दिव्येंदु की फिल्म ‘मिर्जापुर’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, 3 महीने में दी दूसरी बड़ी हिट

एक्टर दिव्येंदु की 'मिर्जापुर: द मूवी' ने 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। 3 महीने में दी दूसरी 100 करोड़ी फिल्म।

एक्टर दिव्येंदु शर्मा इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. पिक्चर का नाम है ‘मिर्जापुर: द मूवी’. ये प्राइम वीडियो की लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बनी फिल्म है. दिव्येंदु के साथ अली फजल, पंकज त्रिपाठी और जितेंद्र कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

1 / 5
वेब सीरीज की तरह दिव्येंदु इस फिल्म में भी मुन्ना त्रिपाठी के रोल में नजर आए हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले और इलाके के लोग मु्न्ना भैया कहते हैं. इस किरदार का अपना स्वैग है, जबरदस्त अंदाज है, जो लोगों को पसंद आता है. मुन्ना के रोल के जरिए दिव्येंदु फिर से ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं.

वेब सीरीज की तरह दिव्येंदु इस फिल्म में भी मुन्ना त्रिपाठी के रोल में नजर आए हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले और इलाके के लोग मु्न्ना भैया कहते हैं. इस किरदार का अपना स्वैग है, जबरदस्त अंदाज है, जो लोगों को पसंद आता है. मुन्ना के रोल के जरिए दिव्येंदु फिर से ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं.

2 / 5
गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी 'मिर्जापुर: द मूवी' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. 4 दिनों में इस फिल्म ने 109.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ दिव्येंदु के नाम 3 महीने में दो-दो 100 करोड़ी फिल्में हो चुकी हैं.

गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. 4 दिनों में इस फिल्म ने 109.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ दिव्येंदु के नाम 3 महीने में दो-दो 100 करोड़ी फिल्में हो चुकी हैं.

3 / 5
दिव्येंदु की 100 करोड़ क्लब वाली दूसरी फिल्म है 'पेद्दी', जो 'मिर्जापुर: द मूवी' से ठीक 3 महीने 4 जून को रिलीज हुई थी. 'पेद्दी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है. राम चरण इसमें लीड रोल में नजर आए हैं. दिव्येंदु का इसमें नेगेटिव रोल है.

दिव्येंदु की 100 करोड़ क्लब वाली दूसरी फिल्म है ‘पेद्दी’, जो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से ठीक 3 महीने 4 जून को रिलीज हुई थी. ‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है. राम चरण इसमें लीड रोल में नजर आए हैं. दिव्येंदु का इसमें नेगेटिव रोल है.

4 / 5
'पेद्दी' ने भारत में 244.64 करोड़ रुपया का कलेक्शन किया था. इसके बाद दिव्येंदु ने 'मिर्जापुर: द मूवी' के रूप में एक और 100 करोड़ी फिल्म दे दी है. जहां एक तरफ 'मिर्जापुर' सिनेमाघरों में लगी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ 'पेद्दी' नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

‘पेद्दी’ ने भारत में 244.64 करोड़ रुपया का कलेक्शन किया था. इसके बाद दिव्येंदु ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के रूप में एक और 100 करोड़ी फिल्म दे दी है. जहां एक तरफ ‘मिर्जापुर’ सिनेमाघरों में लगी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ ‘पेद्दी’ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

5 / 5
Leave A Reply

Your email address will not be published.