ससुराल जा रहे युवक को ट्राले ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले थोड़ा दम
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे 148बी पर तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां नारनौल में नेशनल हाईवे 148बी पर 30 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गांव खानपुर के पास जलेबी चौक के पास हुआ है। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार के रुप में हुई है। कुलदीप बाइक से अपनी ससुराल गांव अमरपुरा जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्राले ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।