मंडी में पेयजल, अटल कैंटीन और पेचवर्क के पूरे इंतजाम, किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी

कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में धान का सीजन शुरू। सचिव हरजीत सिंह ने कहा, किसानों के लिए पेयजल और अन्य सभी तैयारियां पूरी।

कुरुक्षेत्र : जिला कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में धान की आवश्यक शुरू हो चुकी है। और धान के सीजन को लेकर मंडी में तैयारी भी जोरों पर चल रही है। कुरुक्षेत्र मार्किट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में धान के सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। और मंडी में पेचवर्क का काम भी अनाज मंडी में चल रहा है।

हरजीत सिंह ने कहा कि पीने के पानी की व्यवस्था,अटल कैंटीन व अन्य सभी सुविधाओं की व्यवस्थाओं को कर दिया गया है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।

हरजीत सिंह ने कहा कि उठान को लेकर भी ठेकेदारों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे। ताकि आढ़तियों व किसानों को कोई भी समस्या ना हो। उन्होंने कहा कि मंडी में अभी धान की 1509 की किस्म आ चुकी है। जिसकी प्राइवेट खरीद चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.