भावार्थ👉*
हर पर्वत पर माणिक नहीं होते, हर हाथी के गण्डस्थल पर मोती नहीं होते, साधु सर्वत्र नहीं होते तथा हर वन में चंदन नहीं होता । तात्पर्य यह है कि दुनिया में भली चीजें प्रचुर मात्रा में सभी जगह नहीं मिलतीं अपितु दुर्लभ होती हैं।
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल*
*03 फरवरी 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। बेवजह तनाव रहने से बचे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होने के योग हैं। व्यय बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय बनी रहेगी। सिर में हल्का दर्द व थकान रह सकती है। आराम करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा । जल्दबाजी और कुसंगति से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज / उधार लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा बनाए रखें। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा । यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें।जल्दबाजी न करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन बढ़िया रहेगा । ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन आपके साथ है । बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान संबंधी बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मिलाजुला रहेगा । शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शत्रुभय रहेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा  । सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आय में वृद्धि होगी। व्यापार मे लाभ होगा । जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा । पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से क्लेश से बचें। जोखिम न उठाएं। धर्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1503 – पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299 – 1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।
1760 – सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।
1815 – विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड मेें खोला गया।
1916 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।
1925 – भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
1934 – पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।
1942 – जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
1945 – रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।
1954 – इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
1970 – भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972 – जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
1988 – पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
1999 – भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ ।
1999 – विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ़) की 29वीं वार्षिक बैठक का दावोस (स्विटजरलैंड) में समापन।
2003 – भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2005 – भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
2006 – मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
2007 – चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2007 – इराक की राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत।
2008 – कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।
2008 – ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।
2009 – ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
2009 – फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
2009 – गेल इंडिया लिमिटेड एवं इफ्को ने प्राकृतिक गैस के क्षेत्र से सम्बन्धित एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
2012- सात भारतीय अमेरिकी ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती है।
2017 – चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की टक्कर से बड़े पैमाने पर तेल का फैलाव, राहत कार्य जारी।
2018 – भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता।
2019 – अबू धाबी में भारतीय प्रवासी ने 19 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती।
2019 – ईरान के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में आग, तीन वैज्ञानिकों की मौत।
2019 – हरियाणा के फतेहाबाद के गांव बनावाली की बेटी मनीषा ने साऊथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया।
2020 – संयुक्‍त अरब अमारात में 80 ट्र‍िलियन घनफुट प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार मिला।
2020 – सोमालिया में टिड्डी दल के प्रकोप के बाद राष्‍ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया ।
2020 – चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 361 हुई व हांगकांग में अस्पतालों के सैकड़ों कर्मचारी चीन सीमा को बंद करने की मांग पर हड़ताल पर आए।
2020 – केरल में कोरोना वायरस राजकीय आपदा घोषित, देश में अब तक तीन मामलों की पुष्टि ( तीनों केरल में )।
2021 – एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो ‘एयरो इंडिया 2021’ बेंगलुरू में शुरू हुआ।
2021 – म्यांमा की अपदस्थ प्रमुख आंग सान सू ची के खिलाफ अवैध रूप से संचार उपकरण आयात करने का मामला दर्ज किया।
2021 – अमरीका ने रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण संधि-न्यू स्टार्ट पांच वर्ष के लिए बढ़ाई।
2021 – पाकिस्तान ने एक परमाणु-सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल परीक्षण किया MS।
2022 – हर‍ियाणा के स्‍थानीय लोगों के लिए निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण देने के कानून पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगाई।
2022 – भारत और ब्रिटेन ने नई दिल्‍ली में संयुक्त राष्ट्र पर संयुक्त सचिव स्तर की बातचीत की।
2022 –  जम्‍मू-कश्‍मीर (J&K) में भयंकर सड़क हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हुई।
2022 – इदलिब में अमरीका की सेना की छापेमारी में 6 बच्चों समेत 13 लोग मारे गए एवं पाकिस्तान में सुरक्षा चौकियों पर हमले में भी 13 आतंकवादियों सहित सात सैनिकों की मौत हुई।
2023 – दुनिया की सबसे लम्‍बी यात्रा पर निकला नदी क्रूज गंगा विलास अपनी 50 दिवसीय लंबी यात्रा कर बांग्लादेश पहुंचा , संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री भिवानी।
2023 – उपराष्ट्रपति ने फरीदाबाद में 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का उद्घाटन किया।
2023 – श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जी20 रोजगार कार्य समूह की पहली बैठक को संबोधित किया।
2024 – पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की।
2024 – प्रथम सर्वेक्षण विशाल मालवाहक जहाज, आईएनएस संध्याक को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
2024 – गाजा के शरणार्थी क्षेत्र में बमबारी में एक ठिकाने पर बच्चे व महिला सहित 14 की मौत हुई 80+ घायल हुए।
2025 – डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको से आयात पर टैरिफ एक महीने के लिए रोका।
2025 – भारत की पहली फेरेट अनुसंधान सुविधा का लोकार्पण, गर्भिणी-दृष्टि का शुभारंभ, और टीएचएसटीआई और संद्योता नुमान्डीस प्रोबायोस्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौता हुआ।

*3 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1816 – राम सिंह – ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक।
1821 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल – एक ब्रिटिश चिकित्सक थीं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में मेडिकल डिग्री प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं।
1909 – सुहासिनी गांगुली – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
1938 – वहीदा रहमान – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
1952 – दीप्ति नवल – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं।
1958 – रीमा लागू – हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।
1964 – रघुराम राजन – भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर।
1983 – सिलंबरसन राजेन्द्र, भारतीय तमिल अभिनेता।
1996 – दुती चन्द – भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंट और वर्तमान राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी।

*3 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1951 – चौधरी रहमत अली – पाकिस्तान की माँग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक थे।
1969 – सी. एन. अन्नादुराई – तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1978 – महाकवि शंकर कुरुप।
1979 – राधाकृष्ण, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार।
1983 – मोहम्मद अलीमुद्दीन – मणिपुर के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।
2000 – अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादक।
2007 – देवीदास ठाकुर – असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
2012 – राज कंवर – भारत में स्थित एक बॉलीवुड फिल्म निर्देशक, लेखक और फिल्म निर्माता थे।
2016 – बलराम जाखड़ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।
2018 – हुकुम सिंह भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद थे MKS।
2020 – असम के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रणव गोगोई का निधन हुआ।
2022 – अबू इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी इस्लामिक स्टेट का ईराकी उग्रवादी और दूसरा खलिफा था।
2023 – स्पेनिश फैशन डिजाइनर और परफ्यूमर पाको रबान (88) का निधन हुआ।
2024 – जमैकन संगीतकार एस्टन बैरेट (77) का निधन हुआ।
2025 –  ताइवानी अभिनेत्री मांडो-पॉप गायिका और टेलीविजन हस्ती बार्बी सू (48) का निधन हुआ।

*3 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली जयन्ती।
🌟 मोहम्मद अलीमुद्दीन स्मृति दिवस।
🌟 शब – ए – बारात (मुस्लिम)।
🌟 श्री सी. एन. अन्नादुराई स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.