चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर में जल्द आएगा तेंदुए का जोड़ा, महाराष्ट्र से लाने की तैयारी
भिवानी के लघु चिड़ियाघर में महाराष्ट्र से तेंदुए का जोड़ा लाने की तैयारी है। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत 2 से 8 अक्टूबर तक एंट्री पूरी तरह मुफ्त रहेगी।
भिवानी। चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल लघु चिड़ियाघर में जल्द तेंदुआ का जोड़ा लाने की तैयारी है। महाराष्ट्र के मानिकडोह तेंदुआ बचाव केंद्र से जोड़ा लाने का प्रस्ताव केंद्रीय जू प्राधिकरण के समक्ष भेजा जा चुका है, मंजूरी मिलने के बाद इसे 1476 किलोमीटर की दूरी तय कर करीब 28 घंटे में सड़क मार्ग से भिवानी लाया जाएगा।