सिरसा ग्रेनेड हमला केस में अम्बाला जेल पहुंचे जांच अधिकारी, आरोपी गुरजंट सिंह से जुड़े अहम खुलासे
सिरसा महिला पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले के मामले में एनआईए ने अम्बाला जेल में बंद आरोपी गुरजंट सिंह से पूछताछ की।
अम्बाला : सिरसा के महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में एन.आई.ए. की टीम अम्बाला पहुंची। यहां जेल में बंद आरोपी गुरजंट सिंह को (पी.आई.पी.) के तहत पेश कर उससे मामले से जुड़ी जानकारी हासिल की।
दरअसल, आरोपी गुरजंट सिंह मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला है। उसके खिलाफ मोहाली में भी एक अन्य मामला दर्ज है और वह पिछले काफी समय से अम्बाला जेल में बंद है। बंद है। जांच अनुसार गुरजंट सिंह पर सिरसा निवासी धीरज और संदीप को ग्रेनेड उपलब्ध करवाने का आरोप है। इसके बाद धीरज ने साथियों के साथ महिला थाने पर विस्फोटक सामग्री फेंकी थी।
मामले में गुरजंट के पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से संपर्क की बात भी सामने आई है। एन.आई.ए. ने पंचकूला कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में सेकी 9 नाम है जिनमें 2 पाकिस्तानी हैं। 5 आरोपी सिरसा और 2 पंजाब के रहने वाले हैं।
इस मामले में जेल एस. पी. सतविंदर गोदारा ने बताया कि एन. आई.ए. की टीम सोमवार को दोपहर करीब 2 घंटे तक जेल में रही और प्रक्रिया पूरी करने के बाद वापस लौट गई। पूछताछ में क्या जानकारी सामने आई इसे जांच का हिस्सा बताते हुए गोपनीय रखा गया है।