पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 31 अगस्त 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 31 अगस्त 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 31 अगस्त 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 31 अगस्त 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 08:53 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 27:24 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* विष्टि – 08:53 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* गण्ड – 25:50 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:58
*🌄सूर्यास्त-* 18:44
*🌙चन्द्रोदय-* 20:25
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 27:24
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 07:34 से 09:09
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 भाद्रपद बदी तृतीया 08:53 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , कजरी / बूढी / सातुड़ी तीज , तीजड़ी (सिन्धी , आज भी) , संकष्टी श्रीगणेश (बहुला) चतुर्थी व्रत , श्री महास्कन्द हर चतुर्थी , गौ पूजा , विघ्नकारक भद्रा 08:52 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पंचक 27:24 तक , सप्तपरमस्थान व्रत पूर्ण (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मुनि श्री शांतिसागर जी समाधि  (जैन) , आर्यिका श्री सुधारमति जी समाधि  (जैन ,भाद्रपद कृष्ण तृतीया) , मुनि श्री स्वभावसागर जी समाधि  (जैन) , ईद-ए-मौलाद (मुस्लिम) , श्री विन्ध्याचल भीमचण्डी देवी प्रकटोत्सव (भाद्रपद कृष्ण द्वितीया / तृतीया) , श्री प्रणब मुखर्जी स्मृति दिवस , श्री बेअंत सिंह स्मृति दिवस , श्री कश्मीरी  लाल जाकिर स्मृति दिवस , पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ जी जन्मदिवस , सुप्रसिद्ध उपन्यासकार व कवयित्री अमृता प्रीतम जी जयन्ती , महान गणितज्ञ व संख्या सिद्धांत के पुरस्कर्ता सुब्बैया शिवसंकरनारायण पिल्लाई जी पुण्यतिथि , स्थानीय स्वशासन दिवस (उड़ीसा) , अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (2021 से) व अंतरराष्ट्रीय ओवरडोज जागरूकता दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 भाद्रपद बदी चतुर्थी 07:44 तक पश्चात् पंचमी प्रारम्भ , सितम्बर माह प्रारम्भ , रक्षा पंचमी (उड़ीसा) , मंगलागौरी पूजन , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:43 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*दुर्जनेन   समं  सख्यं*
*वैरञ्चापि  न   कारयेत् ।*
*उष्णो दहति चाङ्गारः*
*शीतः कृष्णायते करम् ।।*
*भावार्थ👉*
_दुर्जन के साथ मैत्री और वैर कुछ भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह दोनों स्थितियों में अनिष्ट करता है, जैसे जलते हुए अङ्गार [ कोयले ] को स्पर्श करने से वह हाथ को जलाता है और ठण्डा होने पर [ बुझे हुए को ] छूने से हाथ को काला करता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*31 अगस्त 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। आपका कोई आपके लिए बहुत अच्छा करने वाला है। समय की महत्ता को समझे । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेंगे। वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। किसी कार्यक्रम या सेवा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ कोई गेम खेल सकते है। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कुछ अच्छा सिखा सकते है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। कुछ नयी सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी। साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हील स्टेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सबकुछ चेक कर लेना चाहिए।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। आपसी समझ और प्यार आपके दाम्पत्य संबंधों को और भी बेहतर बनायेंगे। सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यो में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*31 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1422 – हेनरी षष्ठम महज नौ महीने की उम्र में ब्रिटेन के राजा घोषित किए गए।
1715 –  इंग्लैंड के ओल्ड डॉक लिवरपूल का उद्घाटन थॉमस स्टीयर नाम के इंजीनियर ने किया।
1724 –  स्पेन के लुई आई की 17 साल की उम्र में बीमार होने के कारण मृत्यु हो जाती है, तो उसके पिता फिलिप V ने सिंहासन फिर से संभाला।
1778 –  ब्रिटिश क्रांति के दौरान ब्रिटिश ब्रॉन्क्स में 17 शेयरब्रिज भारतीयों को मारा गया।
1827 –  प्रथम विस्काउंट गोडेरिच, फ्रेडरिक जॉन रॉबिन्सन जॉर्ज कैनिंग की मौत के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1871 – एडॉल्फे थियर्स फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनाये गए।
1881 – अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
1887 – काइनेटोस्कोप का थॉमस एडीसन द्वारा पेटेंट कराया गया। इस उपकरण का इस्तेमाल फिल्मों के निर्माण के लिए किया गया था।
1919 – अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।
1920 – अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
1920 – बेल्जियम ने अपने नागरिकों के लिए वृद्धा पेंशन की शुरुआत की।
1947 – हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों का अधिकार हो गया।
1955 – टेक्सास के लुफकिन में पहला माइक्रोवेव आधारित टीवी स्टेशन की स्थापना की गई।
1956 – भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
1957 – फेडरेशन ऑफ मलाया वर्तमान में मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1959 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
1962 – कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1964 – कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
1968 – भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1978 – प्रसिद्ध संघर्षकर्ता और विद्वान इमाम मूसा सद्र लीबिया की अपनी यात्रा के दौरान रहस्यमयी ढंग से लापता हो गये।
1983 – भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991 – उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 – रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
1994 – विश्व चेस चैंपियन गैरी कासपोरोव को पेंटियम कंप्यूटर ने शतरंज में मात दी।
1994 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने ब्रिटेन को उत्तरी आयरलैंड से हटाने के लिए 25 साल के लंबे सशस्त्र संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की थी।
1995 – पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
1996 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
1996 – इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम की सेना ने इराक़ के स्वायत्तता प्राप्त इलाक़े कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर चढ़ाई कर दी।
1997 – ब्रिटेन की राजकुमारी डायना और उनके प्रेमी डोडी अल-फायद पेरिस में एक कार दुर्घटना में मारे गए। उनकी कार एक फुटपाथ से जा टकराई थी। उस समय डायना की उम्र सिर्फ 36 साल थी।
1998 – राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।
1998 – उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
1999 – पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
2002 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
2004 – इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
2005 – ईराक की राजधानी बगदाद में अल-आईम्माह पुल पर मची भगदड़ में लगभग 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
2007 – ब्रिटेन में प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी।
2008- सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
2009- जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006 से नियुक्त है।
2009 – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को वर्ष 2009 के ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से 31 अगस्त को मनीला में सम्मानित किया गया।
2010 – इराक़ में 2003 से जारी अमरीकी सैन्य अतिक्रमण आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया।
2019 – अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन ने लखनऊ में “मेगा वेंडर मीट 2019” का आयोजन किया।
2019 – बहुप्रतीक्षित असम नागरिक रजिस्टर {नेशनल सिटिजन रजिस्टर }की अंतिम लिस्ट जारी की।
2020 –  जापान ने भारत में कोविड-19 संकट से निपटने हेतु स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आधिकारिक विकास सहायता ऋण के रूप में 3,500 करोड़ रुपये दिए।
2020 – मध्य एशिया में शांति की ओर ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पहला व्यावसायिक विमान अबुधाबी में उतरा।
2021 – अफगानिस्तान में कब्जे का बाद पहली बार भारत और तालिबानी नेता के बीच औपचारिक मुलाकात हुई।
2021 – राजस्थान के नागौर जिले में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हुई।
2021 – अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पहली बार मनाया गया।
2022 – देहली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के पहले वर्चुअल स्कूल की शुरुआत की।
2022 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जाने की मंजूरी दी।
2022 – श्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडोनेशिया के बाली में दक्षिण अफ्रीका के उच्च शिक्षा, विज्ञान और नवाचार मंत्री माननीय डॉ. बोंगिंकोसी इमैनुएल ‘ब्लेड’ नजीमांडे के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
2023 – इसरो ने आज बताया कि चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम पर लगे पेलोड ILSA ने चांद की सतह पर भूकंप जैसी प्राकृतिक घटना को (26 अगस्त को) रिकॉर्ड किया।
2023 – गुजरात में 700 मेगावॉट के देश का पहले सबसे बड़े स्वदेशी काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूनिट-3 ने पूरी क्षमता के साथ परिचालन शुरू किया।
2023 – 5 डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डीएससी) परियोजना के पहले जहाज ‘डीएससी ए 20 (यार्ड 325)’ का जलावतरण मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (टीआरएसएल), कोलकाता में हुआ।
2024 – गाजा के राफा के पास एक सुरंग में छह इज़राइली बंधकों के शव मिले। हमास ने युद्धविराम पर हस्ताक्षर न करने के लिए इज़राइल को ज़िम्मेदार ठहराया, जिसके कारण बड़े पैमाने पर इज़राइली विरोध प्रदर्शन हुए।

*31 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1871 – सैयद हसन इमाम – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।
1919 – अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार।
1940 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1944 – वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लॉयड का जन्म हुआ।
1962 – पल्लम राजू, एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
1963 – ऋतुपर्णो घोष – बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता।

*31 अगस्त को हुए निधन👉*

1995 – बेअंत सिंह –
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
2003 – विजयशंकर मल्ल – इन्होंने भारतेन्दु काल के गद्य को “हंसमुख गद्य” की संज्ञा दी थी।
2016 – कश्मीरी लाल ज़ाकिर- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि।
2020 – भारत के पूर्व / तेरहवें राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी (भारत रत्न से सम्मानित , 84 ) का निधन हुआ।
2023 – रूसी रोवर एनाटोली सास (87) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री गेल हनीकट (80) का निधन हुआ।
2024 – इवोरियन फुटबॉल सेंटर – बैक सोल बाम्बा (39) का कैंसर से निधन हुआ।
2025 – टेलीविजन और मराठी धारावाहिकों की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रिया मराठे (38) का निधन हुआ।
2025 – रामयण व महान फिल्म निर्माता रामानंद सागर के बेटे और प्रसिद्ध प्रोड्यूसर प्रेम सागर (84) का निधन हुआ।
2025 – प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों से मुलाकात की व द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई।
2025 – लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 4 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।

*31 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मुनि श्री शांतिसागर जी समाधि  (जैन)।
🌟 आर्यिका श्री सुधारमति जी समाधि  (जैन ,भाद्रपद कृष्ण तृतीया)।
🌟 मुनि श्री स्वभावसागर जी समाधि  (जैन)।
🌟 ईद-ए-मौलाद (मुस्लिम)।
🌟 श्री विन्ध्याचल भीमचण्डी देवी प्रकटोत्सव (भाद्रपद कृष्ण द्वितीया / तृतीया)।
🌟 श्री प्रणब मुखर्जी स्मृति दिवस।
🌟 श्री बेअंत सिंह स्मृति दिवस।
🌟 श्री कश्मीरी  लाल जाकिर स्मृति दिवस।
🌟 पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ जी जन्मदिवस।
🌟ज्ञसुप्रसिद्ध उपन्यासकार व कवयित्री अमृता प्रीतम जी जयन्ती।
🌟 महान गणितज्ञ व संख्या सिद्धांत के पुरस्कर्ता सुब्बैया शिवसंकरनारायण पिल्लाई जी पुण्यतिथि।
🌟 स्थानीय स्वशासन दिवस (उड़ीसा)।
🌟 अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (2021 से)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय ओवरडोज जागरूकता दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.