स्कूल प्रशासन की प्रताड़ना से आहत छात्रा ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी
फरीदाबाद के गाजीपुर रोड स्थित निजी स्कूल की छत से छात्रा ने छलांग लगाई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल पर लगाया सजा का आरोप।
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से इस वक्त बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां गाजीपुर रोड की ढाबा कॉलोनी में निजी स्कूल की छत से छात्रा ने छलांग लगाई।
बताया जा रहा है कि छात्रा को करीब 4 घंटे तक सजा के तौर पर क्लासरूम से बाहर खड़ा किया गया था। इसके बाद छात्रा स्कूल की छत पर पहुंची और वहां से नीचे कूद गई। छत से गिरने के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और स्कूल स्टाफ छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस स्कूल प्रबंधन और परिजनों से पूछताछ कर घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।