पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 05 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*🙏सर्वप्रथम आपको राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜05 सितम्बर 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 21:55 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 21:31 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* तैतिल – 11:06 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वज्र – 12:46 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:00
*🌄सूर्यास्त-* 18:38
*🌙चन्द्रोदय-* 24:26
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 10:19 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 10:45 से 12:20 तक
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 भाद्रपद बदी नवमी 21:55 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री गोगा नवमी , गोकुलाष्टमी , बुध उतरापूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 16:31 पर , अश्वत्थ मारुति पूजन , नन्द महोत्सव , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (सर्वपल्ली डॉ. श्री राधाकृष्णन जयन्ती) , श्रीगोगाजी नवमी (मुख्य मेला गोगा मेड़ी , राज.) , मेला श्री बंद्राल (कुल्लू) , दही हांडी उत्सव , श्री लक्ष्मीनारायण रामदास जन्म दिवस , मेजर श्री धनसिंह थापा स्मृति दिवस , सर रतनजी जमशेदजी टाटा स्मृति दिवस , वीर नीरजा भनोट शहीदी दिवस (अशोक चक्र व तमगा-ए-हिन्द से सम्मानित) , गौरी लंकेश दिवस (कनाडा) , विश्व समोसा दिवस , अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस (International Day of Charity) , अंतर्राष्ट्रीय दान दिवस व विश्व दाढ़ी दिवस (World Beard Day , सितंबर के पहले शनिवार को)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 भाद्रपद बदी दशमी 19:31 तक पश्चात् एकादशी शुरु , ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अखण्डमण्डलाकारं*
*विशालं येन चराचरम्।*
*तत्पादं   दर्शितं  येन*
*तस्मै  श्रीगुरवे  नमः।।*
*अर्थात्👉*
_मैं उन गुरुवर को नमस्कार करता हूँ, जिन्होंने मुझे वह धाम दिखाया है, जिससे समस्त ब्रह्माण्ड अपनी चर-अचर वस्तुओं सहित व्याप्त है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल*
*05 सितम्बर 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था लाभकारी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। शाम तक दोस्तों के साथ बात करके आपको आनंद की अनुभूति होगी। जीवनसाथी से और नजदिकियां बढ़ेंगी। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। यात्रा करते समय सामान का खास ख्याल रखें। सुख- सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज आपका मनपसंद का खाना बनाएंगी जिससे आपको खुशी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों को दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें और आगे बढें । पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेग। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमीजन अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। सभी समस्याएं दूर होंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*5 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1666 – लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।
1750 –  पेडरबर्न प्रशिया में जारी डिक्री चोरी या “संदिग्ध” माल के लिए सभी यहूदी घरों की वार्षिक खोज की अनुमति दिया।
1774 –  फिलाडेल्फिया में पहली महाद्वीपीय कांग्रेस एकजुट हुई।
1798 – फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
1836 – सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1839 – चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
1914 – ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
1944 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
1972 – म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।
1975 – पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1987 – अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।
1991 – नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
1997 – अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
1999 – वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
2000 – नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला हैं।
2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।
2005 – मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
2008- रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।
2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व के विकास के लिए एक अरब डॉलर की ऋण देने की घोषणा की।
2019 – राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में 46 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार प्रदान किये।
2020 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के 47 विजेताओं को वर्चुअल तरीके से आयोजित अब तक के प्रथम समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
2020 – भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर 03 सितम्बर  को बांग्लादेश से त्रिपुरा के लिए कंसाइनमेंट लेकर जहाज रवाना हुआ था , जो आज 5 सितंबर को त्रिपुरा पहुंचा।
2021 – तोक्यो पैरालिंपिक खेलों का समापन हुआ , भारत 19 पदक जीतकर 24वें स्थान पर रहा।
2022 – ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस ब्रिटेन के अगले प्रधान मंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी की नेता चुनी गई।
2022 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रूस के दूतावास के बाहर हुए एक धमाके में 20 लोगों की मौत हुई।
2022 – कनाडा में गुटीय संघर्ष की 13 जगहों पर चाकूबाजी की घटना में 10 की मौत हुई व 15 घायल हुए।
2022 – जम्मू कश्मीर में दो कार नदी में गिरीं 6 लोगों की मौत हुई।
2023 – 18वें जी20 शिखर सम्मेलन से पहले, “भारत में ग्रीन हाइड्रोजन पायलट” पर एक दिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।
2023 – तीन दिवसीय G20 इंटरफेथ शिखर सम्मेलन पुणे में शुरू हुआ।
2023 – तीन दिवसीय, 43वां दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) शिखर सम्मेलन जकार्ता, इंडोनेशिया में शुरू हुआ।
2024 – यात्रा से भारत लौटने पर पीएम बोले भारत और सिंगापुर के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए‌।
2024 – सिक्किम में 300 फीट गहरी खाई में सेना का वाहन गिरने से 4 जवानों की मौत हुई।
2025 – भारत का महिला एशिया कप हॉकी में शानदार आगाज, थाईलैंड को 11-0 से हराया।

*5 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1872 – चिदंबरम पिल्लई – तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।
1888 – सर्वपल्ली राधाकृष्णन -भारत के दूसरे राष्ट्रपति ।
1905 – वाचस्पति पाठक – प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1910 – फ़िरोज़ पलिया, भारतीय क्रिकेटर ।
1933 – लक्ष्मीनारायण रामदास – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ पाने वाले भारतीय।
1938 – अमृत तिवारी – भारतीय दंत चिकित्सक थीं।
1958 – के. के. अग्रवाल – भारतीय चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ थे।
1986 – प्रज्ञान ओझा – भारतीय क्रिकेटर हैं।
1993 – अजीत सिंह यादव – भाला फेंक के भारतीय पैरा एथलीट हैं।

*5 सितंबर को हुए निधन👉*

1918 – सर रतनजी जमशेदजी टाटा – प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति थे जिन्हें ‘टाटा समूह’ को खड़ा करने वाले चार महान लोगों में से एक माना जाता है।
1986: हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी गंवाने वाली नीरजा भनोट (अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका) कराची में मौत हो गई थी ।
1986 – गणपति थानिकिमोनी – जिसे अक्सर थनिकामोनी कहा जाता है, एक भारतीय राजवंशविज्ञानी थे।
1986 – अम्बिका प्रसाद दिव्य – भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।
1988 – रामचंद्र धोंडीबा भंडारे – बिहार के पूर्व राज्यपाल।
1991 – शरद जोशी, भारतीय, व्यंग्य रचनाकार।
1995 – सलिल चौधरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार।
1997 – मदर टेरेसा, का निधन।
2005 – मेजर धनसिंह थापा – परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक ।
2015 – आदेश श्रीवास्तव संगीतकार और भारतीय संगीत के गायक थे।
2017 – गौरी लंकेश, एक वामपंथी पत्रकार, जिसने एक पत्रिका “गौरी लंकेश पत्रिका” निकाली थी।
2019 – उपन्यासकार किरण नागरकर का मुंबई में निधन।
2020 – मशहूर फिल्‍म निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्‍शी का 82 की उम्र में मुंबई में निधन हुआ।
2021 – पूर्व राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन के पौत्र और पूर्व केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव केशव देसीराजू का निधन।
2023 – अर्मेनियाई जिमनास्‍ट अल्बर्ट अज़र्यन (94) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी रॉक पियानोवादक और गायक स्क्रीमिन स्कॉट साइमन का 75 वर्ष की आयु में साइनस कैंसर से निधन हुआ‌।
2025 – हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता आशीष वारंग (55) का निधन हुआ।

*5 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (सर्वपल्ली डॉ. श्री राधाकृष्णन जयन्ती)।
🌟 श्रीगोगाजी नवमी (मुख्य मेला गोगा मेड़ी , राज.)।
🌟 मेला श्री बंद्राल (कुल्लू)।
🌟 दही हांडी उत्सव।
🌟 श्री लक्ष्मीनारायण रामदास जन्म दिवस।
🌟 मेजर श्री धनसिंह थापा स्मृति दिवस।
🌟 मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
🌟 सर रतनजी जमशेदजी टाटा स्मृति दिवस।
🌟 वीर नीरजा भनोट शहीदी दिवस (अशोक चक्र व तमगा-ए-हिन्द से सम्मानित)।
🌟 गौरी लंकेश दिवस (कनाडा)।
🌟 विश्व समोसा दिवस।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस (International Day of Charity)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय दान दिवस।
🌟 विश्व दाढ़ी दिवस (World Beard Day , सितंबर के पहले शनिवार को)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.