CM Yogi Greater Noida Visit: राहुल गांधी के आचरण को लेकर भड़के योगी आदित्यनाथ, बोले- भारत और भारतीयता का हो रहा अपमान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम और पीएम मोदी की मिमिक्री को लेकर साधा निशाना, नारी शक्ति के अपमान का लगाया आरोप।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तीखा हमला बोला है। सीएम ने कहा है कि राहुल ने कार्यक्रम में जिस तरह का आचरण किया वह पूरी नारी शक्ति का अपमान है।
सीएम योगी रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। इस दौरान ‘नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान’ पर केंद्रित इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर सीएम ने कहा ‘आप लोगों ने कल एक वीडियो देखा होगा। कांग्रेस के ‘युवराज’ ने भी कल अपने ‘झूठ की गूंज’ में जिस तरह का आचरण किया वह पूरी नारी शक्ति का अपमान है। कोई भी सभ्य, सज्जन व्यक्ति हमारे यहां परंपरा है कि अगर हम एक पगडंडी मार्ग से चल रहे हैं और रास्ता संकरा है तो पहले हम क्या करते हैं किसी बुजुर्ग, किसी महिला या फिर कोई दिव्यांग हो या फिर अपने से उम्र में बढ़ा हो तो उनके कहते हैं कि पहले आप। और कहीं बैठने की व्यवस्था हो तो हमारा संस्कार कहता है पहले आप, यानी मैं भले ही इंतजार कर लूं लेकिन आप उम्र में बढ़े हैं मेरा संस्कार कहता है कि मैं पहले आपको सम्मान दूं।’
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा ‘ये हमारा संस्कार है और हमारे जीवन की मर्यादा है। लेकिन जिन लोगों ने इन मार्यादाओं को नहीं सीखा है और जिन लोगों के मन में यह संस्कार नहीं हैं जो भारत और भारतीयता को अपमानित करना अपने जीवन का एकमात्र लक्ष्य मान लेते हैं उन लोगों से उम्मीद करना कि वे ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के इस भाव को समझ सकें। मुझे लगता है कि देश को उनसे उम्मीद करना ही छोड़ देना चाहिए।’
इंदौर में पीएम मोदी की मिमिक्री
दरअसल इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री (नकल) पर भाजपा राहुल गांधी की कड़ी आलोचना कर रही है। कार्यक्रम के बाद बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। कार्यक्रम के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने पीएम मोदी की हाल की एक रैली में बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने वाली घटना की भी मिमिक्री की। यही नहीं पुलकित विदेशी नेताओं के साथ पीएम मोदी की मुलाकातों को लेकर भी मिमिक्री करते नजर आए। भाजपा नेताओं ने कहा है कि राहुल गांधी ने ऐसा करके मां और महिलाओं का अपमान किया है।
भाजपा का आरोप- राहुल हंस रहे थे
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी राहुल पर सवाल उठाए हैं। मंच से कॉमेडियन द्वारा महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर केसवन ने कहा कि इस प्रसंग पर राहुल गांधी को हंसते हुए देखा गया। उन्होंने इसे महिलाओं और बुजुर्गों के सम्मान से