पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 11 सितम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 11 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 11 सितम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜11 सितम्बर 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 08:58 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 13:16 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* नाग – 08:58 तक
*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना
*✨योग-* साध्य – 17:01 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 06:03
*🌄सूर्यास्त-* 18:31
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 20:07 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:42
*🤖राहुकाल-* 10:44 से 12:17
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 भाद्रपद बदी अमावस्या 08:58 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दानादि की देवकार्य अमावस्या , श्रीशक्ति पूजा मातृ अमावस्या , शुक्र स्वाति नक्षत्र में 23:14 पर , श्री सती पूजा , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , रानी सती मेला (झुंझुनूं , राजस्थान) , कृषि और प्रकृति का अनमोल पर्व वृषभोत्सव , स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती महाराज जी की पुण्यतिथि , श्री बिनोवा भावे जयन्ती (130वीं , भूदान आंदोलन के प्रणेता) ,श्रीमती महादेवी वर्मा स्मृति दिवस , श्री नरेशचंद्र सिंह स्मृति दिवस , श्री कन्हैयालाल सेठिया जी की जयंती , सैनिक बाबा हरभजन सिंह शहीदी दिवस , क्रांतिकारी समाज सुधारक श्री सुब्रह्मण्य भारती जी की पुण्यतिथि , संत श्री बाबा नीम करोली जी की पावन पुण्यतिथि , राष्ट्रीय वन शहीद दिवस (भारत) , स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की स्मृति में दिग्विजय दिवस , सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत दिवस , यूनिवर्सल ब्रदरहुड डे , अमरीका आतंकी हमले की 25वीं बरसी (पैट्रियट दिवस / Patriot Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 भाद्रपद सुदी प्रतिपदा 07:47 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न दैवमपि सञ्चित्य*
*त्यजेदुद्योगमात्मन: ।*
*अनुद्योगेन कस्तैलं*
*तिलेभ्यः प्राप्तुमर्हति॥*
*भावार्थ👉*
_केवल दैव यानी भाग्य का विचार करके व्यक्ति को कार्य-संपादन का अपना प्रयास त्याग नहीं देना चाहिए । भला समुचित प्रयास के बिना कौन तिलों से तेल प्राप्त कर सकता है ?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*11 सितम्बर 2026 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज परिस्थिति तथा समय में तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता बुजुर्गों तथा जीवनसाथी के प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी तथा युवा अपने अध्ययन तथा कैरियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे। उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हल्की थकान महसूस करेंगे। मन अजीब सा रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज कार्यक्षेत्र में उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रकार का ठोस निर्णय लेते समय उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना अति आवश्यक है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। मान सम्मान बढेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का उचित समय है। इस समय कोई नई उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, और आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । व्यापार में विस्तार की योजनाओं को मूर्तरूप देने का उचित समय है। फिजूलखर्ची पर जरूर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित इंसान की बातों में आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। घर – सामाज मे इज्ज्त बढेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज संतान की शिक्षा या कैरियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति या किसी भी प्रकार का विवाद आज किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का उचित समय है। घर के सदस्य की दिक्कतों को हल करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मिला जुला रहेगा । कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आ सकती है। खुद को साबित करने के लिए मेहनत की जरूरत हो सकती है। इस समय बिजनेस को लेकर जो योजना चल रही थी, वो और टल सकती है। नौकरी में अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ बिल्कुल भी समझौता ना करें। धन लाभ की पूरी सम्भावना है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा किसी भी समस्या का हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी। घर की देखरेख और पारिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना पर काम शुरू करने से काफी हद तक सफलता मिल सकती है। अपने टैक्स संबंधी सभी कामों को पूरा रखें। अगर आप राजकीय सेवा क्षेत्र में है तो पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के सम्बन्धों में मधुरता आएगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आय के नए स्रोत बनने के उचित योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत उस पर अमल करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है। बॉस तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आध्यात्मिक विषयो में वृद्धि होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप किसी भी परिस्थिति में कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज तथा परिवार में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यवहार कुशलता का सकारात्मक प्रभाव सम्मान में बढोतरी करेगा तथा परिवार में परस्पर प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज योजना अनुसार कार्य करने में सफलता मिलेगी। मशीनरी तथा तकनीकी कार्यों से संबंधित व्यवसाय में कामयाब रहोगे। अपनी कार्यप्रणाली तथा व्यस्तता संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करे। ऑफिस में आपकी किसी परेशानी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशविरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी जो मामले पिछले काफी समय से लंबित चल रहे थे, उन पर आज काम करने का उचित समय है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*11 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1714 – ड्यूक ऑफ बर्विक के तहत फ्रेंच और स्पेनी सैनिको ने बार्सिलोना पर कब्जा किया।
1741 – रानी मारिया थेरेसा हंगेरियाई संसद को संबोधित किया।
1773 – बेंजामिन फ्रैंकलिन ने “कभी भी एक अच्छा युद्ध या बुरी शांति नहीं थी” नामक पुस्तक लिखी।
1792 – होप हीरे सहित अन्य शाही गहनों की फ्रांसीसी खजाने से चोरी हुई।
1802 – पिदमों का इतालवी क्षेत्र फ्रांसीसी प्रथम गणराज्य का हिस्सा बना।
1811 – आविष्कारक जॉन स्टीवंस की नाव, जुलियाना, न्यू यॉर्क सिटी और हॉबोकन, न्यू जर्सी के बीच पहली स्टीम-संचालित नौका सेवा के रूप में परिचालन शुरू की।
1817 – श्रीलंका में 1817-18 के महान विद्रोह की शुरुआत हुई।
1853 – मरचेंट्स एक्सचेंज से प्वॉइंट लोबोस के बीच पहले विद्युत टेलीग्राफ की शुरूआत हुई।
1893 – शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।
1903 – अमेरिका के मिल्वौकी माइल में पहली स्टॉक कार इवेंट का आयोजन किया गया।
1906 – महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आन्दोलन आरंभ किया।
1919 – अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
1932 – एथेंस के एक ट्रेन दुर्घटना में 16 की मृत्यु हुई।
1939 – इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1941 – अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।
1951 – इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली महिला बनी फ्लोरेंस चैडविक। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे।
1954 – मिस अमेरिका पेंटाट को पहली बार टीवी पर दिखाया गया।
1961 – विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।
1962 – मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड ‘दि बीटल्स’ ने अपने पहले एकल हिट एलबम ‘लव मी डू’ के गाने रिकार्ड किए।
1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने दक्षिण पूर्वी लाहौर के निकट बुर्की शहर पर कब्ज़ा किया।
1968 – एयर फ्रांस का विमान संख्या 1611 नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
1971 – मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया।
1973 – चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट।
1996 – राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।
2001 – अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में लगभग 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।
2003 – चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।
2005 – गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।
2006 – पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल ख़िताब जीता।
2006 – भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित।
2006 – प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
2006 – स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब।
2006 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।
2007 – येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।
2009 – नोएडा के निठारी काण्ड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में एक रिपा हलदर मामले में बरी किया।
2009 – सर्वोच्च न्यायालय ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।
2011- रक्षा वैज्ञानिकों ने बनायी ‘ल्यूकोडर्मा’ की अचूक हर्बल औषधि।
2012 – सोमालिया की सेना के साथ संघर्ष में अल शबाब के 50 आतंकवादी मारे गए।
2019 – किम जोंग की निगरानी में उत्तर कोरिया ने विशाल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया।
2019 – भारत के पहले डिजिटल क्षमता केंद्र की स्थापना के लिए नीति आयोग ने मैकिन्से एंड कंपनी का चयन किया।
2019 – वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले की बरसी पर अमेरिका ने आतंकवाद से लड़ने के संकल्प को जाहिर करते हुए 11 आतंकी संगठनों के दो दर्जन आतंकियों पर प्रतिबंध लगा दिया।
2019 – ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने सड़क किनारे लगे पेड़ों पर विज्ञापन, तार या लाइट्स लगाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने वाले लोगों और निजी संस्थाओं पर 25,000 रुपए जुर्माना सहित 3 साल जेल की सजा का प्रावधान किया ।
2020 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया-21 की वेबसाइट लॉन्च की ; एशिया के सबसे बड़े एयरोशो के लिए स्पेस बुकिंग खुली।
2021 – तालिबान ने अपनी अंतरिम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम रद्द कर दिया।
2021 – गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
2022 – मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने 17-ए परियोजना के तीसरे युद्धपोत ‘तारागिरी’ का जलावतरण किया।
2022 – पापुआ न्यू गिनी में 7.6 की तीव्रता का भूकंप आया।
2022 – यूक्रेन में, सुरक्षा उपाय के रूप में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया।
2022 – चीन ने दुनिया के सामने पहली बार अपना ड्रोन बारूद से लैस स्विचेबल आत्मघाती ड्रोन (FH-901) पेश किया।
2023 – चोरी हुई विन्सेंट वान गॉग की पेंटिंग “द पार्सोनेज गार्डन एट नुएनेन इन स्प्रिंग” (1884) एक आइकिया बैग में एक कला जासूस को लौटाई।
2023 – मणिपुर के उखरुल में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – विराट कोहली ने वनडे में सबसे कम पारियों में बनाए 13 हजार रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।
2023 – तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 महिलाओं की मौत व 13 घायल हुए।
2023 – भारतीय नौसेना और उबर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।
2025 – भारत-मॉरीशस के बीच स्पेस, अनुसंधान-विज्ञान के क्षेत्र में अहम समझौते हुए।
*11 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1895 – विनोबा भावे- भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता।
1901 – आत्माराम रावजी देशपांडे – प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार।
1911 – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ।
1919 – कन्हैयालाल सेठिया – आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक।
1982 – श्रेया सारन- दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ।
*11 सितंबर को हुए निधन👉*
1921 – सुब्रह्मण्य भारती – एक तमिल कवि थे। उनको ‘महाकवि भारतियार’ के नाम से भी जाना जाता है।
1948 – मुहम्मद अली जिन्ना – ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष, पाकिस्तान के निर्माता।
1964 – मुक्तिबोध गजानन माधव- प्रगतिशील भारतीय कवि।
1968 – बाबा हरभजन सिंह – भारतीय सेना का एक सैनिक।
1973 – नीम करोली बाबा- भारतीय गुरु।
1987 – नरेशचंद्र सिंह –
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1987 – महादेवी वर्मा- हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक।
2020 – आर्य समाज के जानेमाने नेता स्वामी अग्निवेश का हृदयगति रुकने से निधन हुआ।
2022 – साउथ सुपरस्टार प्रभास के चाचा और लोकप्रिय अभिनेता यूवी कृष्णम राजू (82) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2022 – द्वारका-शारदा पीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती (99) का मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में निधन हुआ।
2023 – अर्जेंटीना के पोलो खिलाड़ी जुआन कार्लोस हैरियट जूनियर (86) का निधन हुआ।
2024 – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजिमोरी (86) का निधन हुआ।
*11 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 रानी सती मेला (झुंझुनूं , राजस्थान)।
🌟 कृषि और प्रकृति का अनमोल पर्व वृषभोत्सव।
🌟 स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती महाराज जी की पुण्यतिथि।
🌟 श्री बिनोवा भावे जयन्ती (130वीं , भूदान आंदोलन के प्रणेता)।
🌟 श्रीमती महादेवी वर्मा स्मृति दिवस।
🌟 श्री नरेशचंद्र सिंह स्मृति दिवस।
🌟 श्री कन्हैयालाल सेठिया जी की जयंती।
🌟 सैनिक बाबा हरभजन सिंह शहीदी दिवस।
🌟 क्रांतिकारी समाज सुधारक श्री सुब्रह्मण्य भारती जी की पुण्यतिथि।
🌟 संत श्री बाबा नीम करोली जी की पावन पुण्यतिथि।
🌟 राष्ट्रीय वन शहीद दिवस (भारत)।
🌟 स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की स्मृति में दिग्विजय दिवस।
🌟 सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत दिवस।
🌟 यूनिवर्सल ब्रदरहुड डे।
🌟 अमरीका आतंकी हमले की 25वीं बरसी (पैट्रियट दिवस / Patriot Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*