पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 19 सितम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 19 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 19 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜19 सितम्बर 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 15:28 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 25:43 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* बव – 15:28 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* आयुष्मान – 14:29 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 06:07
*🌄सूर्यास्त-* 18:22
*🌙चन्द्रोदय-* 13:43
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:39
*🤖राहुकाल-* 09:11 से 10:43
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 भाद्रपद सुदी अष्टमी 15:28 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , श्री राधाष्टमी व्रत , श्री दूर्वाष्टमी , महालक्ष्मी व्रतारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:43 तक , मूल नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का विसर्जन 25:43 पूर्व , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री भर्तृहरि (3 दिन , आज समापन , अलवर) , महर्षि श्री दधीचि जयंती (भाद्रपद शुक्ल अष्टमी) , श्री पुष्पदन्त जी मोक्ष कल्याणक (जैन , भाद्रपद शुक्ल अष्टमी) , पावन निश्ल्य अष्टमी पर्व (“निश्छल प्रेम और संपूर्ण समर्पण” , राधाष्टमी) , श्री बलवंतराय मेहता स्मृति दिवस , श्री पी शीलू एओ ( P. Shilu AO ) स्मृति दिवस , अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जन्म दिवस , कवि कुंवर नारायण जी जयंती , महान संगीतज्ञ पंडित विष्णु नारायण भातखंडे जी पुण्यतिथि , International Talk Like a Pirate Day व अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस (सितम्बर के तीसरे शनिवार को)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 भाद्रपद सुदी नवमी 17:53 तक पश्चात् दशमी शुरु , अदुःख नवमी , श्री चन्द्र नवमी (उदासीन सम्प्रदाय) , तल नवमी (उड़ीसा) , भागवत सप्ताह प्रारम्भ , पुष्पांजलि व्रत पूर्ण (जैन)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*नाम्भोधिरर्थितामेति*
*सदाम्भोभिश्च पूर्यते।*
*आत्मा तु पात्रतां नेय:*
*पात्रमायान्ति संपद:॥*
*अर्थात् 👉*
_सागर कभी जल के लिए भिक्षा नही मांगता फिर भी वह सदैव जल से भरा रहता है। वह सन्देश देता है कि यदि हम अपने आप को योग्य बना लें तो संसार के सब साधन स्वयं ही हमारे पास आ सकते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 सितम्बर 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लें। कार्यालय या घर का कामकाज ज्यादा होने से आपको थोड़ी थकान हो सकती है लेकिन किसी साथी की मदद लेने से काम जल्द पूरे हो जायेंगे। अनावश्यक धन व्यय होने की हल्की सी चिंता रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिये दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपका प्रेम जीवनसाथी के लिए सुखदायक होगा व दाम्पत्य जीवन मे आ रही परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क हो सकता है जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोग की आय में बढ़ोतरी होगी। अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए अपने दोस्तों के साथ फोन पर बात करेंगे कारोबार में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। घर में बच्चो की खिलखिलाहट से खुशी का माहौल बना रहेगा। नये करोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपने बड़ों की राय जरूर लें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा। सामाजिक कामकाज में आपका मन लग सकता है। आपके साथ कारोबार करने वाले लोग आपके सुझाव से प्रभावित हो सकते हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस कार्य में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। खेलते समय बच्चों का ख्याल रखें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच आप अपनी वाणी का जादू चला सकते हैं। साथ ही अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आप जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से बात करने से आपको काफी फायदा भी हो सकता है। धर्म कर्म में विश्वास और ज्यादा बढेगा । कुछ कठिन परिस्तिथियां सामने आ सकती है। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके विवाहित जीवन में आ रही परेशानीया समाप्त हो जाएंगी। किसी बात को लेकर बड़ी बहन से कहासुनी हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। आप अपनी कमियों को निखारने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे, लोगों को किसी अच्छी कपनी से इंटरव्यू के लिए मेल आ सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए, जो अचानक मिल सकता है। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों को करने में आप सफल रहेंगे, इससे आपका नाम और रुतबा भी बढ़ेगा। जो लोग विवाहित हैं, वह शाम को साथ में डीनर करने का प्लान बनायेंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते, जो कि आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे, इससे बच्चे खुश होंगे। ईमानदारी से किये गये कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। माता पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इस मामले में वरिष्ठ से आपका सहयोग मिलेगा। महिलाओं को दिनभर के कामों के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, अपनी सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को घर के बडो से कोई सलाह मिल सकती है। करोबारियों को नयी योजना बनाने से फायदा होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा। सुबह योग करने से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। शेयर बाजार, लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचे, क्योंकि इसमें आपको हानि हो सकती है। कार्यालय मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा कोंट्रेक्ट मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने के योग है। मेहनत से काम करने पर करियर में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। अगर आपके मन में किसी तरह का गिला-शिकवा है तो उसे अपने प्रेमी को जरूर बताएं इससे सब ठीक हो जायेगा। भाई बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। लम्बे समय से रूके हुए काम में सफलता प्राप्त होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*19 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1755 – ब्रिटेन और रूस के बीच सैन्य संधि हुई।
1865 –  अटलांटा विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।
1870 –  फ्रेंको-प्रुशियन युद्ध में पेरिस की घेराबंदी शुरू हुई।
1876 –  ओटावा में एक फुटबॉल क्लब की स्थापना की गयी।
1888 –  विश्व की प्रथम सौंदर्य प्रतियोगिता बेल्जियम में शुरू की गयी।
1891 – विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट ऑफ वेनिस” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया।
1893 – न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
1907 – पहली बार इतिहास में कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्काटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्ज़ यांग ने किया था।
1918 –  जॉर्डन घाटी में तीसरे ट्रांसजेर्डन हमले की शुरुआत हुई।
1931 – जापानी फौज ने दक्षिणी मंचूरिया पर कब्जा किया।
1952 – हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।
1955 – मैक्सिको समुद्री तूफान हिल्डा से करीब 200 लोग मारे गए।
1955 – अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह करके राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
1957 – अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1962 – भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।
1973 – सोवियत संघ ने सफल भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1974 – होंडुरास मे समुद्री तूफान फिफी के कहर से 5000 लोग मारे गए।
1982 – स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1983 – ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।
1985 – मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई। जिसमें तीन राज्य तबाह हो गए थे और करीब 10,000 लोग मारे गए।
1988 – इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
1991 – दो जर्मन पर्यटकों को इटली के आलप्स पर्वतों के बीच बर्फ में पड़ा हुआ प्राकृतिक ममी मिला। यह करीब 5000 साल पुराना था।
1996 – ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
1996 – एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।
2000 – कर्नम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
2002 – इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फ़िलिस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।
2006 – सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू।
2006 – पोप बेनेडिक्ट ने अपनी इस्लाम सम्बन्धी टिप्पणी के लिए माफी मांगी।
2006 – उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ आर्थिक प्रतिबंध को जापान ने मंजूरी प्रदान की।
2006 – भारत ने आई.एम.एफ़. से सहयोग का वायदा किया।
2006 – थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट हुआ, जिसके बाद जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
2007 – भारत के युवराज सिंह ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया।
2007 – साइबर वॉर की सम्‍भावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्‍थायी कमांड का गठन किया।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।
2009 – गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जाँच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।
2014 – एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।
2019 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने।
2020 – भारत और बांग्‍लादेश अपनी सीमाओं पर संयुक्‍त समन्वित सीमा गश्‍त फिर से शुरू करने पर सहमत हुए ।
2020 – सोमालिया की राजधानी मोगादिशु स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
2021 – चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के रूप में नाम घोषित किया।
2022 – महारानी एलिजाबेथ-II का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया । ब्रिटेन में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली महारानी के पार्थिव शरीर को उनके पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया गया।
2023 – केंद्र सरकार ने संसद के निचले सदन, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई (33%) आरक्षण प्रदान करने से संबंधित ऐतिहासिक ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ को लोकसभा में पेश किया।
2023 – ISRO: Aditya L1 की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित चौथी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – पंजाब के मुक्तसर में प्राइवेट बस नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत, 11 घायल व कई लोगों के बह जाने की आशंका रही।
2023 – जी20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की चौथी और अंतिम बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
2024 – भारत के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘श्वेत क्रांति-2.0’ की शुरुआत की।
2024 – 8वें भारत जल सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय वाश सम्मेलन 2024 सम्पन्न हुआ।

*19 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1867 – श्रीपाद दामोदर सातवलेकर – बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।
1886 – फ़ज़ल अली ओबीई – एक भारतीय न्यायाधीश थे जो असम और ओडिशा के राज्यपाल और राज्य पुनर्गठन आयोग के प्रमुख थे।
1911 – ब्रिटिश उपन्यासकार विलियम गोल्डिंग का ब्रिटेन के न्यूक्वे में जन्म हुआ, जिन्हें 1983 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
1924 – सुचित्रा मित्रा – एक भारतीय गायिका।
1927 – कुंवर नारायण – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि।
1958 – लकी अली- भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता।
1965 – अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ।
1976 – ईशा कोपिकर – हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
1977 – आकाश चोपड़ा- भारतीय क्रिकेटर।
1979 – सत्यदेव प्रसाद भारत के एक एथलीट , वह तीरंदाजी में प्रतिस्पर्धा प्राप्त कर चुके।

*19 सितंबर को हुए निधन👉*

1719 – रफ़ीउद्दौला – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल वंश का 11वाँ बादशाह था।
1936 – विष्णुनारायण भातखंडे – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान ।
1965 – बलवंतराय मेहता – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
1988 – -पी शीलू एओ ( P. Shilu Ao ) – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
2013 – सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।
2020 – कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन टर्नर का 91 वर्ष में टोरंटो में हुआ निधन।
2020 – वरिष्‍ठ कम्‍युनिस्‍ट नेता और पूर्व लोकसभा सांसद रोजा देशपांडे का मुंबई में निधन।
2021 – इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर जिमी ग्रीव्स का निधन हुआ।
2021 – निलय दत्ता के नाम से मशहूर अरुणाचल प्रदेश के महाधिवक्ता निलयानंद दत्ता का निधन हुआ।
2022 – अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले सोवियत अंतरिक्ष यात्री वलेरी पोलीयाकोव (80) का निधन हुआ।
2023 – रूसी कोच Vitaly Dubko (87) का निधन हुआ।

*19 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला श्री भर्तृहरि (3 दिन , आज समापन , अलवर)।
🌟 महर्षि श्री दधीचि जयंती (भाद्रपद शुक्ल अष्टमी)।
🌟 श्री पुष्पदन्त जी मोक्ष कल्याणक (जैन , भाद्रपद शुक्ल अष्टमी)।
🌟 पावन निश्ल्य अष्टमी पर्व (“निश्छल प्रेम और संपूर्ण समर्पण” , राधाष्टमी)।
🌟 श्री बलवंतराय मेहता स्मृति दिवस , श्री पी शीलू एओ ( P. Shilu AO ) स्मृति दिवस।
🌟 अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जन्म दिवस।
🌟 कवि कुंवर नारायण जी जयंती।
🌟 महान संगीतज्ञ पंडित विष्णु नारायण भातखंडे जी पुण्यतिथि।
🌟 International Talk Like a Pirate Day.
🌟 अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस (सितम्बर के तीसरे शनिवार को)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.