पश्चिम बंगाल में खड़गपुर की ASP और 2021 बैच की IPS अधिकारी बुशरा बानो के तबादला पर घमासान मचा है. आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान में इंशाअल्लाह कहने पर उनका ट्रांसफर कर दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया था. इस बीच अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मंगलवार को बुशरा बानो के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा है.
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने एक्स पर लिखा, ‘ एक नफरती न्यूज चैनल ने पहले वो वीडियो सनसनीखेज बनाकर पोस्ट किया और महिला IPS की ऑनलाइल ट्रोलिंग करवाई गई, राज्य सरकार ने उनका साथ देने के बजाय अगले दिन उनका ट्रांसफर कर दिया.’
इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में दुनिया भर से आये हुए मुस्लिम राष्ट्राध्यक्षों को बांहें फैलाकर गले लगाते हैं. जबकि पश्चिम बंगाल सरकार ने खड़गपुर में तैनात IPS बुशरा बानो का महज इसलिये ट्रांसफर कर साइड लाइन कर दिया क्योंकि एक वीडियो संदेश के जरिये युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने इंशाअल्लाह और जज़ाकअल्लाह कह दिया था.
उन्होंने कहा कि जबकि इसका अर्थ बड़ा सामान्य सा है. इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने एक्स पोस्ट में आखिर में सवाल किया किये कैसा भारत बना रहे हैं? क्या IPS Association इसे देख रहे हैं?
IPS बुशरा बानो का तबादला उस वीडियो के पोस्ट किए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों को प्रोत्साहित किया था और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हुई थी.वीडियो में बुशरा ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की रिहायशी कोचिंग अकादमी और प्रतियोगी परीक्षाओं समेत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उसकी भूमिका के बारे में बता रही थी.
उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें यूपीएससी की तैयारी में कोचिंग अकादमी ने मदद की.उन्होंने अपने वीडियो की शुरुआत अस्सलामुअलैकुम के साथ की वहीं आखिर में उन्होंने इंशाअल्लाह और जजाकल्लाह जैसे शब्दों के इस्तेमाल किया था. इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया, और सवाल उठने शुरू हो गए.
हिंदू लीगल फंड नामक एक वेबसाइट ने वीडियो को लेकर बंगाल के गृह सचिव से शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप लगा कि आईपीएस बुशरा बानो अस्सलाम वालेकुम से शुरुआत की, इंशाल्लाह का इस्तेमाल किया और जज़ाकल्लाह कहकर वीडियो समाप्त किया, लेकिन उन्होंने वंदे मातरम या जय हिंद का इस्तेमाल नहीं किया.
वहीं, शिकायत और वायरल वीडियो के बाद राज्य सरकार ने बुशरा बानो का तबादला कर दिया और उन्हें राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट के पद पर भेज दिया. जबकी उनकी जगह पार्थ घोष को खड़गपुर का अतिरिक्त एसपी बनाया गया है. वहीं, जहां बुशरा बानो की पोस्टिंग हुई है, वहां से सुभेंदु मंडल को हटाकर चंदननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय का अतिरिक्त डीसी नियुक्त किया.
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.