पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 12 अक्तूबर 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 अक्तूबर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 12 अक्तूबर 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 अक्टूबर 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 22:14 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 23:52 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* बालव – 09:49 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* विश्कुम्भ – 20:31 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 06:19
*🌄सूर्यास्त-* 17:55
*🌙चन्द्रोदय-* 07:46
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:30
*🤖राहुकाल-* 07:46 से 09:13
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन सुदी द्वितीया 22:14 तक पश्चात् तृतीया शुरु , नवरात्र का दूसरा दिन , माँ ब्रह्मचारिणी पूजा / व्रत , चन्द्रदर्शन शुभ , यमघण्टक योग 23:53 से सूर्योदय तक , बुध विशाख नक्षत्र में 18:50 पर , वक्री शुक्र पश्चिम में अस्त 17:56 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री भूमिधर बर्मन जयन्ती , श्री राममनोहर लोहिया स्मृति दिवस , प्रसिद्ध गणितज्ञ हरीश चंद्र जयन्ती , कोलंबस दिवस (यूनाइटेड स्टेट्‍स) , विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day 2026) , राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग स्थापना दिवस (33वाँ , 1993) , मेल और पार्सल दिवस 2026 (राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत) व राष्ट्रीय ऑनलाइन बैंकिंग दिवस (National Online Banking Day , अक्टूबर का दूसरा सोमवार , USA)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 आश्विन सुदी तृतीया 23:28 तक पश्चात् चतुर्थी प्रारम्भ , सिन्दूर तृतीया , तृतीय नवरात्र – माँ चन्द्रघंटा पूजा / व्रत।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*माँ ब्रह्मचारिणी👉*
*दधाना करपद्‍माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।*
*देवी प्रसीदतु  मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥*
*भावार्थ👉*
_माँ दुर्गा के जिस द्वितीय ब्रह्मचारिणी स्वरूप ने अपने कमल कोमल करों में अक्षमाला और कमंडलु धारण किए हुए हैं, वह मुझ पर प्रसन्न हो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 अक्टूबर 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धनार्जन करने में सफलता निश्चित है । व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम को आराम का अवसर मिलेगा।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय व धार्मिक भावना बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। खुद के लिए समय निकालें , व्यायाम करें। आराम करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवर्तनशील मौसम का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट न हो इसलिए संस्कार लाभप्रद रहेंगे। थकान रहेगी , खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा । विवाद से दूर रहे। यात्रा में अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह लाभकारी होगा । अधीनस्थों की ओर ध्यान दें भाग्योदय होगा। बाहर का खाना खाने से बचें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। अनचाहे दोस्त न बनाएँ।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। नींद व विश्राम को समय दे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे व भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। योजनाएं फलीभूत होंगी। आराम भरपूर करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी।  संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। बुजुर्गों से आशीर्वाद जरूर लें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखना आवश्यक है । लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा , जीवनसाथी खुश है तो धन के योग हैं। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें नहीं तो स्वास्थ्य पर असर निश्चित है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बेकार के झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं सतर्क रहें । कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका आध्यात्म पर ध्यान और विश्वास बढेगा।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1711 – कैरेल छठी हैब्सबर्ग रोमन कैथोलिक  सम्राट का ताज पहनाया गया।
1730 – ईसाई VI ने डेनमार्क के राजा के रूप में फ्रेडरिक IV को सफल किया।
1776 – ब्रिटिश ब्रिगेड ने ब्रॉन्क्स में थोरग नेकस रोड की सुरक्षा करना शुरू कर दिया।
1792 – अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलम्बस को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया।
1798 – फ्रांस के कब्जे वाले बोएरेनक्रिज के खिलाफ फ्लेमिश विद्रोह आरम्भ हुआ।
1799 – जैनने गेनेविएवे लबरोस्से 900 मीटर की ऊंचाई से एक पैराशूट के साथ एक गुब्बारा से कूदने वाली पहली महिला बनी।
1815 – नेपल्स के पूर्व राजा जोआचिम मूरत को मृत्यु की सजा सुनाई।
1822 – ब्राजील के पेड्रो-I को ब्राजील का संवैधानिक सम्राट घोषित किया गया।
1847 – जर्मन आविष्कारक और उद्योगपति वर्नर वॉन सीमेंस ने सीमेंस एजी और हल्स्के को की स्थापना की।
1850 – पहली महिला चिकित्सा विद्यालय (महिला मेडिकल कॉलेज ऑफ पेन्स) खोला गया।
1854 – लिंकन यूनिवर्सिटी की आश्मुन संस्थान के रूप में स्थापना की गयी।
1860 – ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।
1871 – ब्रिटिश सरकार ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया गया जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित कर दिया गया।
1879 – ब्रिटिश सैनिकों ने काबुल और अफगानिस्तान पर कब्जा किया।
1898 – मतीउर में पहली नगर परिषद की स्थापना की गयी।
1901 – अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया।
1928 – पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए ‘आयरन लंग’ नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया।
1933 – अमेरिकी न्याय विभाग ने अमेरिकी सेना से अलकार्ट्ज द्वीप का अधिग्रहण किया।
1964 – विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1968 – मध्य अफ्रीका में स्थित देश ईक्वाटोरियल गिनी को स्पेन से स्वतंत्रता मिली और यह दिन इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1989 – अमेरिकी संसद ने यहां के ध्वज को नष्ट करने पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
1992 – मिस्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत।
1997 – अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार।
1998 – अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया।
1999 – पाकिस्तान में तत्कालीन सैन्य प्रमुख परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा किया। सुप्रीम कोर्ट ने इसे कानूनी मान्यता दी लेकिन तीन साल के अंदर नागरिक सरकार के गठन का आदेश दिया।
1999 –  संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छ: अरबवाँ शिशु का सरायेवों में जन्म ।
1999 – अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आई.ओ.के. नजदीक पहुँचा।
2000 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।
2001 – संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
2002 – यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।
2002 – बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।
2004 – पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
2007 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पाँच सौ एकड़ ज़मीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली।
2008 – केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।
2013 – वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में बम धमाके से 15 लोगों की मौत।
2014 – इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।
2019 – चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग दो दिन की नेपाल यात्रा पर काठमांडू पहुंचे , वे पिछले 23 वर्षों में नेपाल की यात्रा करने वाले चीन के पहले राष्‍ट्रपति हैं।
2019 – जापान में भयंकर तूफान के कारण सात लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
2020 – अमरीकी अर्थशास्‍त्री पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को संयुक्त रूप से इस वर्ष के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्चुअल समारोह में राजमाता विजया राजे सिंधिया की जन्मशताब्दी पर उनके सम्‍मान में सौ रुपए का स्‍मारक सिक्‍का जारी किया।
2020 – ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान (68) एक बार फिर इस पद के लिए चुने गए। मुकेश शास्त्री हालुवास।
2021 – नेपाल में एक यात्री बस सैकड़ों फिट खाई में गिरने से लगभग 32 की मौत व 12 लोग घायल हुए।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान पर पहले जी20 विशेष शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।
2021 – संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता शिखर सम्मेलन (UN Biodiversity Summit) चीन में शुरू हुआ।
2021 – मसौदा क्षेत्रीय योजना -2041 को NCR योजना बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया।
2022 – श्री देवुसिंह चौहान ने पिन कोड की स्वर्ण जयंती के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।
2022 – पदक विजेता साजन और हाशिका ने राष्ट्रीय खेल में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार हासिल किया।
2022 – 36वें राष्ट्रीय खेल गुजरात के सूरत में भव्य समारोह के साथ सम्‍पन्‍न हुए।
2023 – भारतीय तटरक्षक ने नेशनल मैरीटाइम सर्च एंड रेस्क्यू बोर्ड (एनएमएसएआर) की 21वीं बैठक कोलकाता में आयोजित की।
2023 – राज्य मंत्री, श्री बी.एल.  वर्मा ने “MDONER एनालिटिक्स डैशबोर्ड” और “पूर्वोत्तर संपर्क सेतु” पोर्टल लॉन्च किया।
2024 – हरियाणा के कैथल में कार सिरसा ब्रांच नहर में गिरने से 4 महिलाओं व 3 बच्चों समेत आठ की मौत हुई।
2024 – गुजरात के मेहसाणा में निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से 9 मजदूरों की मौत हुई।
2025 – पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्टेशन पर भगदड़ से 7 यात्री घायल, प्लेटफॉर्म नंबर 4, 6 और 7 पर ट्रेन पकड़ने के लिए भागे थे यात्री।
2025 – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मिडिल ईस्ट के लिए रवाना होने से पहले “गाजा में युद्ध खत्म” होने का आधिकारिक ऐलान किया।

*12 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1864 – कामिनी राय, ब्रिटिश भारत में एक प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।
1888 – पेरीन बेन – पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं।
1894 – मुहम्मद सलेह अकबर हयद्री भारतीय सिविल सेवक , राजनीतिज्ञ  व असम प्रांत के अंतिम ब्रिटिश – नियुक्त राज्यपाल थे।
1908- आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक ।
1911 – विजय मर्चेन्ट – डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1919 – विजयाराजे सिंधिया – ‘भाजपा’ की प्रसिद्ध नेत्री थीं।
1931 – भूमिधर बर्मन – असम के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1935- शिवराज पाटील, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1938- निदा फ़ाज़ली- प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार ।
1943 – पंडित शिवनाथ मिश्रा – भारत के प्रमुख सितार वादक।
1963 – शिवकुमार ‘बिलगरामी’ – समकालीन गीतकार एवं ग़ज़लकार हैं जो अपने मौलिक लेखन और चिंतन के लिए जाने जाते।
1980 – डॉ. किरण मिश्रा – एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं।
1991 – अक्षरा हासन, एक भारतीय अभिनेत्री।

*12 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1967 – भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ।
1993 – पेंदेकांति वेंकटसुब्बाया बिहार व
कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल।
2020 – नगालैंड के पर्यवारण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा विधि और न्‍याय मंत्री सी एम चांग का निधन।
2020 – भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कार्लटन चैपमैन का निधन।
2021 – नागालैंड (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष और नागालैंड बांस विकास एजेंसी के अध्यक्ष विसासोली ल्होंगु का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी बास्केटबॉल सेंटर/फॉरवर्ड ल्यूक जैक्सन का 80 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री और उपन्यासकार लारा पार्कर [मैरी रिकी] (84) का का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रॉक गायक और मंत्री रूडोल्फ इस्ले (84) का निधन हुआ।
2024 – स्कॉटिश राजनेता और स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री एलेक्स सैल्मंड (69) का निधन हुआ।
2024 – लिली लेडबेटर (नी मैकडैनियल) अमेरिकी निष्पक्ष श्रम और वेतन समानता कार्यकर्ता (86) का निधन हुआ।
2024 – महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई।
2025 – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा/कवर्धा क्षेत्र के लोकप्रिय लोक कलाकार प्रेम आनंद चौहान का आकस्मिक निधन हुआ।

*12 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री भूमिधर बर्मन जयन्ती।
🌟 श्री राममनोहर लोहिया स्मृति दिवस।
🌟 प्रसिद्ध गणितज्ञ हरीश चंद्र जयन्ती।
🌟 कोलंबस दिवस (यूनाइटेड स्टेट्‍स)।
🌟 विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day 2026)।
🌟 राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग स्थापना दिवस (33वाँ , 1993)।
🌟 मेल और पार्सल दिवस 2026 (राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत)।
🌟 राष्ट्रीय ऑनलाइन बैंकिंग दिवस (National Online Banking Day , अक्टूबर का दूसरा सोमवार , USA)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.