हरियाणा बोर्ड खुद कराएगा एचटेट परीक्षा, कंपनियों से नाता तोड़कर उठया बड़ा कदम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने खुद एचटेट परीक्षा कराने का फैसला लिया है। नवंबर में होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिलेंगी दो ओएमआर शीट।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के संचालन की पूरी कमान खुद संभालने का फैसला लिया है। बोर्ड ने एचटेट संचालन करने वाली कंपनी को अलविदा कह दिया है और अब प्रश्नपत्र तैयार कराने से लेकर परीक्षा का संचालन और परिणाम तैयार करने तक की जिम्मेदारी अपने अधिकारियों के भरोसे निभाएगा।