Ghaziabad Trishul Park News: मेरठ तिराहे पर बन रहा भव्य त्रिशूल पार्क, अगले महीने तक होगा तैयार; कांवड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा

गाजियाबाद के मेरठ तिराहे पर नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर के पास बन रहा त्रिशूल पार्क। अगले महीने तक लोगों के लिए खुलेगा।

गाजियाबाद में नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर के नीचे मेरठ तिराहे पर बनाया जा रहा त्रिशूल पार्क अगले माह तक तैयार हो जाएगा। गाजियाबाद नगर निगम इस पार्क को बनवा रहा है। इस पार्क में 17 फीट लंबा एक विशाल और आकर्षक त्रिशूल लगा दिया है। घास, पौधे और लाइट लगाने का काम भी जल्दी शुरू होगा।

मेरठ तिराहे पर नमो भारत ट्रेन का स्टेशन है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री इस स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में सफर करते हैं। यहां से दिल्ली-मेरठ रोड भी निकल रहा है। इस रोड पर काफी लोगों की आवाजाही रहती है। नगर निगम मेरठ तिराहे पर पार्क विकसित करा रहा है। पार्क में 17 फीट लंबा त्रिशूल लगा है ताकि यहां से आने-जाने वाले लोगों को अच्छा महसूस हो सके। पार्क में घास व पौधे लगाने का काम भी जल्दी शुरू होगा। पार्क में रंग-बिरंगी और आकर्षित करने वाली लाइटें भी लगाई जाएंगी।

निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने बताया नमो भारत ट्रेन में सफर करने वाले वो यात्री जो गाजियाबाद स्टेशन पर उतरते हैं उन्हें इस पार्क का लाभ मिलेगा। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद यात्री इस पार्क में टहल सकेंगे। उन्होंने बताया अगले माह के पहले सप्ताह में पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पार्क में लगा त्रिशूल आकर्षण का केंद्र हैं। पार्क तैयार होने पर लोग त्रिशूल के साथ सेल्फी ले सकेंगे।

इस पार्क से कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा होगी

मेरठ रोड से हर साल सावन माह में लाखों कांवड़ियां निकलते हैं। निगम और प्रशासन की तरफ से कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कराई जाती है। कांवड़ यात्रियों पर अब इसी पार्क से पुष्प वर्षा होगी। इसे ध्यान में रखकर पार्क का निर्माण कराया है। कांवड़ यात्रा के दौरान इसी पार्क में पुष्प वर्षा के लिए मंच तैयार किया जाएगा।

एलिवेटेड रोड पर भी श्रीराम की प्रतिमा लगी

एलिवेटेड रोड को भी नई सांस्कृतिक पहचान मिल गई है। निगम ने इस रोड का नाम बदलकर रामसेतु किया है। प्रवेश द्वार पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा के प्रतीक के रूप में धनुष-बाण लगाया है। गेट बनाने के लिए एलिवेटेड रोड पर भगवान राम की प्रतिमा लगाई है। प्रतिमा के पास सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। यह काम जल्दी पूरा होगा।

विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त, गाजियाबाद, ”मेरठ तिराहे पर पार्क बनाया जा रहा है। यह पार्क अगले महीने तक तैयार हो जाएगा। इस पार्क में एक विशाल त्रिशूल लगाया गया है। यह त्रिशूल आकर्षण का केंद्र रहेगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.