पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 26 सितम्बर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 26 सितम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 26 सितम्बर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜26 सितम्बर 2026*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 22:20 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 11:32 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* विष्टि – 10:48 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* गण्ड – 13:17 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:11
*🌄सूर्यास्त-* 18:13
*🌙चन्द्रोदय-* 17:52
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:48 से 12:36
*🤖राहुकाल-* 09:11 से 10:42
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅 कल शनिवार को 👉 भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा 22:20 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , पौष्ठपदी महालय श्राद्ध प्रारम्भ , इन्द्र श्राद्धारम्भ , पूर्णिमा का श्राद्ध आज , स्नान – दानादि की पूर्वभाद्रपद नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी प्रौष्ठपदी भाद्रपदी पूर्णिमा (परम पुण्यकाल सूर्योदय से 11/32 तक) , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत , श्री उमामहेश्वर पूजन /व्रत , कु. संध्या पूजा , पंचक जारी , गोत्रि रात्रि व्रत पूर्ण , विघ्नकारक भद्रा 10:48 तक , बुध तुला राशि में 12:39 पर , भागवत् सप्ताह , चातुमास पूर्ण , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , गुरू अमरदास जी ज्योति जोत (प्राचीनमतानुसार) , मेला श्री गोगामेड़ी , मेला श्री गंगाधरधाम (बासना) , डॉ. मनमोहन सिंह जयन्ती , श्री ईश्वरचंद्र विद्यासागर जयन्ती , अभिनेता श्री देवानन्द जयन्ती , C.S.I.R. स्थापना दिवस (26 सितम्बर 1942) , ‘सैन्य इंजीनियरिंग सेवा’ स्थापना दिवस (1923 भारत) , श्री देवानन्द जयन्ती , सुबेदार जोगिन्दर सिंह (परमवीर चक्र से सम्मानित) जयन्ती , भारोपीय भाषाओं का दिवस , विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस  (World Environmental Health Day) , अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन / निशस्त्रीकरण दिवस , विश्व गर्भनिरोधक दिवस , अंतरराष्ट्रीय खरगोश दिवस (सितम्बर के चतुर्थ शनिवार को) व मूक बधिर दिवस (हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है जो सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 आश्विन बदी प्रतिपदा 21:00 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आश्विन मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , आश्विन मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि शुरु , प्रतिपदा का श्राद्ध आज , आश्विन मास में दूध का त्याग करना चाहिए , सूर्य हस्त नक्षत्र में 13:19 पर , वर्षा योग , पंचक जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 11:08 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 11:08 से , ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अनन्तशास्त्रं बहु वेदितव्यम-*
*ल्पश्च  कालो  बहवश्च  विघ्नाः ।*
*यत्सारभूतं     तदुपासितव्यं*
*हंसो यथा क्षीरमिवाम्बुमिश्रम् ।।*
★ (नराभरणम्-११९)
*अर्थात् 👉*
_शास्त्रों का अन्त नहीं है , जानने को बहुत कुछ है , समय कम है , विघ्न बहुत हैं । जो सार है उसी को ग्रहण करना चाहिये जैसे कि हंस जल मिश्रित दूध में से केवल दूध ग्रहण कर लेता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 सितम्बर 2026 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन उत्साहित रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी काम की अभी शुरुआत करने से आपके भावी प्रयासों में लाभ होगा। आज कोई भी कार्य सोच समझकर करने से शत प्रतिशत सफलता मिलेगी व मानसिक संतुष्टि होगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई का उपयोग उन परियोजनाओं को संभालने में करेंगे जिनका आपने उत्तरदायित्व उठाया है और वे भी सफल रहेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप एक जन्मजात प्रेमी हैं जो अनुभव करता है कि जीवन प्रेम के बिना जीने योग्य नहीं है। और आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो ऐसे ही समान विचार साझा करता हो।आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप किसी भी उत्तरदायित्व को लेने से से पीछा छुड़ा सकते हैं। अभिभावकों को अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उनके पास उस प्रेम और देखभाल की कमी है जिसे केवल एक माता पिता ही प्रदान कर सकते हैं। आप कोई निर्भीक निर्णय लेने में अक्षम हो सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । माता पिता का आशीर्वाद व भाइयों का सहयोग उन्नति की और अग्रसर करेगा । खिन्न रहना आपको कुछ व्यक्तियों से दूर ले जाएगा। यह हर चीज का विरोध करेगा जो खुशी लाती है। आप अपने परिवार के साथ एक शाम बिताना पसंद करेंगे। आप अपने पति/पत्नी के साथ घर के बने कैंडललाइट रात्रिभोज का आनंद ले सकते/सकती हैं। यह उनके प्रति आपकी प्रतिबद्धता को भी सुनिश्चित करेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनों सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे। एक बैचेनी अधीरता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा करता है। यह आपको कोई उचित और सूचित निर्णय करने में भी अक्षम बनाएगा। सामाजिक लाभ निश्चित है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पिताओं को अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उनके पास उस प्रेम और देखभाल की कमी है जिसे केवल एक पिता ही प्रदान कर सकता है। अभी आप एक कठिन मानसिक अवस्था से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी दृढ़ता और बौद्धिकता आज का दिन बहुत सफल बनाएगी। अवसाद आपको प्रत्येक व्यक्ति से दूर ले जाएगा। यह हर चीज का विरोध करेगा जो खुशी लाती है। आप हर वह लक्ष्य प्राप्त करेंगे जो आपने आज करने के लिए निर्धारित किया है। स्वास्थ्य लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे आपके स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएँ उनके समय पर माँग द्वारा बहुत थकान अनुभव करेंगीं। आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अभी आप एक कठिन मानसिक अवस्था से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है।आप अपनी कुशलता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे। सामाजिक दायरा और भी बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपकी दृढ़ता और बौद्धिकता आज का दिन बहुत सफल बनाएगी। आप हर वह लक्ष्य प्राप्त करेंगे जो आपने आज करने के लिए निर्धारित किया है।
माँ को उनके परिवार और कैरियर के बीच संतुलन बनाना होगा। यह उनके बच्चों के प्रति उनके कर्तव्यों को पूरा करने से भी रोक सकता है। उन्हें कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने के लिए निकालना होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप एक जन्मजात प्रेमी हैं जो अनुभव करता है कि जीवन प्रेम के बिना जीने योग्य नहीं है। और आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो ऐसे ही समान विचार साझा करता हो।
आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप एक असफल परियोजना पर समय बर्बाद कर हारा हुआ महसूस कर सकते हैं। मनोरंजन में सक्रिय रहेंगे। समय एवं ऊर्जा का अपव्यय न करें एवं आपको तरोताज़ा करने वाले किसी परियोजना पर काम करें। ऐसी महिलाएँ जो अधिक ऊर्जा का प्रदर्शन करती हैं और जो उत्साही हैं और जो जोश के साथ कार्य करती हैं उन्हें इन अतिगुणों के लिए नाराज किया जाएगा। कुछ लोग यह भी टिप्पणी कर हो सकते हैं कि वे नाजुक नहीं हो रही हैं। महिलाओं को ऐसी नकारात्मक टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*26 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*

1087 – विलियम प्रथम के तीसरे पुत्र विलियम द्वितीय इंग्लैड की राजगद्दी पर बैठे। वह 1100 तक सम्राट रहे।
1580 – ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर वापस स्वदेश इंग्लैंड पहुंचे।
1733 – फ्रांस, स्पेन और सर्दीनिया ने जर्मन-विरोधी करार पर हस्ताक्षर किये।
1772 – न्यू जर्सी में बिल पास किया, जिसके तहत चिकित्सा अभ्यास करने के लिए एक लाइसेंस की आवश्यकता होगी।
1777 – अमेरिकी क्रांति : ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा हुआ।
1786 –  ईडन समझौता: ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के राज्यों के बीच वाणिज्यिक संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
1815 –  रूस, प्रशिया और ऑस्ट्रिया ने पवित्र गठबंधन पर हस्ताक्षर किए।
1872 – न्यूयॉर्क सिटी में पहला मंदिर बना।
1907 – न्यूज़ीलैंड ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1923 –  ‘सैन्य इंजीनियरिंग सेवा’ भारतीय सेना के ‘कोर ऑफ इंजीनियर्स’ के स्तंभों में से एक है, की स्थापना हुई।
1942 – वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की स्थापना १९४२ में हुई ।
1950 – संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
1950 – डोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
1959 – जापान के इतिहास मेंं सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।
1960 – उत्तरी यमन का राजशाही शासन समाप्त हुआ।
1960 – आज के दिन सेना कमांडर अब्दुल्ला सल्लाल ने एक सैनिक विद्रोह करके राजशाही शासन व्यवस्था का अंत कर दिया जिसके बाद वहॉ लोकतंत्र की स्थापना हुई।
1960 – पहली बार अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीद्वारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच हुई बहस को सात करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा।
1973 – सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया।
1984 – यूनाइटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
1986 – ब्रिटेन और चीन के बीच हांगकांग को लेकर समझौता हुआ।
1998 – सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
2001 – अमेरिका ने लादेन के बाद कश्मीरी आतंकवादियों से निपटने का भारत को आश्वासन दिया।
2002 – फ़्रांस ने ईराक पर एकतरफ़ा कार्रवाई का विरोध किया।
2004 – अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया।
2007 – वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई।
2009 – पूजाश्री वेंंकटेश ने रश्मि चक्रवर्ती को हराकर आई.टी.एफ. महिला टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
2009 – पंकज आडवाणी 76 वीं नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में बिलियर्ड्स चैम्पियन बने।
2009 – फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड मे कैटसाना तूफान से 700 लोगों की मौत।
2011- दिल्ली मेट्रो दुनिया का पहला ऐसा रेलवे नेटवर्क बना है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाने के लिए ‘कॉर्बन क्रेडिट’ दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने विज्ञप्ति में कहा है कि इस परिवहन प्रणाली ने शहर का प्रदूषण स्तर एक साल में 6,30,000 टन कम किया है।
2019 – भारत, जापान और अमरीका की नौसेनाओं के बीच त्रिपक्षीय समुद्रीय अभ्यास मालाबार के 23वें संस्करण का आयोजन 26 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2019 तक जापान के तट के समीप शुरु हुआ।
2019 – 119 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में गर्भपात को कानूनी मान्यता मिली।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को संबोधित किया। इसी के साथ पीएम मोदी महासभा को संबोधित करने वाले पहले वक्ता बने।
2021 – ले. कर्नल श्रीपद ने लेह से मनाली की 472Km की दूरी 34 घंटे में की पूरी कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
2021 – प्रसिद्ध डल झील पर भारतीय वायु सेना ने कश्‍मीर घाटी में शानदार एयर शो का आयोजन किया।
2021 – स्विट्जरलैंड में मतदाताओं ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने का फैसला किया।
2022 – आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने कचरे से खिलौना बनाने की अनूठी प्रतियोगिता स्वच्छ ट्वायकैथॉन का शुभारंभ किया।
2022 – मध्य रूस स्थित इज़ेव्स्क शहर के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में सात बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई व 21 अन्य लोग घायल हुए। हमलावर ने भी आत्महत्या कर ली।
2022 – इटली के चुनाव में मेलोनी की पार्टी ‘ब्रदर्स आफ इटली’ को सबसे अधिक वोट मिले। ये पंचांग मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित है।
2023 – इराक के काराकोश में एक शादी समारोह में आग लगने से कम से कम 94 लोगों की मौत हुई।
2023 – भारतीय घुड़सवारी टीम ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रचते हुए 41 साल बाद गोल्ड मेडल जीता।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम को संबोधित किया।
2024 – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न की।
2025 – मिग-21 फाइटर की आखिरी उड़ान, एयरफोर्स चीफ ने सवारी की, 62 साल बाद रिटायर हुआ।

*26 सितम्बर को हुए जन्म👉*

1820 – प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वरचन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ। उनकी उच्चकोटि की विद्वता के कारण ही उन्हें विद्दासागर की उपाधि दी गई थी।
1888 – टी.एस. इलियट – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन, अंग्रेज़ी लेखक ।
1921 – सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1923 – बॉलीवुड अभिनेता देवानंद का पंजाब (पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
1932 – देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह का अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गाँव में जन्म हुआ।
1981 – अमेरिका की दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में अब तक 22 सिंगल्स सहित कुल 38 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

*26 सितम्बर को हुए निधन 👉*

1842 – लॉर्ड वैलेस्ली फोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी का गवर्नर जनरल रहे । इन्होंने स्वयं को बंगाल का शेर भी कहा था।
1956 – लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।
1958 – टी.बी.कुन्हा, गोवा के स्वतंत्रता सेनानी।
1977 – उदय शंकर – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
1989 – हेमन्त कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार।
1990 – इटली के उपन्यासकार अलबर्टो मोराविया का निधन हुआ। वर्ष 1907 में इटली की राजधानी रोम में उनका जन्म हुआ था।
2019 – ज़्याक शिराक – फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ।
2020 – देश की जानी – मानी अर्थशास्त्री डॉ. इशर जज अहलूवालिया का 74 वर्ष की उम्र में ब्रेन कैंसर से निधन हो गया।
2021 – बेलारूसी पेशेवर फुटबॉल कोच और खिलाड़ी स्यार्हे हेरासिमेट्स (55) का निधन हुआ।2022 – रॉनी पीटरसन, स्वीडिश फ़ुटबॉल गोलकीपर (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी ब्रूक्स रॉबिन्सन (86) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता जॉन एश्टन का 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2025 – भारतीय मूल के जाने-माने वैज्ञानिक और सस्केचेवान यूनिवर्सिटी (कनाडा) के प्रोफेसर एमेरिटस डॉ. विद्या सागर गुप्ता (89) का निधन हुआ।

*26 सितम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*

🌟 गुरू अमरदास जी ज्योति जोत (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 मेला श्री गोगामेड़ी।
🌟 मेला श्री गंगाधरधाम (बासना)।
🌟 डॉ. मनमोहन सिंह जयन्ती।
🌟 श्री ईश्वरचंद्र विद्यासागर जयन्ती।
🌟 अभिनेता श्री देवानन्द जयन्ती।
🌟 C.S.I.R. स्थापना दिवस (26 सितम्बर 1942)।
🌟 ‘सैन्य इंजीनियरिंग सेवा’ स्थापना दिवस (1923 भारत)।
🌟 श्री देवानन्द जयन्ती।
🌟 सुबेदार जोगिन्दर सिंह (परमवीर चक्र से सम्मानित) जयन्ती।
🌟 भारोपीय भाषाओं का दिवस।
🌟 विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस  (World Environmental Health Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन / निशस्त्रीकरण दिवस।
🌟 विश्व गर्भनिरोधक दिवस।
🌟 अंतरराष्ट्रीय खरगोश दिवस (सितम्बर के चतुर्थ शनिवार को)।
🌟 मूक बधिर दिवस (हर वर्ष 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है जो सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.