लोहारू में किसानों का प्रदर्शन, क्षेमा कंपनी पर अटका बीमा मुआवजा जल्द देने की मांग
कपास फसल 2023 के लंबित बीमा क्लेम की मांग को लेकर लोहारू में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और 10 दिन का अल्टीमेटम दिया।
लोहारू। कपास फसल वर्ष 2023 के लंबित करीब 350 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम को लेकर किसानों ने सोमवार को एसडीएम लोहारू को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा और विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर किसानों ने लंबित बीमा राशि जल्द खातों में जमा करवाने की मांग की। किसानों ने प्रदेश सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।